Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: भारत में बेरोजगारी दर फरवरी महीने में पिछले चार महीने में सबसे ज्यादा रही। सीएमआईई के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी सामने आयी है। अर्थव्यवस्था में मंदी के प्रभाव को दिखाते हुए सोमवार (2 मार्च) को सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) ने आकड़ा जारी किया है। आकड़ों के अनुसार, फरवरी में भारत की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.78% हो गई, जो अक्टूबर 2019 के बाद से सबसे अधिक है। जनवरी में यह दर 7.16% थी। 2019 के अंतिम तीन महीनों में भारत की अर्थव्यवस्था पिछले छह साल में सबसे कम गति से आगे बढ़ी। विश्लेषकों ने अनुमान लगाया…

Read More

मुंबई: टैक्स से जुड़े विवादों के सेटलमेंट के लिए ‘विवाद से विश्वास’ स्कीम सरकार ने पेश की थी मगर सरकारी बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इस स्कीम को चुनने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं । बताया जा रहा है कि टैक्स के बड़े मामलों से जुड़ी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने एक स्पेशल कमिटी बनाई है, जो यह तय करेगी कि इस आंशिक ऐमनेस्टी स्कीम का सहारा लिया जाए या नहीं। सूत्र बताते हैं कि फील्ड ऑफिसर्स ने SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क किया था ताकि इस स्कीम के तहत…

Read More

नई दिल्ली: चीन से उभरे कोरोना वायरस का असर बढ़ने के साथ भारत में शाओमी, TCL और रियलमी के फोन की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। पिछले सात से 10 दिनों में आम दिनों के मुकाबले 10-20 पर्सेंट माल ही स्टोर्स में भेजा गया है। सबसे बड़ा असर ऐपल पर पड़ा है। कई स्टोर्स का कहना है कि आईफोन 11 सीरीज की सप्लाई बंद सी हो गई है और यही हाल ऐपल वॉच के कुछ मॉडलों का है। इंडस्ट्री के तीन सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने कहा कि देश में ही बनाए जा रहे आईफोन XR और आईफोन 7 पर असर…

Read More

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने सोमवार को कहा कि उसे झारखंड में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) से 64.83 करोड़ रुपये का आर्डर प्राप्त हुआ है। एनबीसीसी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी देते हुये कहा है कि भेल से मिले इस आर्डर को कंपनी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण प्रारूप के तहत पूरा करेगी। कंपनी ने कहा है कि आर्डर के तहत वह झारखंड में उत्तरी करणपुरा एसटीपीपी स्थित 660 मेगावाट प्रत्येक की तीन इकाइयों के लिये चिमनी बनाने का काम करेगी। इस पूरी परियोजना की लागत 64.83 करोड़ रुपये है।

Read More

कहा- मुफ्त कॉल के बदले खराब सेवा का बहाना नहीं चलेगा पुणे: दूरसंचार कंपनियां के कॉल कटने (कॉल ड्रॉप) या खराब सेवाओं के बदले में मुफ्त वॉयस कॉल की बात पर दूरसंचार नियामक ट्राई के चेयरमैन आर. एस. शर्मा ने रविवार को कहा कि कॉलड्रॉप का मुद्दा ट्राई के एजेंडे पर बना रहेगा। वह यहां एशिया आर्थिक संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉल ड्रॉप को लेकर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के कंपनियों पर जुर्माने के प्रावधान को उच्चतम न्यायालय में सफलतापूर्वक चुनौती दी गयी। लेकिन वह सेवा गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में काम करता…

Read More

नयी दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की घरेलू बिक्री फरवरी में 46.26 प्रतिशत घटकर 7,269 वाहन रही है। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने घरेलू बाजार में 13,527 वाहन बेचे थे। कंपनी ने एक बयान में बताया कि समीक्षावधि में उसका निर्यात 64 वाहन रहा। कंपनी के बिक्री एवं विपणन निदेशक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि उनके वाहनों की डिलिवरी सीमित है और यह उनके पास महीने भर के लिए उपलब्ध कुल आपूर्ति (कलपुर्जों इत्यादि) के हिसाब से है।

