Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते चीन से माल की सप्लाई कम होने से भारत के बाजारों में मोबाइल और कंप्यूटर अक्सेसरीज के दाम 100 पर्सेंट तक बढ़ गए हैं। कुछ आइटम ढूंढने से भी नहीं मिल रहे। इम्पोर्टर्स और ट्रेडर्स का कहना है कि अगर 10 मार्च तक सप्लाई बहाल नहीं हुई तो हालात बदतर हो सकते हैं। हालांकि, चीन के कुछ शहरों से इम्पोर्ट सीमित स्तर पर शुरू हो गया है, लेकिन अब घरेलू ग्राहकों के सतर्कता बरतने से डिमांड पर असर पड़ा है। नेहरू प्लेस में कंप्यूटर डिस्प्ले, माउस, की-बोर्ड, बैट्री, चार्जर से लेकर गफ्फार मार्केट में…

Read More

नयी दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. पर 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ब्रोकरेज कंपनी पर यह जुर्माना ग्राहकों के पैसे के दुरूपयोग को लेकर लगाया गया है। वह ग्राहकों के कोष और प्रतिभूतियों को अलग रखने को लेकर नियमों का पालन करने में विफल रही। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ने अप्रैल 2012 से मार्च 2014 के बीच जांच की थी। जांच में पाया गया कि कंपनी ग्राहकों के पैसे के दुरूपयोग में शामिल है। नियामक ने एक आदेश में कहा, ‘‘बीस नमूना दिवस में से 11 में ग्राहकों…

Read More

नई दिल्ली: स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी सेडान कार Octavia RS254 को हाल ही में 2020 ऑटो एक्सपो में 35.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च किया है। जिसकी बुकिंग को लेकर कंपनी ने घोषणा की है कि इसके लिए 1 मार्च से दोपहर 12 बजे बुकिंग खोली जाएंगी। जिसेक लिए बुकिंग राशि 1 लाख रुपये रखी गई है। अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं तो बुकिंग फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व बेसिस पर मिलेगी। यानी जो पहले आएगा, उसे पहले मिलेगी तर्ज पर कंपनी इस कार के लिए बुकिंग लेगी। Octavia RS245 को कंप्लीटली बिल्ट-अप…

Read More

नई दिल्ली: मुंबई में आयोजित इंडिया बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स समारोह के दौरान फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोनावायरस से इकोनॉमी को नुकसान हो रहा है लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने GST के मुद्दे पर भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि GST को आसान बनाया जाएगा जिसके टैक्सपेयर्स को काफी आसानी होगी। पिछले साल सितंबर में निर्मला सीतारमण ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की थी। फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा आया है। फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा, GDP के आंकड़ों से खुश हूं। दिसंबर तिमाही…

Read More

नई दिल्ली: बैंककर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल और होली की छुट्टी के कारण मार्च महीने में बैंक लगातार आठ दिनों तक बंद रह सकते हैं इसलिए बैंक से जुड़ा काम आठ मार्च से पहले ही निपटा लें तो आपके लिए बेहतर होगा| आठ मार्च को रविवार की छुट्टी है, जबकि नौ तथा 10 मार्च को होली की छुट्टी है। 11,12 तथा 13 मार्च को बैंककर्मी हड़ताल पर जा सकते हैं। अगर बैंक कर्मी हड़ताल पर गए तो लगातार छह दिनों की छुट्टी हुई, वहीं 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है, जबकि 15 को रविवार का अवकाश है।…

Read More

नयी दिल्ली: शेयर बाजारों में शुक्रवार को आई भारी गिरावट से निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी है। कोरोना वायरस के फैलने और उसके आर्थिक प्रभाव को देखते हुयेबिकवाली निकलने से बाजार में गिरावट रही तथा निवेशकों को नुकसान हुआ।कुल छह कारोबारी सत्रों में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 11,76,985.88 लाख करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आ चुकी है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,448.37 अंक यानी 3.64 प्रतिशत गिरकर 38,297.29 अंक पर बंद हुआ।शेयर बाजार में इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों को 5,46,287.76 करोड़ रुपये की चपत लगी।…

