Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एन.एस विश्वनाथन ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया है। उनके रिटायरमेंट में अभी तीन महीने का वक्त बाकी है, लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए विश्वनाथन ने पहले ही पद छोड़ दिया है। देश की लगातार घटती जीडीपी, बैंकों के विलय और महंगाई पर नियंत्रण की कोशिशों के अहम दौर के बीच विश्वनाथन का पद छोड़ना केंद्रीय बैंक के लिए बड़ा झटका है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च को विश्वनाथन केंद्रीय बैंक छोड़ देंगे। विश्वनाथन के 4 दशक लंबे करियर का अंत यूं तो जून में होना…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों से ऐसी पॉलिसियां लाने को कहा है जिनमें कोरोना वायरस के इलाज का खर्च भी ‘कवर’ हो। दुनियाभर में कोरोना वायरस से हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं। जरूरत आधारित स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराने के तहत बीमा कंपनियां विभिन्न उत्पादों से संबंधित बीमारियों के लिए उत्पाद उपलब्ध करा रही हैं। इनमें मच्छरों आदि से होने वाली बीमारियां शामिल हैं। देश में कोरोना वायरस के 28 मामलों की पुष्टि हुई है। बीमा नियामक ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वे कोरोना वायरस के इलाज से…

Read More

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी ने बुधवार को कहा कि उसने केंद्र को अंतरिम लाभांश के रूप में 840.96 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2018-19 में 526.53 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश का भुगतान किया था। बयान के अनुसार, ‘‘एनएचपीसी ने भारत सरकार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिये तीन मार्च को 840.96 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश का भुगतान किया है।’’ कंपनी के अनुसार उसने बुधवार को लाभांश भुगतान की बैंक रसीद बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह…

Read More

नयी दिल्ली: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने संजीव नौटियाल को फिर से कंपनी का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। एसबीआई लाइफ ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल की चार मार्च, 2020 को हुई बैठक में संजीव नौटियाल की पुन: प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी गई। उनकी नियुक्ति 10 मार्च, 2020 से प्रभावी होगी।’’ कंपनी ने कहा कि नौटियाल की पुन: नियुक्ति के लिए भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) की मंजूरी ली जानी है। नौटियाल के पास बैंकिंग क्षेत्र का 32…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के तहत सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग (UPKVIB) तथा क्वालिटी काउन्सिल आफ इण्डिया (QCI) के बीच एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किये गए । प्रदेश सरकार की ओर से सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल तथा क्यू0सी0आई0 की ओर से सेक्रेटरी जनरल डाॅ0 आर0पी0 सिंह ने एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश में निर्मित के0वी0आई0बी0 उत्पादों के संवर्धित उपयोग और…

Read More

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से बुधवार को शेयर बाजार 214 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। भारत में नौ भारतीय और 16 पर्यटक कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं, जिसके कारण निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को भी कोरोना वायरस की वजह से कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 900 अंक गिरकर लगभग 150 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 214.22 अंकों (0.55%) की गिरावट के साथ 38,409.48 पर बंद हुआ, जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 49.10 अंक (0.43%)…

Read More

नयी दिल्ली: भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में लगातार पांचवें महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो पिछले सात वर्षों में सबसे अधिक है। बुधवार को जारी हुए मासिक सर्वेक्षण के अनुसार आर्डर में तेजी, निर्यात मांग बढ़ने और कारोबारी विश्वास मजबूत होने से यह वृद्धि दर्ज की गई। आईएचएस मार्किट इंडिया का सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक जनवरी के 55.5 से बढ़कर फरवरी में 57.5 हो गया। यह जनवरी 2013 से सेवा क्षेत्र में सबसे तेज बढ़ोतरी है। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी के दौरान नए कारोबार में सात वर्षों की दूसरी सबसे तेज वृद्धि देखी गई। रिपोर्ट में कहा गया…

