Author: Finance Khabar
मुंबई: आवास वित्त क्षेत्र के काम करने वाली होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसे प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी बाजार से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिय सेबी की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे जबकि 1,100 करोड़ रुपये के शेयरधारकों के शेयरों को बिक्री पेशकश के तौर पर जारी किया जायेगा। कंपनी में उसके प्रवर्तक और निवेशक जो अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं उनमें ..ट्रू नार्थ फंड…
नयी दिल्ली: भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग को स्पेक्ट्रम की किस्तों के बकाए का 1,950 करोड़ रुपये चुकाए हैं। रिलायंस जियो ने भी 1,053 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दूरसंचार कंपनियों को सरकार ने नीलामी में खरीदे गए स्पेक्ट्रम का भुगतान लम्बी अवधि में किस्तों में करने की सहूलियत दे रखी है। यह बकाया दूरसंचार कंपनियों समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की देनदारी से अलग है। सूत्रों ने बताया कि जहां भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग को स्पेक्ट्रम के बकाए का 1,950 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, वहीं रिलायंस जियो ने 1,053…
मुंबई: वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से मंगलवार को शेयर बाजारों में सात कारोबारी सत्रों से चले आ रहे गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 480 अंक की लंबी छलांग लगा गया। बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 479.68 अंक या 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,623.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाभ में रहे। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 170.55 अंक या 1.53 प्रतिशत की…
मुंबई: रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह खतरनाक कोरोनो वायरस के प्रभाव को लेकर वैश्विक के साथ-साथ घरेलू स्थिति पर नजर रखे हुए है। उसने यह भी कहा कि वह वित्तीय बाजारों के व्यवस्थित तरीके से काम करने को सुनिश्चित करने के लिये जरूरी कदम उठाने को तैयार है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के फैलने के साथ वैश्विक स्तर पर वित्तीय बाजारों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया है। इससे धारणा प्रभावित हुई है और निवेशक सुरक्षित जगह निवेश करने को लेकर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक…
नयी दिल्ली: टाटा समूह ने सरकार को दूरसंचार क्षेत्र के अपने कारोबार पर समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के बकाये के निपटान के तहत 2,000 करोड़ रुपये का एक अतिरिक्त भुगतान तदर्थ आधार पर किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि टाटा समूह सरकार को पहले ही 2,197 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुका है। यह तदर्थ 2,000 करोड़ रुपये का भुगतान उसके अतिरिक्त है। दूरसंचार विभाग के आकलन के अनुसार टाटा समूह पर सांविधिक बकाए के करीब 14,000 करोड़ रुपये बनते हैं।
नयी दिल्ली: वैश्विक निकाय आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने सोमवार को 2020 के लिये भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर घटाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया जबकि पूर्व में इसके 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। खतरनाक कोरोना वायरस के घरेलू के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ओईसीडी ने कहा कि भरोसा, वित्तीय बाजार, यात्रा क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव तथा आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने को देखते हुए जी-20 के सभी देशों की 2020 के लिये वृद्धि दर को कम किया गया है। आर्थिक वृद्धि दर…
मुंबई: कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश के महत्वपूर्ण सेक्टर्स को कच्चा माल न मिल पाने से चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में जीडीपी विकास दर 0.2% तक कम रह सकती है। एक विदेशी ब्रोकरेज कंपनी ने सोमवार को यह बात कही है। देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही भारी सुस्ती का सामना कर रही है और सरकारी अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 में आर्थिक विकास दर 5% रह सकती है, जो एक दशक का निचला स्तर होगा। तीसरी तिमाही में विकास दर 4.7% रही, जो सात वर्षों का निचला स्तर है। सोमवार को भारत में कोरोना…