Read More

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा, इकोनॉमी को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने से रोकना है। इसके बाद सरकार को राहत पैकेज के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, इस मामले में सेंट्रल बैंक्स थोड़ी ही मदद कर सकते हैं। असली काम सरकार कर सकती है। सरकार को कंपनियों और लोगों को प्रोत्साहित करना होगा ताकि वायरस पर काबू पाया जा सके। एक टीवी शो में राजन ने कहा, “लोग यह चाहते हैं कि इस वायरस का संक्रमण रुके। रोकथाम के उपाय से सरकार को यह भरोसा है कि इसका…

Read More

नई दिल्ली: सुस्ती से जूझ रही अर्थव्यवस्था को तीसरी तिमाही में भी कोई राहत नहीं मिली है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी विकास दर 4% रही है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्त मंत्रालय ने कई उपाय किए हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी नहीं आ रही है। विकास दर एक दशक के न्यूनतम स्तर पर है। मांग में छाई सुस्ती कायम है। रीटेल महंगाई दर सात साल के चरम पर है। बेरोजगारी दर चार दशक के उच्चतम स्तर पर है। शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। निवेशक निवेश करने से…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का चीन से बाहर निकला दुनियाभर के शेयर बाजारों पर कहर बरपा रहा है। भारतीय शेयर बाजार इससे अछूता नहीं रह पाया है। 6 दिनों से बाजार लगातार गिर रहा है। 6 दिनों में जहां निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है, वहीं बड़े-बड़े कारोबारियों के अरबों रुपये स्वाहा हो गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस साल 5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सा बीते पखवाड़े में हुआ। 11 दिनों में शेयर बाजार में RIL को करीब 54 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।…

Read More

1448 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 414 अंक फिसला नई दिल्ली: शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन ‘काला दिन’ रहा। दुनियाभर के शेयर बाजारों पर कोरोना का असर हावी रहा, जिससे कारण घरेलू बाजार भी धड़ाम हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 1448.37 अंकों (3.64%) की गिरावट के साथ 38,297.29 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 414.10 अंक (3.56%) फिसलकर 11,219.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,087.47 का ऊपरी स्तर तथा 38,219.97 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने 11,384.80 का उच्च स्तर तथा 11,175.05 का निम्न स्तर छुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स और…

Read More

नयी दिल्ली: डिजिटल संचार आयोग (डीसीसी) की शुक्रवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में संकट से गुजर रही दूरसंचार कंपनियों को राहत देने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। समायोजिक सकल राजस्व (एजीआर) बकाये को लेकर आंकड़ों को नये सिरे से मिलाने के लिये अभी और जानकारियों की जरूरत है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आयोग की बैठक दो घंटे तक चली। आयोग की अगली बैठक जल्दी ही होने का अनुमान है। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों का लगातार कहना है कि आयोग की बैठक में एजीआर चर्चा का विषय नहीं है बल्कि यह बैठक…

Read More

मुंबई: कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट में मोटी रकम निवेश करने वाले थोड़े निराश हैं। बहुत-सी कंपनियों ने अपने एफडी रेट्स में 20-45 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। उन्होंने यह कदम देश के सबसे बड़े बैंक SBI की तरफ से एफडी रेट में कटौती किए जाने के बाद उठाया है। बजाज फाइनैंस मार्च के पहले हफ्ते में अपना एफडी रेट 25-40 बेसिस पॉइंट घटाने जा रही है। महिंद्रा फाइनैंस और पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस ने अपने एफडी रेट इसी महीने 15-45 bps तक घटाए हैं। 100 बेसिस पॉइंट एक पर्सेंटेज पॉइंट के बराबर होता है। एफडी रेट घटाए जाने के बाद बजाज…

Read More

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में ऑटो एक्सपो 2020 में जिम्नी को पेश किया गया था जिसकी लांचिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक सस्पेंस बना कर रखा है। फिलहाल खबर है कि मारुति सुजुकी अपनी इस एसयूवी के लिए प्रोडक्शन लाइन का निर्माण कर रही है। बता दें, कि 3 डोर वाली मारुति जिम्नी को विदेश में निर्यात के लिए भारत में ही बनाया जा सकता है। मारुति जिम्नी हार्टेक प्लेटफॉर्म पर आधारित है, कंपनी ने इसे खास ऑफरोडिंग के लिए तैयार किया है। जिसमें 4WD का विकल्प मिलता है,…