Read More

बेंगलुरु: माइक्रोसॉफ्ट और एक्सेंचर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने सामजिक क्षेत्र में काम करने वाले उद्यमियों और स्टार्ट-अप की मदद के लिए समझौता किया है। दोनों कंपनियों ने कहा कि इस संयुक्त पहल के माध्यम से सामाजिक उद्यमों को समर्थन और प्रौद्योगिकी मुहैया कराई जाएगी, ताकि उन्हें समाधान और बिजनेस मॉडल बनाने में मदद मिले, जिससे दुनिया भर में अधिक से अधिक लोगों को ज्यादा ठोस और स्थाई लाभ मिल सके। एक संयुक्त बयान में दोनों कंपनियों ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट और एक्सेंचर का गठजोड़ उसने इस साझा दृष्टिकोण का हिस्सा है कि उभरती प्रौद्योगिकियों के सामाजिक प्रभावों में…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि विलय एक अप्रैल 2020 से प्रभाव में आ जायेगा। सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और सरकार संबंधित बैंकों के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई नियामकीय मुद्दा नहीं होगा। वित्त मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैंक विलय का काम पटरी पर है और संबंधित बैंकों के निदेशक मंडल पहले ही निर्णय कर चुके हैं।’’ विलय का…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा है। अब तक अपने देश में इसके 18 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना का खौफ इतना है कि पैरंट्स बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। फेस मास्क की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि मेडिकल दुकानों के स्टॉक खाली पड़ गए हैं। डिमांड बढ़ने के कारण इसके प्राइस में भी काफी तेजी आई है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 49 रुपये है और डिलिवरी में 4-5 दिन का वक्त लगेगा। ऐमजॉन पर यह उपलब्ध नहीं है। सर्जरी में इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क की कीमत…

Read More

नयी दिल्ली: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमएमआईपीएल) ने बुधवार को बीएस-छह मानकों के अनुरूप जिक्सर बाइक की श्रृंखला पेश की, जिसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये से 1.23 लाख रुपये है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस श्रृंखला में जिक्सर और जिक्सर एसएफ बाइक शामिल हैं, जिनमें 155 सीसी इंजन है और वे 13.6 पीएस की शक्ति उत्पन्न करने में सक्षम है। बयान में कहा गया कि जिक्सर की कीमत 1,11,871 रुपये है, जबकि जिक्सर एसएफ 1,21,871 रुपये में और जिक्सर एसएफ मोटोजीपी संस्करण 1,22,900 रुपये में उपलब्ध है।

Read More

नई दिल्ली: ये लगातार दूसरा साल है जब ऑटोमोबाइल सेक्टर बुरे दौर से गुजर रहा है। साल 2019 में ये सेक्टर जहां आर्थिक मंदी से जूझता रहा वहीं अब नए साल 2020 में यह कोरोना वायरस की भेंट चढ़ गया। चीन में फैले भयंकर कोरोना वायरस के चलते भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी गहरी चोट पहुंची है। बात करें दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों की तो इनमें हीरो मोटोकॉर्प, बजाज आटो और टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को बताया कि इस बार फरवरी में उनकी बिक्री एक साल पहले की तुलना में 10 फीसदी से ज्यादा कम हो गई। बताया…

Read More

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने एयर इंडिया के अधिग्रहण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि एयर इंडिया का पूरा-पूर अधिग्रहण (100 फीसदी) नॉन रेसिडेंट इंडियन (NRIs) भी कर सकते हैं। पहले NRIs के लिए यह सीमा 49 फीसदी थी। एयर इंडिया को 2018 में बेचने की पहली कोशिश असफल रहने के बाद केंद्र सरकार ने इस बार अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने का निर्णय किया है। वर्ष 2018 में सरकार ने एयरलाइन में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का निर्णय किया था। बता दें कि एयर इंडिया के लिए बोली जमा करने की आखिरी तारीख…

Read More

नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने भाई अनिल अंबानी की दिवाला हो चुकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन्स को खरीदने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आरकॉम के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। बैंकों को उम्मीद है कि इससे उनके 23000 करोड़ रुपये वापस आ जाएंगे। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो आरकॉम की टॉवर और फाइबर बिजनस (रिलायंस इंफ्राटेल) को खरीदने के लिए 4700 करोड़ रुपये ऑफर की है। यूवी असेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (UVARC) ने आरकॉम और रिलायंस टेलकॉम के असेट के लिए 14700 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। आरकॉम…

