Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: बंद पड़ी जेट एयरवेज के कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) की बैठक 12 मार्च को होगी। शेयर बाजारों को दी गयी सूचना के अनुसार दिवाला कानून के तहत नीलाम की जा रही इस एयर लाइन के लिए बोली जमा कराने की अंतिम तिथि मंगलवार (आज) को समाप्त हो गयी है। इसे देखते हुए इसे वित्तीय ऋण देने वाले संस्थानों की समिति की यह बैठक बुलाई गयी है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इसके लिए कोई बोली आयी है या नहीं । मंगलवार को बाजारों को दी गयी सूचना के अनुसार सीओसी की बैठक 12 मार्च…
नयी दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने मंगलवार को निदेशक मंडल के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि यह प्रति शेयर 1.40 रुपये की दर से दिया जाएगा। चेन्नई की इस कंपनी ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा है कि लाभांश का भुगतान 20 मार्च या उसके बाद किया जाएगा। यह उन शेयरधारकों को मिलेगा जिनके नाम 18 मार्च को दिन की समाप्ति पर शेयर दर्ज होगा। कंपनी के शेयर का अंकित मूल्य एक रुपये है। इस तरह इस लाभांश की दर 140 प्रतिशत…
नई दिल्ली: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के निदेशक मंडल ने मंगलवार को 2019-20 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर की दर से एक अंतरिम लाभांश देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि शेयरधारकों को इसका भुगतान 24 मार्च,2020 को मंगलवार को किया जाएगा। 20 जिन लोगों के नाम 20 मार्च को टीसीएस के शेयर होंगे वे इसके हकदार होंगे। कंपनी के शेयर का अंकित मूल्य 1 रुपये है।
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आपस में विलय करने में लगे सरकारी क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगी। कुछ अलग-अलग समूहों में इन बैंकों का एक अप्रैल से विलय होने जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि इस बैठक में वित्त मंत्री विलय की योजना और तैयारियों की समीक्षा करेंगी। इससे पहले इसी माह केंद्रीय मंत्रिमलंडल ने सरकारी क्षेत्र के दस बैंकों को चार बैंक में एकीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सूत्रों ने बताया कि 12 मार्च को वित्त मंत्री के साथ बैठक में विलय के बाद इन बैंकों द्वारा ग्राहकों…
रियाद: खनिज तेल बाजार की दिग्गज कंपनी सऊदी अरामको ने तेल आपूर्ति बढ़ाने की घोषणा की है। इससे मांग की नरमी से प्रभावित बाजार में आपूर्ति की बाढ़ आने तथा सऊदी अरब और रूस के बीच बाजार में मूल्य गिराने की होड़ बढ़ने की आशंका है। अरामको ने मंगलवार को कहा कि वह कच्चे तेल की दैनिक आपूर्ति बढ़ाकर अप्रैल में 1.23 करोड़ बैरल तक ले जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा,‘वह अप्रैल में अपने ग्राहकों को प्रति दिन 1.23 करोड़ बैरल तेल की आपूर्ति करेगी।’ यह दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक है। इस…
नई दिल्ली: संकटग्रस्त यस बैंक की पुनर्गठन योजना को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी है। RBI यस बैंक के पुनर्गठन के मसौदे पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर पहले विचार करेगा, उसके बाद वह उसे अंतिम रूप देगा। शुक्रवार को जारी आरबीआई के मसौदे के मुताबिक, यस बैंक में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 49% तक हिस्सेदारी लेगा। योजना पर प्रतिक्रिया देने के लिए सोमवार तक की डेडलाइन तय की गई है। पुनर्गठन योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया जाएगा और यस बैंक में एसबीआई…
हांगकांग: तेल कीमतों में उछाल के चलते एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। इससे एक दिन पहले कोरोना वायरस को लेकर आशंकाओं के चलते वैश्विक बाजारों में एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट हुई थी। हालांकि, मंगलवार को तेल कीमतों में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी से बाजार को राहत मिली। सोमवार को तेल कीमतें लगभग एक-तिहाई गिर गईं थीं। सुरक्षित निवेश की तलाश में अमेरिकी बॉन्ड पर प्रतिफल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था। क्षेत्रीय बाजारों में मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिला और ऊर्जा कंपनियों ने अपने कुछ नुकसान की भरपाई की। चीन…
