Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: छह माह से जारी लिवाली के रुख से अलग विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च के शुरुआती पांच कारोबारी दिवस में शुद्ध तौर पर बिकवाली की है। इस अवधि में एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजारों से कुल 13,157.12 करोड़ रुपये की निकासी की है। कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।डिपॉजिटरी आंकड़ों के अनुसार दो से छह मार्च के बीच एफपीआई ने शेयर बाजारों से 8,997.46 करोड़ रुपये और बांड बाजार से 4,159.66 करोड़ रुपये की निकासी की है। इस तरह उन्होंने पूंजी बाजार से 13,157.12 करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे…
नयी दिल्ली: बाजार पूंजीकरण (एम कैप) के लिहाज से शीर्ष दस घरेलू कंपनियों में से छह का एमकैप शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में 95,432.26 करोड़ रुपये घट गया। सबसे ज्यादा नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 720.67 अंक या 1.88 प्रतिशत तक गिर गया। शुक्रवार को यस बैंक के संकट के चलते सेंसेक्स में 894 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी। समीक्षावधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 37,144 करोड़ रुपये घटकर 8,05,118.67 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस ही रही। एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में…
बाइक निर्माता कंपनी बजाज ने डोमिनार 250 का टीजर हाल ही में जारी किया है। यह बाइक मार्च 2020 में पेश की जा सकती है। उसी दौरान इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू की जा सकती है। इस बाइक के लॉन्च होने की तारीख 20 मार्च बताई जा रही है। बजाज डोमिनार 250 के डिजाइन को डोमिनार 400 जैसा ही रखा गया है लेकिन इसमें अलग स्विंग आर्म लगाया गया है। बाइक के नए अलॉय व्हील व दोनों पहियों पर छोटे टायर लगाए गए है जिससे इसकी लागत में कमी की जा सके और कीमत प्रतिस्पर्धी हो। बजाज डोमिनार 250 में रेड…
मुंबई:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को करीब 30 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही ईडी ने कहा है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने शनिवार को राणा कपूर के सुमंद्र महल वाले घर में अपनी जांच रखी। बता दें कि ईडी इस बात की जांच कर रहा है कि क्या यस बैंक प्रमोटर राणा कपूर और उनकी दो बेटियों की डमी कंपनी अर्बन वेंचर्स को घोटालेबाजों से 600 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया था कि कपूर…
नई दिल्ली: YES BANK को बचाने और ग्राहकों का भरोसा कायम रखने के लिए RBI बड़ा कदम उठा सकता है। जानकारी के अनुसार YES BANK को RBI urgent फाइनेंशियल सपोर्ट के तौर पर 8 से 10 हजार करोड़ रुपये दे सकता है। सूत्रो के मुताबिक YES BANK में नकदी का संकट दूर करने के RBI सेक्शन 17 के तहत यह रकम कर्ज के रूप में दे सकता है। इस रकम पर ब्याज मौजूदा दर से कम वसूला जा सकता है जिससे बैंक पर भार न आए। इस बीच YES BANK के लिए RBI के रिवाइवल प्लान पर एक कदम चलते…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण हवाई यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। बजट कैरियर इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन ने कोरोना वायरस के कारण पैसैंजर्स की संख्या में आई कमी को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च तक फ्लाइट बुकिंग पर कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग चार्ज को माफ कर दिया है। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 12 मार्च से 31 मार्च के बीच इंटरनैशनल और डमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर कैंसिलेशन फीस नहीं लगेगी। इसके अलावा बुक्ड टिकट के डेट चेंज पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा।
चंडीगढ़: उद्योगपति निखिल साहनी और अभिमन्यु मुंजाल को सीआईआई उत्तरी क्षेत्र का क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उद्योग संगठन की शनिवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीआईआई उत्तरी क्षेत्र की नव निर्वाचित क्षेत्रीय परिषद सदस्यों की पहली बैठक में इनका चुनाव हुआ। साहनी और मुंजाल को वर्ष 2020-21 के लिए चुना गया है। साहनी सीआईआई के उत्तरी क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे। इसमें चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। उद्योग मंडल की वार्षिक क्षेत्रीय बैठक यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
