Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया है। लोअर सर्किट छूने के बाद निवेशकों ने बाजार का रुख किया, जिससे सेंसेक्स 1325 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। इसके कारण राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोना 1097 रुपये टूटकर 42600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोने की तर्ज पर चांदी भी 1574 रुपये के नुकसान के साथ 44130 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले सत्र में सोना 43697 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को चांदी 45704 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्यॉरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मिलिंग कोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वर्ष 2020 के सत्र के लिए 439 रुपये और बाल कोपरा के एमएसपी में 380 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस आश्य का फैसला लिया गया। बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि केंद्र सरकार ने फसल सीजन 2020 के लिए मिलिंग क्ववालिटी के मिलिंग कोपरा के समर्थन मूल्य में 439 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर फसल सीजन 2020 के लिए समर्थन…

Read More

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब प्राइवेट सेक्टर के दूसरे बैंक भी यस बैंक में निवेश के लिए सामने आए हैं। ICICI बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह यस बैंक में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘इस निवेश से आईसीआईसीआई बैंक की यस बैंक में हिस्सेदारी पांच प्रतिशत से अधिक हो जाएगी।’ ताजा जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी बैंक ने भी यस बैंक में 6 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। इसके लिए वह 1000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। इन दो बैंकों के अलावा एक्सिस बैंक,…

Read More

मुंबई: शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। सुबह-सुबह तो शेयर बाजार में इतनी भारी गिरावट आई कि लोअर सर्किट लग गया और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में ही कारोबार बंद करना पड़ा। वहीं दिन के कारोबार में बाजार ने इतनी रिकवरी की कि एक और रिकॉर्ड बना दिया। शुक्रवार को सेंसेक्स में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी हुई है, जिसके तहत करीब 10 फीसदी की गिरावट तो रिकवर हुई ही, साथ ही करीब 4 फीसदी तक की बढ़ भी दर्ज की गई। यानी एक ही दिन में 12 सालों की सबसे बड़ी गिरावट और उसी दिन…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को यस बैंक की पुनर्गठन योजना को मंजूरी दे दी। रिजर्व बैंक द्वारा प्रस्तावित इस योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) यस बैंक की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मंत्रिमंडल ने रिजर्व बैंक द्वारा सुझायी गयी यस बैंक की पुनर्गठन योजना को मंजूरी दे दी है। रिजर्व बैंक ने पांच मार्च को यस बैंक पर रोक लगायी थी। साथ ही ग्राहकों के लिए 50,000 रुपये तक निकासी सीमा तय की थी। यह रोक तीन अप्रैल तक के लिए लगायी गयी है।इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने एसबीआई के पूर्व…

Read More

गुरुग्राम: किफायती आवास के दिग्गज सिग्नेचर ग्लोबल समय सीमा के भीतर अपने प्रोजेक्ट पूरे कर अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के लक्ष्य “हाउसिंग फॉर आल 2022” की ओर सबसे योगदान करते हुए, कंपनी को गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित एंडोर हाइट्स प्रोजेक्ट के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। इसके साथ कंपनी हरियाणा अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के तहत अपना तीसरा प्रोजेक्ट देने के लिए तैयार है जिसमें सिग्नेचर सोलेरा और सिग्नेचर सिनेरा भी शामिल हैं। NH8- साउथर्न पेरिफेरल रोड पर स्थित प्रोजेक्ट में 1 और 2 BHK के विकल्प हैं | इसके अतिरिक्त प्रोजेक्ट में जॉगिंग ट्रैक,…

Read More

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की वृद्धि को मंजूरी दी। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। इससे पहले बीती साल नौ अक्टूबर को सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 5 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया था। बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 5 प्रतिशत बढ़ने का निर्णय किया गया। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और इसके अलावा 65 लाख पेंशनधारियों को फायदा होगा। इस तरह से…

