Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने देश में कारोबार पर कायदे कानूनों के अंकुश और कम करने का वादा किया। ट्रंप सरकार अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये और अधिक वैश्विक निवेश आकर्षित करना चाहती है। उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन यहां उद्यमियों की बैठक में कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौता पर काम हो रहा है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई ब्योरा साझा नहीं किया। भारत यात्रा के बारे में राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यहां आना मेरे लिये सम्मान की बात है। हमने भारत के साथ व्यापार की काफी बात की…
मुंबई: शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 82 अंक टूट गया। निवेशक कोरोना वायरस के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चिंतित हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मॉरीशस को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) ने ‘ग्रे लिस्ट’ में डाल दिया है। इससे सोमवार को बाजार में भारी गिरावट रही। हालांकि, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि मॉरीशस के विदेशी निवेशक एफपीआई पंजीकरण के पात्र बने रहेंगे। हालांकि, उनकी निगरानी बढ़ाई जाएगी।…
मेरठ: एलईडी कंपनी ऑप्पल द्वारा एक बयान में कहा गया है कि भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से ऑप्पल लाइटिंग ने घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में उत्पादों की एक नई लाइन शुरू की है।ऑप्पल इंडिया हेडए श्री रेम्बो झांग ने कहाए श्हम अपने सभी हितधारकों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर रहे हैंए जो आने वाले वर्षों में हमारे विकास को कई गुना बढ़ाने जा रहा है। भारत में एलईडी की मांग पहले से बहुत अधिक है। यहां तक कि भारत सरकार भी लोगों को एलईडी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। ये क़दम अत्यधिक…
दस ग्राम सोने के भाव 44000 रुपये के पार पहुंच चुके हैं और इसके 45000 के पार जाने की पूरी आशंका है। कोरोना वायरस का असर अब पूरे तौर पर गोल्ड मार्केट पर नजर आ रहा है। इंटरनैशनल मार्केट में दाम में तेजी आने से दिल्ली में गोल्ड का दाम सोमवार को 953 रुपये चढ़कर 44,000 रुपये के पार चला गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गोल्ड का अगला पड़ाव 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का है। अभी जो परिस्थितियां बन रही हैं, उनमें अगर गोल्ड 45,000 के लेवल को पार कर नया रेकॉर्ड बना दे तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।…
डिटर्जेंट ब्रैंड सर्फ एक्सेल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का टॉप ब्रैंड बन गया है। HUL ने बीते वर्ष में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की सालाना बिक्री दर्ज की। इसी के साथ यह हिंदुस्तान यूनिलीवर का पहला ऐसा ब्रांड बन गया, जिसने सेल्स में 5,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। HUL ने डिटर्जेंट मार्केट में प्रीमियम प्रॉडक्ट्स पर जोर देना शुरू किया है। नीलसन के डेटा का हवाला देते हुए इंडस्ट्री एग्जिक्यूटिव्स ने बताया कि सर्फ ने 2019 में 5,375 करोड़ रुपये की रेकॉर्ड सेल्स दर्ज की। उसका मार्केट शेयर 17.9 पर्सेंट रहा। HUL के कुल रेवेन्यू में…
फिस्क्ड इनकम ऑप्शन में सबसे अच्छे और बुरे विकल्प में 1.5-2.0% का फर्क होता है। लोग इन बातों पर ध्यान नहीं देते लेकिन 2% सालाना का फर्क दो दशक में बढ़ता हुआ निवेश में 50% तक का फर्क पैदा कर सकता है। आप कहेंगे कि कोई भी 20 साल के लिए निवेश नहीं करता लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। कोई भी निवेश दो या तीन साल से ज्यादा नहीं चलता लेकिन ज्यादातर लोग साल दर साल, दशक दर दशक फिक्स्ड इनकम ऑप्शन में मोटी रकम लगाते रहते हैं। इसलिए, सेविंग्स के तौर पर हेवी रिटर्न से हाथ धोने…
नई दिल्ली: Huawei ने पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपना पहला फोल्डेबल फोन हुवावे मेट X पेश किया था। अब कंपनी ने अपनी फोल्डेबल फोन की लाइनअप का विस्तार करते हुए अपना नया फोल्डेबल फोन हुवावे मेट XS लॉन्च कर दिया है। इस नए फोन को Kirin 990 5G चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में पहले से बेहतर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा स्क्रीन, कैमरा और ओवरऑल डिजाइन लगभग पहले की तरह ही है। इस फोन को €2,499 यानी लगभग 1.80 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन…