नई दिल्ली: भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर नहीं रहे। चीन के उद्योगपति और अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के संस्थापक जैक मा, अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। तेल के दाम में आई भारी गिरावट के साथ-साथ वैश्विक बाजार में गिरावट के बाद भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की दौलत सोमवार को 5.8 अरब डॉलर घटकर 41.9 अरब डॉलर (2.93 लाख करोड़ रुपये), जिसके बाद वह एशिया के सबसे ज्यादा दौलतमंद लोगों की फेहरिस्त में खिसककर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। एशिया…
नई दिल्ली: आज के समय में शिक्षा का खर्च बहुत ज्यादा हो गया है। साधारण प्राइवेट स्कूल में भी पढ़ाने पर हर महीने हजारों रुपये की फीस लगती है। बात अगर हायर एजुकेशन की करें तो यह कोर्स पूरा होने में लाखों रुपये लग जाते हैं। ऐसे में अगर आपने अपने बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए शुरू से प्लानिंग नहीं की तो काफी परेशानी हो सकती है। फाइनैंशल एक्सपर्ट की सलाह है कि एजुकेशन के लिए प्लानिंग बच्चे के जन्म से ही शुरू हो तो बेहतर है। 18 साल की उम्र में ग्रैजुएशन और 21 साल की उम्र में…
फिस्कल ईयर 2020 में इंडिया इंक की ऐनुअल ग्रोथ पिछले चार साल में सबसे कम रह सकती है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में मांग कम रहने के चलते ग्रोथ में सुस्ती और पिछले फिस्कल ईयर के इसी पीरियड में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ के हाई बेस से उनकी चाल बिगड़ सकती है। ईटीआईजी की तरफ से किए गए बीएसई 500 कंपनियों के ऐनालिसिस के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर के बीच सैंपल में शामिल कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ 2.4% रही है। यह वित्त वर्ष 2016 के बाद सबसे कम है। टर्नअराउंड के बड़े संकेतों…
नई दिल्ली: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने 2020 के लिए इंडिया का ग्रोथ फोरकास्ट सोमवार को घटाकर 5.3% कर दिया है। पहले जीडीपी ग्रोथ 5.4% रहने का अनुमान देने वाली मूडीज ने यह कदम कोरोना के चलते दुनिया भर के देशों में घरेलू मांग सुस्त रहने के आसार पर उठाया है। मूडीज ने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक आउटलुक फॉर मार्च पर अपडेट में कहा कि कई बड़ी इकनॉमी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। उसने कहा, ‘अब यह साफ हो गया है कि अगर वायरस को काबू में कर लिया जाता है तो भी इससे दूसरे…
सिंगापुर: एशियाई बाजारों में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में छह प्रतिशत का उछाल आया, जबकि इससे एक दिन पहले सऊदी अरब द्वारा शुरू किए गए कीमत युद्ध के चलते तेल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में 6.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार हो रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड 6.6 प्रतिशत बढ़कर 36 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गया। इससे पहले सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद सबसे बड़ी गिरावट आई थी। सऊदी अरब ने अपनी…
बेंगलुरु: देश की स्टार्टअप्स और छोटी कंपनियां छह महीने की पेड मैटरनिटी लीव वाली सरकारी पॉलिसी से जुड़ी ऊंची कॉस्ट से बचने के लिए महिलाओं की हायरिंग नहीं कर रही हैं। यह जानकारी एक सर्वे से मिली है। सर्वे में हिस्सा लेने वाली करीब 50 पर्सेंट अर्ली-एज स्टार्टअप्स और छोटी कंपनियों ने बताया कि उन्होंने पिछले एक साल में बहुत कम फीमेल स्टाफ हायर किया है या इनकी बिल्कुल ही हायरिंग नहीं की है। कम्युनिटी प्लेटफॉर्म लोकलसर्किल्स के शोध के मुताबिक, बीते 12 महीनों में 49 पर्सेंट फर्मों ने महिलाओं की कम या बिल्कुल भी नहीं हायरिंग की है। करीब…
सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई विमानन कंपनी क्वांटास ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वह अपने ज्यादातर एयरबस ए380 विमानों की उड़ान बंद कर रही है और चूंकि उसकी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हो गई हैं, इसलिए उसके सीईओ अपना वेतन नहीं लेंगे। क्वांटास और उसकी सस्ती विमानन सेवा जेटस्टार ने अगले छह महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगभग 25 प्रतिशत की कटौती की है। इनमें से ज्यादातर उड़ानें एशिया और अमेरिका के रूट की हैं। क्वांटास ने कहा कि वह अपने 10 डबल-डेकर एयरबस ए380 में से आठ विमानों की उड़ानों को बंद कर देगा। एयरलाइन…