Read More

सुखद शुरुआत से लेकर अब एक पूर्ण व्यवसाय चलाने तक, अभिषेक कुमार ने एक लंबा सफर तय किया है। वर्ष 2011 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद अभिषेक ने नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की भूमिका निभाई। एक पारिवारिक इमरजेंसी के कारण उन्हें पटना वापस जाना पढ़ा, जहां वे अपने गृहनगर में भविष्य के विकल्पों का पता लगाने के लिए अच्छे से बस गए थे। पटना में इसे बड़ा बनाने के फैसले ने अभिषेक के लिए बहुत सकारात्मक सोच पैदा की और शहर में एक सफल होटल चलाने के अपने उद्यमशीलता के सपने को साकार करने…

Read More

सरकार ने एयर इंडिया (Air India) के लिए शुरुआती बोली लगाने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। पहले यह 17 मार्च थी। साथ ही प्रीलिमिनरी इनफॉर्मेशन मेमोरैंडम से जुड़ी पूछताछ के लिए आखिरी तारीख पहले 17 मार्च थी जिसे अब बढ़ाकर 20 मार्च कर दिया गया है। सरकार अब 14 मई को क्वालिफायड बिडर्स की जानकारी देगी। इसके पहले सरकार 31 मार्च तक क्वालिफायड बिडर्स की जानकारी देने वाला था। फाइनेंस ख़बर.कॉम का मानना सरकार थोड़ा ज्यादा वक्त देना चाहती है ताकि बाजार पर कोरोनावायरस का असर कम हो जाए। हाल ही में सरकार ने लिखित पूछताछ…

Read More

नई दिल्ली: भारत में मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित करने में साल से डेढ़ साल का समय लग सकता है। इस बीच एक अच्छी खबर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के दौरान सामने आई है। इस बात के संकेत मिले हैं कि एचाईवी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा लोपिनाविर और रिटोनाविर कोरोना के मरीजों पर कारगर साबित हो रही है। इसके मद्देनजर नरेंद्र मोदी सरकार ने फर्मा कंपनियों से दोनों दवाइयों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा कंपनियों के साथ लंबी बैठक…

Read More

मुंबई: बैंकों का ऋण 28 फरवरी को समाप्त पखवाड़े में 6.13 प्रतिशत बढ़कर 101.04 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इस दौरान बैंकों में जमा राशियां 9 प्रतिशत बढ़कर 133.31 लाख करोड़ रुपये रहीं। एक साल पहले एक मार्च, 2019 को समाप्त पखवाड़े के अंत में बैंकों द्वारा दिया गया ऋण 95.20 लाख करोड़ रुपये और जमा राशि 122.30 लाख करोड़ रुपये थी। इससे पिछले यानी 14 फरवरी, 2020 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण 6.36 प्रतिशत बढ़कर 100.41 लाख करोड़ रुपये और जमा 9.2 प्रतिशत बढ़कर 132.35…

Read More

नयी दिल्ली: सरकारी क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कारपोरेशन (पीएफसी) ने बृहस्पतिवार को सरकार को 2019-20 के लिए अंतरिम लाभांश के रुप में 1,404.37 करोड़ रुपये का भुगतान किया। पीएफसी के एक बयान के मुताबिक कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा ने यहां भुगतान की पर्ची केंद्रीय बिजली मंत्री आर.के.सिंह को सौंपी।

Read More

नयी दिल्ली: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित देश की औद्योगिक वृद्धि दर जनवरी में बढ़कर दो प्रतिशत पर पहुंच गई यह इसका छह माह उच्चतम स्तर है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार मुख्यत: खनन और बिजली उत्पादन बढ़ने से आईआईपी सुधरा है। जनवरी, 2019 में आईआईपी की वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत रही थी। जुलाई, 2019 में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने के बाद औद्योगिक क्षेत्र की गतिविधियों काफी धीमी बनी हुई हैं। पिछले साल अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 1.4 प्रतिशत घटा था। सितंबर में इसमें 4.6 प्रतिशत और अक्टूबर में यह 6.6…

Read More

कोलकाता: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने बृहस्पतिवार को 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया। इससे सरकार को लाभांश और लाभांश वितरण कर के रूप में कुल 7,172 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। कोल इंडिया इस दर से कुल 7,395 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान करेगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने अंतरिम लाभांश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कोल इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार को कंपनी में अपनी 69.05 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए अंतरिम लाभांश के रूप में 4,890 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। कंपनी को लाभांश वितरण कर के…