न्यूयार्क: कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में बढ़ती चिंता का असर सोमवार को वैश्विक शेयर बाजारों के साथ ही यहां वॉल स्ट्रीट में देखा गया जब कारोबार की शुरुआत में ही डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 800 अंक यानी करीब 3 प्रतिशत तक नीचे आ गया। इस बीच व्हाइट हाउस के अर्थशास्त्री ने सोमवार को कहा कि चीन में कोरोना वायरस के फैलने का असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा, हालांकि असर कितना होगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वॉल स्ट्रीट में सोमवार के शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। दुनियाभर के दूसरे…
Realme X50 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, इवेंट के दौरान रियलमी इंडिया सीईओ माधव सेठ ने रियलमी फिटनेस बैंड की लॉन्च तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। भारतीय बाजार में रियलमी फिटनेस बैंड की लॉन्च तारीख कंफर्म हो गई है। फिटनेस बैंड के जरिए रियलमी अब वियेरबल मार्केट में कदम रखने की तैयारी में है। रियलमी का लेटेस्ट और भारत का पहला 5G स्मार्टफोन आज यानी 24 फरवरी शाम 6 बजे फ्लिपकार्ट (Flipkart) और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Realme फिटनेस बैंड को अगले महीने 5 मार्च को भारत…
नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पिरामल इंटरप्राइजेज ने पॉलीक्रॉल का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। पॉलीक्रॉल कंपनी की ‘गैस-नाशक दवा’ है। गांगुली वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष हैं। कंपनी की कार्यकारी निदेशक नंदनी पिरामल ने कहा है कि गांगुली को पॉलीक्रॉल ब्रांड के साथ जोड़ते हुए उन्हें बेहद खुशी है। उनका इससे जुड़ना पॉलीक्रॉल ब्रांड को और मजबूती प्रदान करेगा।
मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार गिरावट आयी और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 807 अंक का गोता लगाया। चीन में कोरोना वायरस के नये मामले आने के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ने के बीच वैश्विक बाजारों में बिकवाली दबाव का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 806.89 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 40,363.23 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 251.45 अंक यानी 2.08 प्रतिशत टूटकर 11,829.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। टाटा स्टील में…
नयी दिल्ली: केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जापानी निवेशकों से देश के इस्पात बाजार में निवेश के लिये आगे आने का आग्रह किया। इस्पात मंत्री ने सोमवार को कहा कि यहां का इस्पात बाजार तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले सालों में यहां इस्पात खपत दोगुने से अधिक हो जाएगी। धर्मेश प्रधान यहां ‘अर्थव्यवस्था की वृद्धि के लिए इस्पात उपयोग को बढ़ावा और इसके लिए उत्पादकों को तैयार करना’ विषय पर एक कार्यशाला में बोल रहे थे। इस कार्यशाला का आयोजन इस्पात मंत्रालय, भारतीय उद्योग परिसंघ और जापान के आर्थिक, व्यापार और उद्योग मंत्रालय ने मिलकर किया।…
नयी दिल्ली: भारती इंफ्राटेल ने इंडस टावर्स के साथ विलय की समयसीमा दो माह और बढ़ाकर 24 अप्रैल तक कर दी है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।हालांकि, कंपनी का कहना है कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय कंपनी का निदेशक मंडल दूरसंचार क्षेत्र के संकट और उसके प्रभाव का आकलन करके लेगा। भारती इंफ्राटेल ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘ इस विलय योजना को क्रियान्वित करने पर अंतिम निर्णय निदेशक मंडल कंपनी और हितधारकों के हितों को ध्यान में रखकर लेगा। साथ ही दूरसंचार उद्योग के मौजूदा संकट और उसका कंपनी के बड़े ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव…
नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल इंडिया लि. अगले पांच साल के दौरान गैस आधारित ढांचागत सुविधाओं में 1.05 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन ने सोमवार को कहा कि इस राशि का निवेश पाइपलाइन विस्तार, शहरी गैस वितरण नेटवर्क और पेट्रोरसायन उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर किया जाएगा। जैन ने कहा कि देश के ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक प्राकृतिक गैस का हिस्सा बढ़ाकर मौजूदा के 6.2 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक पहुंचाने के सरकार के लक्ष्य के तहत गैस पाइपलाइनों के जरिये पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों तथा…