भारतीय बाजार में सब फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट तेजी से मशहूर हो रहा है। कम कीमत, लो मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज के चलते लोग इस सेग्मेंट की गाडि़यों को खासा पसंद कर रहे हैं। अब तक कॉम्पैक्ट SUV सेग्मेंट की लीडर रही Maruti Brezza को Hyundai Venue ने बीते फरवरी महीने में बिक्री के मामले में पछाड़ दिया है। दोनों वाहनों की बिक्री का अंतर काफी ज्यादा है। बीते फरवरी महीने में Hyundai ने अपनी Venue के कुल 10,321 यूनिट्स की बिक्री की है, वहीं इस महीने में Maruti Brezza के महज 6,866 यूनिट्स की ही बिक्री हो सकी…
नयी दिल्ली: देश में सबसे बड़ी निजीकरण पहल के तहत सरकार ने शनिवार को दूसरी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) में अपनी पूरी 52.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित की। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के बोली दस्तावेज के मुताबिक बीपीसीएल की रणनीतिक बिक्री के लिए दो मई तक रुचि पत्र सौंपे जा सकते हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘भारत सरकार बीपीसीएल में अपनी पूरी शेयरहोल्डिंग के रणनीतिक विनिवेश का प्रस्ताव कर रही है। इसमें 114.91 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं जो कि बीपीसीएल की कुल इक्विटी पूंजी का 52.98 प्रतिशत…
नई दिल्ली: अगर आपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से 16 मार्च 2020 तक ऑनलाइन या कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन नहीं किया है तो यह सुविधा बंद हो जाएगी। इस सुविधा को जारी रखने के लिए जरूरी है कि हर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 16 मार्च से पहले कम से कम एक बार ऑनलाइन और कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन कर लिया जाए। इसको लेकर रिजर्व बैंक की तरफ से 15 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। क्या होता है कॉन्टैक्टलेस ट्रांजैक्शन? इस टेक्नॉलजी की मदद से कार्ड होल्डर को ट्रांजैक्शन के लिए स्वाइप करने की जरूरत नहीं होती है। पॉइंट ऑफ सेल (POS)…
नई दिल्ली: संकटग्रस्त यस बैंक को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) कैसे बचाने की कोशिश करेगा, इसका प्लान बताया गया है। SBI यस बैंक की 49 फीसदी शेयर खरीद सकता है। इसके साथ 2450 करोड़ के निवेश का भी प्लान है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने भी दोहराया कि फिलहाल खाताधारकों के पैसे को खतरा नहीं है। रजनीश ने कहा कि फिलहाल 50 हजार की सीमा तय करने की वजह से यस बैंक के खाताधारकों को दिक्कतें जरूर हो रही होंगी। लेकिन उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। रजनीश ने कहा कि सरकार के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा गुरुवार (5 मार्च, 2020) को येस बैंक के ग्राहकों के लिए 50,000 रुपए की निकासी सीमा तय करने से एक दिन पहले ही वडोदरा स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कंपनी ने 265 करोड़ की राशि बैंक से निकाल ली थी। शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये राशि दूसरे बैंक में जमा कर दी गई। गुरुवार से येस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए के जमाकर्ताओं के लिए 50,000 रुपए की निकासी सीमा तय की है। यह व्यवस्था 30 दिन के लिए की गई है। मामले में वडोदरा महानगरपालिका के उपायुक्त…
वॉशिंगटन: दुनियाभर की दिग्गज कंपनियों के टॉप पोस्ट पर ‘भारतीयों’ का कब्जा बढ़ता ही जा रहा है। इस सिलसिले में ताजा नाम जुड़ा है सोनिया स्यंगल का जिन्हें अमेरिका में कपड़ों के खुदरा व्यापार (अपैरल रिटेलर) की सबसे बड़ी कंपनी गैप इंक ने अपना सीईओ नियुक्त किया है। गोरे पुरुषों के दबदबे वाले कॉर्पोरेट वर्ल्ड में भारतीय मूल की एक महिला का जगह बनाना बड़ी बात है। 49 वर्षीय स्यंगल फॉर्च्युन 500 लिस्ट में शामिल किसी कंपनी की एकमात्र भारतीय-अमेरिकी महिला सीईओ हैं। उनसे पहले पेप्सिको की सीईओ के रूप में इंदिरा नूयी का नाम इस लिस्ट में शामिल था।…