नई दिल्ली: वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए डबल डाटा ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने कुछ रिचार्ज प्लान पर डेटा दोगुना कर दिया है। वोडाफोन आइडिया के इन सभी प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। कंपनी अब 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान्स पर हर दिन 3GB डेटा दे रही है। इन रिचार्ज प्लान पर पहले हर दिन 1.5GB डेटा मिलता था। 249 रुपये प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। जबकि 399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। वहीं, वोडाफोन आइडिया के 599 रुपये वाले प्लान की…
नई दिल्ली: बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने मंगलवार को कहा कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के विद्युत पारेषण और वितरण कारोबार को भारत और विदेश में कई महत्वपूर्ण ठेके मिले हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे बांग्लादेश में 800 मेगावाट के रूपशा बिजली संयंत्र के लिए एक ठेका मिला है। इसके अलावा उसे नेपाल में 220 किलोवाट का उप-केंद्र बनाने के लिए ठेका भी मिला है। कंपनी को एक ठेका सऊदी अरब में भी मिला है। कंपनी ने बताया कि घरेलू मोर्चे पर उसे तमिलनाडु में 50 मेगावाट के सोलर फोटोवोल्टिक संयंत्र के डिजाइन…
शियोमी 12 मार्च को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है. शियोमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर लिखा, ‘2020 के सबसे बड़े सवाल का जवाब मिल गया है, 12 मार्च को Redmi Note का अगला फोन आ रहा है.’ ट्वीट में ये भी लिखा कि फोन ऐसे Pro Camera और Pro Performance के साथ आएगा, जो पहले कभी नहीं देखा होगा. शियोमी ने नए फोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज बनाया है, जहां फोन की जानकारी देखी जा सकती है. वैसे तो फोन के नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन…
नयी दिल्ली: एसबीआई कार्ड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में सोमवार को आम निवेशकों के लिए निर्धारित बोली के पहले दिन 39 प्रतिशत शेयरों के लिए अभिदान मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इस आईपीओ में पहले दिन 3,94,54,754 शेयर के लिये बोलियां आयी। इस निर्गम में 10,02,79,411 शेयर बेचे जाने हैं। मर्चेन्ट बैंकिंग सूत्रों के अनुसार खुदरा निवेशकों के लिये आरक्षित शेयर के खाते में 62 प्रतिशत के अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 12 प्रतिशत अभिदान मिला। बोली के पहले कुल 8.52 लाख आवेदन प्राप्त हुए। आईपीओ के तहत कंपनी 500 करोड़ रुपये…
बिना छूट का रसोईं गैस सिलेंडर 53 रुपए सस्ता नई दिल्ली: वैश्विक तेल बाजार में गिरावट के बीच स्थानीय सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने जेट ईंधन के दाम में सोमवार को 10 प्रतिशत की बड़ी कटौती की घोषणा की। इसी के साथ बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम भी 53 रुपये कम हो गया है। इससे इसके दामें में पिछले माह की गयी वृद्धि का एक तिहाई असर खत्म हो गया है। पिछले माह कंपनियों ने बिना छूट वाला गैस सिलंडर 144.50 रुपये महंगा कर दिया था। तेल कंपनियों की ओर से मासिक समीक्षा के बाद जारी जारी…
नई दिल्ली: बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाला ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने सोमवार को डीप फ्रीजर और हल्के वाणिज्यिक एयर कंडीशनर को स्टार लेबलिंग यानी स्टार रेटिंग कार्यक्रम के दायरे में लाने की घोषणा की। स्टार लेबल के माध्यम से उपकरण विनिर्माता यह बताता है कि उसका कोई उपकरण बिजली खर्च के हिसाब कितना किफायती है। इससे केवल इन दो प्रकार के बिजली यंत्रों के इस्तेमाल में 2030 तक कुल 9 अरब यूनिट बिजली की बचत हो सकती है और 77 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है। अभी इनके लिए यह लेबलिंग स्वैच्छिक रखी गई…