Read More

नई दिल्ली: फरवरी महीने में भी जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये पार कर गया।सरकार ने फरवरी में जीएसटी के तहत 1.05 लाख करोड़ रुपये की वसूली की जो पिछले साल इसी महीने की वसूली के मुकाबले आठ प्रतिशत अधिक है। हालांकि, इस साल फरवरी का वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह इससे पिछले महीने जनवरी 2020 के 1.10 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले कम है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘फरवरी 2020 में सकल जीएसटी संग्रह 1,05,366 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी (केंद्रीय जीएसटी) 20,569 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (राज्य जीएसटी) 27,348 करोड़ रुपये, आईजीएसटी (एकीकृत…

Read More

अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन कंपनी जल्द ही इंडियन मार्केट में फूड डिलिवरी मार्केट में उतरने की तैयारी कर रही है। TechCrunch की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐमजॉन अगले महीने की शुरुआत में इस कारोबार में उतर सकती है। कंपनी ने बंगलुरू में चुनिंदा रेस्टोरेंट के साथ इसका टेस्ट भी शुरू कर दिया है। कंपनी पिछली कई तिमाहियों से फूड डिलिवरी मार्केट पर काम कर रहा है। पहले इसे दिवाली के दौरान लॉन्च करने की तैयारी की गई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी का सीधा मुकाबला फूड डिलिवरी मार्केट में स्विगी-जोमैटो से मुकाबला होगा। वहीं…

Read More

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को भारत और इसकी अर्थव्यवस्था पर भरोसा है और कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक भारत को शीर्ष तीन वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है। वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री ने कहा, “हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और अगले पांच वर्षों में भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने का लक्ष्य है।” वह यहां आयकर विभाग और सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने सरकार द्वारा हाल…

Read More

नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री फरवरी में 34 प्रतिशत घटकर 38,002 वाहन रही। पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 57,221 वाहनों की बिक्री की थी। इस मौके पर कंपनी के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष मयंक पारीक ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और उसके एक अहम आपूर्तिकर्ता के कारखाने मे आग की घटना से उसका उत्पादन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी कोरोना वायरस के उत्पादन पर असर को कम करने के लिए कई कदम उठा रही है। वहीं वाहनों की डिलिवरी को लेकर ग्राहकों से नजदीकी संबंध बनाए हुए है।…

Read More

मुंबई: सस्ती हवाई सेवा देने वाली कंपनी एयर एशिया इंडिया को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 123.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वर्ष 2018 की इसी अवधि में कंपनी का नुकसान 166.15 करोड़ रुपये था। कंपनी जनवरी-दिसंबर को अपना वित्त वर्ष मानती है। एयर एशिया इंडिया, टाटा समूह और मलेशिया की विमानन कंपनी एयर एशिया की निवेश इकाई एयर एशिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी के बयान के मुताबिक, तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 65 प्रतिशत बढ़कर 1,057.55 करोड़ रुपये रही। 2018 की इसी अवधि में यह 641.17 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी को…

Read More

एयरटेल पेमेंट बैंक ने देश भर में अपने 2,50,000 से अधिक बैंकिंग केन्द्रों में आधार समर्थित भुगतान प्रणाली ( एईपीएस ) शुरू की है। एईपीएस के जरिये एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों के साथ-साथ किसी भी अन्य बैंक के ग्राहक जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं, वे भी एयरटेल पेमेंट्स बैंक के निश्चित बैंकिंग केन्द्रों पर वित्तीय हस्तांतरण कर सकते हैं । एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक किसी भी एईपीएस समर्थित बैंक पर वित्तीय हस्तांतरण कर सकते हैं । एईपीएस ग्राहकों को माइक्रो-एटीएम पर अपने आधार नंबर या वर्चुअल आईडी के जरिये अपने आधार से जड़े बैंक खाते से…

Read More

मुंबई: फ्रांस की प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनी इस साल भारत में 30,000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। भारत में अभी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 1,15,000 है। कंपनी ने कहा कि वह भारत में अपनी उपस्थिति का और फायदा उठाना चाहती है। कंपनी के भारत में मुख्य कार्यकारी अश्विन यार्डी ने बताया कि ये नियुक्तियां बिल्कुल नए लोगों, अनुभवी पेशवरों और बीच के पदों सहित विभिन्न स्तर पर होंगी। कंपनी के वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों की कुल संख्या में आधे भारत में कार्यरत हैं। यार्डी ने कहा, ‘‘भारत हमारे कारोबार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस साल हम कुल मिलाकर 25,000 से 30,000…

