Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»अप्रैल-फरवरी में सोने का आयात 8.86 प्रतिशत घटा
    अन्य

    अप्रैल-फरवरी में सोने का आयात 8.86 प्रतिशत घटा

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: देश का सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल-फरवरी) के दौरान 8.86 प्रतिशत घटकर 27 अरब डॉलर (1.90 लाख करोड़ रुपये) रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

    सोने के अधिक आयात से चालू खाते का घाटा (कैड) प्रभावित होता है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में सोने का आयात 29.62 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में कमी से वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में देश का व्यापार घाटा कम होकर 143.12 अरब डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में 173 अरब डॉलर रहा था। पिछले साल दिसंबर से सोने का आयात लगातार घट रहा है।

    भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक है। भारत मुख्य रूप से सोने के आयात से घरेलू आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है। देश का सालाना सोना आयात 800 से 900 टन है। व्यापार घाटे और कैड पर सोने के आयात के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने इस पर आयात शुल्क 10 से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया।

    स्वर्णाभूषण उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि क्षेत्र की कंपनियां ऊंचे शुल्क की वजह से अपने विनिर्माण कारोबार को पड़ोसी देशों में स्थानांतरित कर रही हैं। रत्न एवं आभूषण निर्यातकों ने आयात शुल्क को घटाकर चार प्रतिशत करने की मांग की है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से फरवरी अवधि में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 8.25 प्रतिशत घटकर 33.78 अरब डॉलर रह गया। वित्त वर्ष 2018-19 में मूल्य के हिसाब से देश का सोना आयात तीन प्रतिशत घटकर 32.8 अरब डॉलर रहा था।

    Gold
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकल से बदल जायेंगे क्रेडिट, डेबिट कार्ड से जुड़े नियम
    Next Article आर. जयशंकर बन सकते हैं आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.