Read More

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद दुनिया भर के बाजारों में हुई भारी गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजारों में भी देखा गया। सेंसेक्स 2,919.26 अंक की भारी गिरावट के साथ 32,778.14 अंक पर। निफ्टी 868.25 अंक के नुकसान से 9,590.15 अंक पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार के दौरान निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए। वैश्विक वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल के बीच 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,919.26 अंक टूट कर 32,778.14 के स्तर पर आ गया। शेयर बाजार के पतन के चलते निवेशकों की 11…

Read More

लंदन: ब्रिटेन में भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक द्वारा पेश किए बजट में भारत सहित विभिन्न देशों के प्रवासियों पर लगाए जाने वाले अनिवार्य स्वास्थ्य शुल्क में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते दीर्घावधि का वीजा महंगा हो जाएगा। सुनक ने घोषणा की है कि प्रवासी स्वास्थ्य अधिभार को 400 पाउंड से बढ़ाकर 624 पाउंड किया जाएगा। गौरतलब है कि ब्रिटेन में जन्मे सुनक के पिता चिकित्सक हैं और मां फार्मासिस्ट हैं। वित्त मंत्री ने बुधवार को हाउस ऑफ कॉमंस में अपने बजट भाषण के दौरान कहा, “प्रवासियों को हमारी एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना) से फायदा मिलता…

Read More

नयी दिल्ली: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बृहस्पतिवार को अपने मनीला मुख्यालय के कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा। बैंक ने ऐसा उसके एक आगंतुक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी के बाद किया है। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसके फिलीपींस के मनीला में स्थित मुख्यालय के कर्मचारी आज से अस्थायी तौर पर घर से काम कर रहे हैं। इसकी वजह उसके एक आगंतुक का कोरोना वायरस से संक्रमित होना पाया जाना है जिसके बाद बैंक ने यह परामर्श जारी किया था। बैंक का मुख्यालय 12 मार्च को साफ-सफाई और संक्रमण मुक्ति…

Read More

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया ने कोरोनावायरस की महामारी के आर्थिक असर को दूर करने तथा पिछले 29 साल में पहली बार आर्थिक मंदी के मंडरा रहे जोखिम को टालने के लिये बृहस्पतिवार को 11 अरब डॉलर के भारी-भरकम राहत पैकेज की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने करीब 18 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी 11 अरब डॉलर अमेरिकी डॉलर के पैकेज की घोषणा की। यह ऑस्ट्रेलिया के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के एक प्रतिशत के बराबर है। यह पैकेज मुख्यत: कंपनियों पर केंद्रित है। मॉरिसन ने कहा, ‘‘यह योजना ऑस्ट्रेलिया के लोगों के रोजगार को बचाने के लिये है। यह योजना…

Read More

नयी दिल्ली: वाहनों के लिये टायर बनाने वाले उद्योग के संगठन ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एटीएमए) ने एमआरएफ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) के.एम.मामेन को अध्यक्ष चुना है। जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के उप प्रबंध निदेशक अंशुमन सिंघानिया संगठन के उपाध्यक्ष बने हैं। एटीएमए ने बृहस्पतिवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। मामेन 2003 से एमआरएफ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। वह इंडो-ऑस्ट्रेलियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष होने के साथ ही अन्य शीर्ष व्यापारिक संगठनों में भी कार्यकारी पदों पर रहे हैं। वह अभी फिक्की के बोर्ड के भी सदस्य हैं। अंशुमन सिंघानिया, ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स विश्वविद्यालय और…

Read More

नयी दिल्ली: जीई पावर इंडिया ने नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लि. (एनईसीएल) को 12 टर्बाइन जेनरेटरों की आपूर्ति का 818.3 करोड़ रुपये का आर्डर रद्द कर दिया है। जीई पावर ने बीएसई को 10 जनवरी, 2018 को सूचित किया था कि उसने एनईसीएल को 80 मेगावॉट क्षमता के 12 फुल कैप्लान टर्बाइन जेनरेटरों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, आपूर्ति, उसके परीक्षण और चालू करने का आर्डर दिया है। अब कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि उसने आर्डर को रद्द करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए यह ठेका रद्द कर दिया है। कंपनी ने कहा कि एनईसीएल में कामकाज…

Read More