Read More

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने बुधवार को निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई ने कहा कि वह फ्लिपकार्ट के खिलाफ कथित रूप से प्रभावशाली स्थिति का उपयोग करने को लेकर जांच शुरू करे। एनसीएलएटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एस जे मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने इस संबंध में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के पिछले आदेश पर रोक लगा दी। इससे पहले सीसीआई ने अपने पिछले आदेश में ई-कॉर्मस क्षेत्र की बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट को प्रभावशाली स्थिति का उपयोग कर अनुचित व्यवहार के आरोप से दोषमुक्त कर दिया था। अपीलीय न्यायाधिकरण ने सीसीआई को निर्देश दिया कि…

Read More

नई दिल्ली: क्रिप्टो करेंसी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल करेंसी के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में लेन देने की इजाजत दे दी है. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने 2018 के RBI सर्कुलर पर आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जिसने विनियमित संस्थाओं को क्रिप्टोकरेंसी में व्यवसाय ना करने के लिए निर्देश जारी किया था. जिस पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल करेंसी के लेन-देन का रास्ता खोल दिया. IAMAI के सदस्य एक-दूसरे के बीच क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज करते हैं. IAMAI ने अपने तर्क में दावा…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के निदेशक मंडल ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के लिए समाधान योजना को संभवत: मंजूरी दे दी है। इस योजना से ऋणदाता करीब 23,000 करोड़ रुपये की वसूली कर सकेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।समझा जाता है कि यूवी एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (यूवीएआरसी) ने करीब 14,700 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। वहीं रिलायंस जियो ने रिलायंस इन्फ्राटेल लि. की टावर एवं फाइबर संपत्तियों के लिए 4,700 करोड़ रुपये की पेशकश की है। इसके अलावा चीन और भारत के ऋणदाताओं को किए गए 4,300 करोड़ रुपये के प्राथमिक भुगतान की वापस वसूली भी की…

Read More

मर्सिडीज बेंज ने GLC कूपे का नया अवतार लॉन्च कर दिया है। नई GLC कूपे की खासियत है कि ये पहले से ज्यादा स्पोर्टी होने के साथ इसमें कई नए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट उतारे हैं। पहला GLC Coupe 300 पेट्रोल इसकी कीमत 62 लाख 70 हजार रुपए और दूसरा GLC 300d डीजल इसकी कीमत 63 लाख 70 हजार रुपए है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 2 लीटर का इंजन लगा है जो 258bhp पावर जेनरेट करता है जबकि इसके डीजल वेरिएंट में 245bhp पावर देने वाला 2 लीटर का इंजन लगा हुआ है।…

Read More

नयी दिल्ली:एसबीआई कार्ड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में मंगलवार को आम निवेशकों के लिए निर्धारित बोली के दूसरे दिन 87 प्रतिशत शेयरों के लिए अभिदान मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इस आईपीओ में दूसरे दिन 8,75,37,636 शेयर के लिये बोलियां आयी। इस निर्गम के तहत 10,02,79,411 शेयर बेचे जाने हैं। मर्चेन्ट बैंकिंग सूत्रों के अनुसार खुदरा निवेशकों के लिये आरक्षित शेयर के खाते में 1.21 प्रतिशत अभिदान मिला जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों के मामले में 21 प्रतिशत तथा गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 47 प्रतिशत अभिदान मिला। आईपीओ के तहत कंपनी 500 करोड़ रुपये के…

Read More

नयी दिल्ली: देश के प्रमुख डिजिटल भुगतान एंव वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी पेटीएम इंश्‍योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (पीआईबीपीएल) ने बीमा-ब्रोकर के कारोबार का लाइसेंस हासिल किया है। पेटीएम की परिचालक कंपनी वन97 कम्युनिकेशन्स लिमिटेड (ओसीएल) ने सोमवार को बयान में बताया कि पीआईबीपीएल ने भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्रधिकरण (आईआरडीएआई) से जीवन बीमा और साधारण बीमा की बिक्री का लाइसेंस हासिल किया है। कंपनी के अनुसार इससे कंपनी को भारत भर में ‘लाखों ग्राहकों को बीमा पॉलिसी बेचने का मौका मिलेगा।’ पेटीएम ने कहा है कि पीआईबीपीएल ने पहले ही भारत में 20 अग्रणी…

Read More