बेंगलुरू: ओटिस एलीवेटर कंपनी बेंगलुरू मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के लिए लिफ्ट मुहैया कराएगी। कंपनी ने सोमवार को कहा कि मेट्रो के लिए वह दूसरी पीढ़ी की 112 लिफ्ट उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अमेरिका में सूचीबद्ध यूनाइटेड टेक्नोलॉजीस कॉर्प यहां अपनी स्थानीय विनिर्माण इकाई से इन लिफ्ट की आपूर्ति करेगी। बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत सरकार और कर्नाटक सरकार का संयुक्त उपक्रम है। बेंगलुरू मेट्रो का दूसरा चरण 2023 तक पूरा होना है।
मुंबई: माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों से समावेशी प्रौद्योगिकी क्षमता का निर्माण करने को कहा है। तीन दिन की भारत यात्रा पर आए नडेला ने सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के ‘फ्यूचर डीकोडेड सीईओ सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अपनी प्रौद्योगिकी क्षमता विकसित करनी चाहिए। साथ ही उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समाधान समावेशी हों।’’ उन्होंने कहा कि पिछले दशक के दौरान ‘एग्रीगेटर’ उभरे हैं, लेकिन यह काफी नहीं है। नडेला ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि डिजिटल बदलाव उत्पादकता बढ़ाने वाला हो।…
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत एक ‘प्रमुख डिजिटल समाज’ बनने की ओर अग्रसर है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होगा। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला की भारत यात्रा के मौके पर सोमवार को आयोजित ‘फ्यूचर डिकोडेड सीईओ सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि इस बड़े बदलाव में मोबाइल नेटवर्क का फैलाव प्रमुख भूमिका निभा रहा है। यह पहले की तुलना में अधिक तेजी से काम कर रहा है। अंबानी ने कहा, ‘‘इसकी शुरुआत 2014 में प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली: निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने आज घरेलू बाजार में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी 2020 Maruti Brezza को नए पेट्रोल इंजन के साथ लांच कर दिया है। इस एसयूवी को कंपनी ने बीते दिनों ऑटो एक्सपो के दौरान पहली बार पेश किया था। कंपनी ने इस एसयूवी की शुरुआती कीमत महज 7.34 लाख रुपये तय की है। नई मारुति ब्रेजा पेट्रोल को कुल 8 वैरिएंट में पेश किया गया है, वहीं इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 11.40 लाख रुपये तय की गई है। अब तक Maruti Brezza केवल डीजल इंजन के साथ ही बाजार में उपलब्ध थी, जिसका प्रोडक्शन…
नई दिल्ली: अरबिंदो फार्मा के शेयरों में सोमवार को लोअर सर्किट लगा। अमेरिका के ड्रग रेगुलेटर USFDA ने कंपनी की हैदराबाद यूनिट -IV के लिए जो ” वॉलेन्ट्री एक्शन इंडिकेटेड (VAI)” लेटर लॉन्च किया था वह रद्द कर दिया। USFDA ने तीन दिन पहले ही यह लेटर जारी किया था। कंपनी ने कहा है कि जांच अभी चल रही है और इस स्टेटस में बदलाव आ सकता है। अरबिंदो फार्मा के शेयर 15.55 फीसदी गिरकर 506.55 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। बुधवार को दिग्गज दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा को US ड्रग रेगुलेटर से एस्टैब्लिशमेंट इंसपेक्शन रिपोर्ट के साथ वॉलेन्ट्री…
रियाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख क्रिस्टालीना जॉर्जिवा ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की गति जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने G-20 देशों के वित्तमंत्रियों तथा केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक के दूसरे दिन कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में पिछले साल 2.9 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई। इस साल इस दर के सुधरकर 3.3 प्रतिशत हो जाने का अनुमान था। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में अनुमानित सुधार अब और नाजुक है। जॉर्जिवा ने कहा, ‘कोविड-19 (कोरोना वायरस), जो कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिए…