Read More

नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के लेंडर इंडसइंड बैंक ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सुमंत कठपालिया को 3 साल के लिए Chief Executive के तौर पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। बैंक ने एक बयान में कहा है कि बैंक की नॉमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमिटी और बोर्ड ने RBI को MD & CEO के पद के लिए एक संभावित उम्मीदवार के नाम पर विचार किया था और नियुक्ति के लिए मंजूरी मांगी थी। कठपालिया मौजूदा समय में कंज्यूमर बैंकिंग बिजनेस के प्रमुख हैं और वो मौजूदा चीफ एग्जीक्यूटिव रोमेश सोबती के सेवानिवृत्त के बाद कार्यभार…

Read More

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई भारत में जल्द अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार क्रेटा की नेक्सट जेनरेशन लॉन्च करने जा रही है। जिसके माइलेज को लेकर खबरें आ रही हैं कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा का माइलेज वर्तमान में सेगमेंट की लीडर Kia Seltos से अधिक होगा। बता दें, नई क्रेटा में प्लेटफॉर्म, इंजन और गियरबॉक्स को किआ सेल्टोस के साथ साझा किया गया है। Hyundai Creta भारत में तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी, जो सभी BS6 उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप होंगे। नई क्रेटा में दो पेट्रोल और एक टर्बो डीजल इंजन दिया…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय यूजर्स पहले के मुकाबले काफी ज्यादा इंटरनेट यूज कर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है डेटा प्लान्स का सस्ता होना। वहीं, सस्ते और एंट्री लेवल 4G स्मार्टफोन्स ने यूजर्स को तेजी से ऑनलाइन कॉन्टेंट की तरफ खींचने का काम किया है। ढेरों ऐप्स और विडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स पर यूजर हर महीने 11GB से ज्यादा डेटा खर्च कर रहे हैं। यह आंकड़ा टेलिकॉम प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी नोकिया ने जारी किया है। कंपनी ने अपनी ऐनुअल मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडिया ट्रैफिक इन्डेक्स (MBiT) रिपोर्ट में कहा कि 2019 में ओवरऑल डेटा ट्रैफिक और 4G का इस्तेमाल 47…

Read More

नई दिल्ली: पिछले दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस साल कर्मचारियों की सैलरी में सिंगल डिजिट इन्क्रीमेंट ही होगा। अब पीएफ अकाउंट में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज को लेकर भी झटका लग सकता है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ईपीएफओ की ओर से पीएफ अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज दर को फाइनेंशियल ईयर 2020 के लिए घटाकर 8.5 पर्सेंट करने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल पीएफ अकाउंट पर ईपीएफओ की ओर से 8.65 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक 5 मार्च को होने…

Read More

मुंबई: स्वीडन की फर्नीचर और घरेलू साजो सामान की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी आइकिया बजट में आयातित फर्नीचर पर बढ़ाए गए सीमाशुल्क का बोझ अपने ग्राहकों पर नहीं डालेगी। कंपनी फर्नीचर और घर की साज-सज्जा से जुड़े सामानों की खुदरा बिक्री करती है। आइकिया ने देश में अपना पहला स्टोर अगस्त 2018 में हैदराबाद में खोला है।यहां रिटेल लीडरशिप समिट से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आइकिया इंडिया के प्रबंध निदेशक पीटर बेटजेल ने कहा, ‘‘ हम सीमाशुल्क में बढ़ोत्तरी के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं। लेकिन मुझे यह पक्का पता है कि हम पर इसका असर पड़ेगा।…

Read More

वडोदरा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने गुजरात में वडोदरा के करेलीबाग इलाके में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिये अपना पहला चार्जिंग केंद्र स्थापित किया है। एचपीसीएल के निदेशक (विपणन) राकेश मिस्री ने बृहस्पतिवार को चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि यह गुजरात में एचपीसीएल का पहला चार्जिंग केंद्र है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की देश भर में उपयुक्त स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग केंद्र स्थापित करने की योजना है। चार्जिंग केंद्र पर दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा होगी।

Read More

नयी दिल्ली: सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने प्रधानमंत्री कृषि संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए 406 करोड़ रुपये के निवेश वाली 32 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं को 17 राज्यों में लागू किया जायेगा और इससे 15,000 रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। एक सरकारी बयान में कहा गया कि खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति द्वारा पीएमकेएसवाई की ‘इकाई’ योजना के तहत इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। बयान में कहा गया है कि इन परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए अंतर-मंत्रिस्तरीय स्वीकृति समिति (आईएमएसी)…

Read More