Read More

मुंबई: कंपनियां श्रेष्ठ प्रतिभाओं को अपने साथ जोड़ने के लिये पेशेवर नियुक्ति संगठनों पर निर्भरता बढ़ा रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया और रोजगार संबंधी वेबसाइट अभी भी सबसे पसंदीदा माध्यम बने हुए हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है। सीआईईएल एचआर सर्विसेज ने एक अध्ययन में कहा कि कंपनियां अब कनिष्ठ, मध्यम से लेकर वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति करने के लिये पेशेवर नियुक्ति कंपनियों पर निर्भरता बढ़ा रही हैं। ‘सीआईईएल वर्क्स 2020: लेटेस्ट ट्रेंड्स इन इंडियन टैलेंट मार्केट 2020’ में कहा गया कि नये लोगों को साथ में जोड़ने के लिये सोशल मीडिया और रोजगार संबंधी सेवाएं देने…

Read More

नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3.35 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आयी। कोरोना वायरस के महामारी का रूप लेने की आशंका के बीच शेयर बाजारों में चले भारी बिकवाली के दौर के बीच शीर्ष दस कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घट गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 99,430.93 करोड़ रुपये घटकर 8,42,262.64 करोड़ रुपये रह गया। 28 फरवरी को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 1,448 अंक की जोरदार गिरावट आई। यह एक दिन में सेंसेक्स की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। साप्ताहिक आधार पर…

Read More

नई दिल्ली: मार्च की शुरुआत में ही आम नागरिकों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में कटौती की गई है। जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 53 रुपये की कटौती की गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर प्रकाशित संशोधित रेट चार्ट के मुताबिक अब लोगों को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अब कम पैसे देने होंगे। गैस सिलेंडर में कमी के फैसले से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर खरीदने वाले ग्राहकों को फायदा होगा। साथ ही कॉमर्शियल सिलेंडर यूज करने…

Read More

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 44वें सिविल अकाउंट्स डे इवेंट का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) की तरफ से किया गया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) और गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (GST) की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये दोनों लोकतंत्र में मूक क्रांति की तरह हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की वजह से बिचौलिए का खेल खत्म हो गया और सरकार के साथ-साथ जनता को बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि टेक्नॉलजी की मदद से देश को 1…

Read More

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda ने भारतीय बाजार में अपने व्हीकल लाइन अप को अपडेट करते हुए नई BS6 Honda Unicorn को लांच किया है। कंपनी ने इस नई बाइक की शुरुआती कीमत 93,593 रुपये तय की है। ये बाइक कंपनी ने पिछले मॉडल CB Unicorn और CB Unicorn 160 के रिप्लेसमेंट के तौर पर लांच की गई है। जो कि पिछले मॉडल से काफी महंगी है, पिछले Unicorn 160 की कीमत 75,884 रुपये और CB Unicorn की कीमत 80,741 रुपये थी। बता दें कि, Unicorn भारतीय बाजार में खासी मशहूर रही है, और ये कंपनी की तरफ से…

Read More

नई दिल्ली: नोटबंदी के फैसले (2016) को लेकर अब तक कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सवाल उठाने वालों का कहना है कि नोटबंदी के बावजूद अर्थव्यवस्था में कैश के इस्तेमाल में बढ़ोतरी हुई है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि कैश के इस्तेमाल में तेजी आई है, लेकिन तेजी की रफ्तार पर ब्रेक जरूर लगा है। वित्त वर्ष 2016-17 में नोटबंदी का फैसला लिया गया था। 2014-15 में करंसी सर्कुलेशन 10 लाख करोड़ था। अगले वित्त वर्ष (2015-16) में इसमें तेजी आई, लेकिन 8 नवंबर को 2016 को नोटबंदी का फैसला लिया गया। इस फैसले के कारण…

Read More

कोलकाता: बैंक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों की 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है। बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ऑल इंडिया बैंक एंपलॉइज एसोसिएशन ने यहां एक बयान में इसकी जानकारी दी। संगठन ने कहा कि शनिवार को मुंबई में भारतीय बैंक संगठन (आईबीए) के साथ हुई बैठक में सकारात्मक प्रगति होने के कारण हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों के संगठनों के समूह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इस हड़ताल का आह्वान किया था। ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन ने बयान में कहा कि मुंबई में विभिन्न…

Read More