नयी दिल्ली: आरबीएल बैंक और जोमैटो ने सोमवार को यहां मास्टरकार्ड की मदद से को-ब्रांडेड क्रेडिट पेश किया। आन लाइन फूड डिलिवरी बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रख कर यह कार्ड पेश किया गया है। इन कंपनियों की एक संयुक्त विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्डधारक पर जोमैटो से आनलाइन या आफ लाइन फूड बुकिंग पर कई लाभ की पेशकश की जाएगी। इसमें जोमैटो क्रेडिट्स, जोमैटो गोल्ड ग्लोबल मेंबरशिप और सभी प्रमुख घरेलू एयरपोर्ट्स पर लाउंज जैसी सुविधाएं शामिल हैं। आरबीएल बैंक को इससे तेजी से बढ़ते क्रेडिट कार्ड कारोबार में अपने परिचालन को विस्तृत और मजबूत बनाने में मदद…
नई दिल्ली: दूरसंचार नेटवर्क के उपकरण बनाने वाली वैश्विक कंपनी नोकिया ने राजीव सूरी की जगह पेक्का लुंडमार्क को अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने नयी नियुक्ति को अनुमोदित किया है। लुंडमार्क इस साल पहली सितंबर से नयी जिम्मेदारी संभालेंगे और तब तक सूरी इस पद पर बने रहेंगे। अभी वह एस्पू में ही तेल कंपनी फोर्टम के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक है। सूरी नोकिया के साथ 25 साल रहे और अब कोई और काम करना चाहते हैं। उन्होंने कंपनी को अपनी जिम्मेदारी…
नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस फैलने का असर फरवरी महीने के दौरान भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऐक्टिविटीज पर देखा गया। इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में कुछ नरमी देखी गई। यह बात सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में कही गई है। आईएचएस मार्किट इंडिया के विनिर्माण क्षेत्र के पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) फरवरी 2020 में 54.5 पर रहा। यह आंकड़ा जनवरी के 55.3 अंक के मुकाबले नीचे है। जनवरी में यह पिछले आठ साल में सबसे ऊंचा था। यह लगातार 31वां महीना है जब भारत में विनिर्माण क्षेत्र का पीएमआई 50 अंक के स्तर से…
मुंबई: दिल्ली में कोरोना वायरस का मामला सामने आने की खबर से सोमवार को शेयर बाजार में भारी अफरा-तफरी मची। हालत यह रही कि बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स कारोबार के दौरान अपने ऊपरी स्तर से 939 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि, बाद में सेंसेक्स 153.27 अंक (0.40%) लुढ़ककर 38,144.02 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 69.00 अंकों (0.62%) की गिरावट के साथ 11,132.75 पर बंद हुआ। कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से पहले से ही वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट का माहौल है। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,083.17 का ऊपरी स्तर तथा 37,785.99 का निचला…
नई दिल्ली: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो की ओर से Oppo Reno 3 Pro भारत में लॉन्च कर दिया गया है। रेनॉ सीरीज के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सबसे खास फीचर सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए मिलने वाला 44 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। सेल्फी के लिए 44एमपी सेंसर के अलावा 2 एमपी का डेप्थ सेंसर भी फोन में दिया गया है। कंपनी ने इस डिवाइस को प्रीमियम कैटिगरी में लॉन्च किया है और खास इनोवेशंस के साथ इस मॉडल को लेकर आई है। Oppo Reno 3 Pro की कीमतओप्पो…
नयी दिल्ली: फिच सोल्यूशंस ने सोमवार को भारत की चालू वित्त वर्ष के आर्थिक वृद्धि के अपने पहले के अनुमान को घटाकर 4.9 प्रतिशत कर दिया। पहले उसने इसे 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। एजेंसी ने कहा है कि कोरोना वायरस के प्रभाव से आपूर्ति श्रृंखला गड़बड़ाने और घरेलू मांग कमजोर पड़ने से उसने वृद्धि का अनुमान घटाया है। एजेंसी ने भारत की वित्त वर्ष 2020-21 की वृद्धि के अनुमान को भी 5.9 प्रतिशत से घटाकर 5.4 प्रतिशत कर दिया गया है। फिच सोल्यूशंस ने भारत के परिदृश्य पर अपनी ताजा रपट में कहा है, ‘‘फिच सोल्यूशंस वित्तीय…
नई दिल्ली: एलआईसी के चेयरमैन एमआर कुमार ने शनिवार को दो नए यूनिट-लिंक्ड प्लान एलआईसी निवेश प्लस प्लान (UIN 512L317V01) और एलआईसी SIIP (UIN 512L334V01) प्लान लॉन्च किए। एलआईसी निवेश प्लस सिंगल प्रीमियम, नॉन पार्टिसिपेटिंग, यूनिट-लिंक्ड और व्यक्तिगत जीवन बीमा है, जो पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमा के साथ निवेश का भी विकल्प देता है। प्लान लेने वाला सिंगल प्रीमियम की राशि का चयन कर सकता है। पॉलिसी लेने वाले को कितनी राशि जमा करनी है वह चुन सकता है। उसके पास पॉलिसी लेते समय बेसिक सम एश्योर्ड चुनने की भी सुविधा है। सम एश्योर्ड के विकल्प सिंगल प्रीमियम…