नई दिल्ली: टेक कंपनी ओप्पो की पहली स्मार्टवॉच आखिरकार ऑफिशल हो गई है। Oppo Watch नाम से इस स्माटवॉच को टेक्नॉलजी ब्रैंड ने अपने होम मार्केट चीन में लॉन्च किया है। इस वॉच को कंपनी ने चीन में अपनी फ्लैगशिप Oppo Find X2 सीरीज के ऑनलाइन-ओनली लॉन्च के दौरान पेश किया है। यह स्मार्टवॉच Apple Watch को सीधी टक्कर दे सकती है। ओप्पो का कहना है कि इस स्मार्टवॉच को अलग-अलग वर्जन में ग्लोबल मार्केट्स में भी उपलब्ध करवाया जाएगा। Oppo Watch की सेल चीन में 24 मार्च से शुरू होगी, जहां इसकी कीमत 1,499 युआन (करीब 15,900 रुपये) रखी…
भुवनेश्वर: निजी क्षेत्र के येस बैंक के संकट में पड़ने से सदियों पुराने भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु चिंतित हैं। येस बैंक में भगवान जगन्नाथ मंदिर के 545 करोड़ रुपये जमा हैं। रिजर्व बैंक ने येस बैंक पर कई तरह के अंकुश लगाए हैं। येस बैंक के जमाकर्ताओं के लिए अगले एक माह तक निकासी की सीमा 50,000 रुपये तय की गई है। पुरी के इस मंदिर के दैतापति (सेवक) विनायक दासमहापात्रा ने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा येस बैंक पर रोक से सेवक और भक्त आशंकित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन लोगों के खिलाफ जांच की मांग…
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.42 अरब डॉलर बढ़कर 481.54 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विदेशीमुद्रा आस्तियों में वृद्धि से सकल भंडार बढ़ा है। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 476.12 अरब डॉलर पर पहुंचा था। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 4.36 अरब डॉलर बढ़कर 445.82 अरब डॉलर पर पहुंच गयीं। इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 10.2 लाख डॉलर बढ़कर 30.38 अरब…
नयी दिल्ली: वोडाफोन के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक रीड ने सरकार से कहा है कि कंपनी भारत में एक नई और अच्छी शुरुआत करना चाहती है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रीड ने शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मुलाकात कर वोडाफोन आइडिया को बाजार में कायम रखने के लिए सरकार से सहायता मांगी। सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार दूरसंचार क्षेत्र में एकाधिकार के खिलाफ है। सरकार चाहती है कि वोडाफोन आइडिया बाजार में बनी रहे और निवेश करती रहे।…
नयी दिल्ली: इप्सिलॉन कॉर्बन ने शुक्रवार को कहा कि वह कर्नाटक के बेल्लारी में 900 करोड़ रुपये के निवेश से एक एकीकृत कार्बन संयंत्र की स्थापना करेगी।कंपनी ने कहा कि परियोजना का पहला चरण अगले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही से चालू होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, “यह एकीकृत कार्बन ब्लैक परिसर भारत में अपनी तरह का पहला विनिर्माण संयंत्र होगा, जो इस्पात संयंत्रों से निकलने वाले अपशिष्ट कोक ओवन गैस का इस्तेमाल ईंधन के रूप में करेगा।” वर्तमान में कंपनी 2.20 लाख टन वार्षिक क्षमता का कोल तार डिस्टीलेशन कारखाना चलाती है। यह एल्यूमीनियम उद्योग की 40…
नई दिल्ली: RBI ने यस बैंक के रिवाइवल का ड्राफ्ट पेश कर दिया है। रिजर्व बैंक ने इस मामले में बैंकों के शेयर होल्डर्स, यस बैंक और सेबी की राय मांगी है। यस बैंक की रीस्ट्रक्चरिंग के बाद इसमें कुछ बदलाव होंगे जो ये हैं। RBI का रिवाइवल प्लान बैंक का ऑथराइज्ड कैपिटल घटाकर 5000 करोड़ रुपए पर आ जाएगा। RBI नए यस बैंक में एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त करेगा। यस बैंक के इक्विटी शेयर 2 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 2400 करोड़ रुपए रहेगा। SBI निवेश करने के तीन साल तक बैंक में अपनी हिस्सेदारी 26 फीसदी से कम…
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी दमदार एसयूवी Tata Harrier के पेट्रोल वर्जन पर काम कर रही है। हैरियर के पेट्रोल वर्जन को त्यौहारी सीजन से पहले लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें टाटा के नए 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया जाएगा। बता दें, कंपनी इसमें नेक्सॉन में मिलने वाले 1.2 रेवोट्रॉन टर्बो चार-सिलेंडर युक्त इंजन का भी विकल्प दे सकती है। जो 150hp की पावर प्रदान करने में सक्षम है। हैरियर के मार्केट में सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी (MG Hector) एमजी हेक्टर की पिछले 6 महीने में कुल 19,060 यूनिट सेल हुई हैं, जिसमें…