बेंगलुरू: साफ्टवेयर सेवा देने वाली कंपनी इन्फोसिस ने सोमवार को यहां आयकर विभाग के केंद्रीकृत प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) से जुड़े अपने तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करने की घोषणा की। करदाताओं से उनके रिफंड के तेजी से आगे बढ़ाने को लेकर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘इन्फोसिस कुछ कर्मचारियों के खिलाफ लगे आरोप से अवगत है। वे कंपनी की नीतियों के उल्लंघन करते पाये गये। आंतरिक जांच के बाद कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘इन्फोसिस नीतियों एवं संहिता के उल्लंघन…
नयी दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वरिष्ठ स्तर पर 147 कार्यकारियों की भर्तियों के लिए आवेदन मंगाए हैं। यह बाजार नियामक के अपने अधिकारियों की संख्या बढ़ाने की योजना का हिस्सा है। सेबी ने अधिकारी ग्रेड-अ (सहायक प्रबंधक) स्तर पर 147 नियुक्तियों का विज्ञापन जारी किया है। सेबी ने विधिक विशेषज्ञों के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, शोधार्थी और अन्य सामान्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदक सात से 23 मार्च के बीच सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें 80 पद सामान्य प्रशासन के लिए सहायक प्रबंधक, 34…
नयी दिल्ली: हवाई जहाज का इंजन बनाने वाली कंपनी रोल्स रॉयस ने सोमवार को कहा कि उसने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के साथ साझा शोध कार्यक्रम की संभावनाएं तलाशने के लिए एक समझौता किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आईआईटी मद्रास की साझेदारी में अपने इंजीनियरों के लिए उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘तकनीकी उच्च अध्ययन रूपरेखा’ भी तैयार करेगी। बयान मे बताया गया कि इस संबंध में कंपनी और आईआईटी मद्रास के बीच एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू के तहत रोल्स रॉयस और आईआईटी मद्रास साथ मिलकर…
नई दिल्ली: कोटक बैंक ने लक्ष्मी विलास बैंक को खरीदने की मंशा जताई है। इस खरीद के लिए कोटक महिंद्रा बैंक ने RBI को अपना प्रस्ताव भी सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक कोटक बैंक इसके लिए दूसरे निवेशकों से भी बातचीत कर रहा है। हालांकि कोटक महिंद्रा बैंक ने इस खबर पर को टिप्पणी करने से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक कोटक बैंक इस दौड़ में देर से शामिल हुआ है और लक्ष्मी विलास बैंक में majority stake अधिग्रहित करने पर विचार कर रहा है। कोटक बैंक इस खरीद में शामिल करने के लिए दूसरे strategic और private…
ASAHI SONGWON अहमदाबाद गुजरात की कंपनी है। कंपनी का पिगमेंट्स बनाने का कारोबार है। ये पिगमेंट मूल रूप से colourants होते हैं जो ink, paints, plastics, textiles, rubber आदि को रंगने में उपयोग किये जाते हैं। कंपनी के ग्राहकों में DIC (Japan), Sun Chemicals (USA), Clariant Chemicals India and BASF आदि शामिल हैं। कंपनी ने लाल और पीले पिगमेंट प्लांट बनाने के लिए Britain की Tennants Textile Colours Limited (TTC) के साथ ज्वाइंट वेंचर किया है। कंपनी का प्लांट दाहेज गुजरात में होगा जिसके लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है और वहां मार्च 2021 से उत्पादन भी शुरू होने…
सेंसेक्स 1942, निफ़्टी 538 अंक की गरावट पर बंद नई दिल्ली: खराब ग्लोबल संकेत से भारतीय बाजारों में आज अंकों के लिहाज से सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी करीब 540 अंक गिरकर दिसंबर 2018 के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स करीब भी करीब 1950 अंक टूटा है। निफ्टी बैंक भी करीब 4.75 फीसदी टूट गया है। मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा कमजोरी रही। निफ्टी आज 538 अंक गिरकर 10,451 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 1942 अंक गिरकर 35,635 पर बंद हुआ है। बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल…
