सरकार ने एयर इंडिया (Air India) के लिए शुरुआती बोली लगाने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। पहले यह 17 मार्च थी। साथ ही प्रीलिमिनरी इनफॉर्मेशन मेमोरैंडम से जुड़ी पूछताछ के लिए आखिरी तारीख पहले 17 मार्च थी जिसे अब बढ़ाकर 20 मार्च कर दिया गया है।
सरकार अब 14 मई को क्वालिफायड बिडर्स की जानकारी देगी। इसके पहले सरकार 31 मार्च तक क्वालिफायड बिडर्स की जानकारी देने वाला था।
फाइनेंस ख़बर.कॉम का मानना सरकार थोड़ा ज्यादा वक्त देना चाहती है ताकि बाजार पर कोरोनावायरस का असर कम हो जाए। हाल ही में सरकार ने लिखित पूछताछ की आखिरी तारीख 11 फरवरी से बढ़ाकर 6 मार्च कर दिया है। वहीं प्रिलिमिनरी इनफॉरमेशन मेमोरैंडम से जुड़े सवालों के जवाब की आखिरी तारीख 25 फरवरी से बढ़ाकर 16 मार्च कर दिया है।
4 मार्च को कैबिनेट ने कहा था कि कोई NRI निवेशक ऑटोमेटड रूट से एयर इंडिया में 100 फीसदी निवेश कर सकते हैं। कैबिनेट ने यह भी कहा था कि कोरोनावायरस की वजह एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया नहीं रोकी जाएगी।

