Author: Finance Khabar
मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना ‘प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (पीएमवीवीवाई)’ की शुरूआत की है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। अगर आप सीनियर सीटिजन की श्रेणी में आते हैं और आप हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन के तौर पर पाना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले इस स्कीम में निवेश कर लें, क्योंकि यह योजना 31 मार्च से पहले बंद होने जा रहा है। मोदी सरकार ने साल 2017- 18 और 2018- 19 के आम बजट में इसकी घोषणा की गई…
अगर आप फ्लाइट से कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास फ्लाइट टिकट बुक करने पर 2000 रुपये तक का कैशबैक पाने का शानदार मौका है. विस्तारा एयरलाइन के इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको पास आरबीएल बैंक या बैंक ऑफ बड़ौदा का क्रेडिट कार्ड होना चाहिए. यह ऑफर आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 31 मार्च 2020 तक जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड पर 30 जून 2020 तक वैलिड है. दोनों बैंक और विस्तारा मिलकर यह खास ऑफर पैसेंजर्स को दे रहे हैं. ध्यान रहे यह बैंक 31 मार्च 2020 तक यह…
नई दिल्ली: अरोबिन्दो फार्मा को अमेरिकी दवा रेगुलेटर US FDA से करारा झटका लगा है। USFDA ने कंपनी की यूनिट फोर को मिला VAI letter यानी क्लीन चिट रद्द कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि US-FDA की जांच अभी चल रही है। गौरतलब है कि बुधवार को क्लीन चिट की खबर से ऑरो फार्मा के शेयर में 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी। बता दें कि US-FDA ने Aurobindo Pharma की Unit IV प्लांट को दी क्लीन चिट रद्द की है। 19 नवंबर से चल रही US-FDA की जांच अभी बंद नहीं हुई है। US-FDA ने…
नई दिल्ली: इस वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आपको PROVIDENT FUND पर कम ब्याज मिल सकता है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज यानि CBDT 5 मार्च को ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अहम बैठक करने जा रहा है। 5 मार्च को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की दिल्ली में बैठक होने जा रही है जिसमें तय किया जायेगा कि वित्त वर्ष 2019-20 में PROVIDENT FUND पर मिलने वाले ब्याज में कितनी कटौती की जाए यानि PF ब्याज पर फैसला किया जायेगा। CBDT का मानना है कि मौजूदा आर्थिक हालात में 8.65% रिटर्न देना मुश्किल है जिसके चलते ब्याज दर में 0.10%…
नई दिल्ली: डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन (DoT) ने देश की सबसे बड़ी मोबाइल टावर कंपनी इंडस टावर्स का भारती इन्फ्राटेल के साथ विलय की शुक्रवार को मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस विलय के बाद बनने वाली संयुक्त कंपनी के पास देशभर में 1,63,000 से अधिक दूरसंचार टावर हो जाएंगे, जिनका परिचालन सभी 22 दूरसंचार सेवा क्षेत्रों में हो रहा है। विलय से बनने वाली संयुक्त कंपनी चीन को छोड़ शेष विश्व की सबसे बड़ी टावर कंपनी होगी। इस संयुक्त कंपनी का नाम बदलकर अब इंडस टावर्स लिमिटेड हो जाएगा और यह कंपनी घरेलू शेयर बाजारों में…
नयी दिल्ली: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जीएमआर समूह के हवाईअड्डा कारोबार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी फ्रांस की एडीपी समूह को बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी स्वत: मार्ग से मिली है। जीएमआर इन्फ्रा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि एडीपी समूह उसके हवाईअड्डा कारोबार की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी 10,780 करोड़ रुपए में खरीदेगा। इस सौदे से जीएमआर को कर्ज का बोझ कम करने में मदद मिलेगी। सीसीआई ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि इस सौदे को मंजूरी दे दी गई है।
नयी दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने देश की सबसे बड़ी मोबाइल टावर कंपनी इंडस टावर्स का भारती इंफ्राटेल के साथ विलय की शुक्रवार को मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस विलय के बाद बनने वाली संयुक्त कंपनी के पास देशभर में 1,63,000 से अधिक दूरसंचार टावर हो जाएंगे, जिनका परिचालन सभी 22 दूरसंचार सेवा क्षेत्रों में हो रहा है। विलय से बनने वाली संयुक्त कंपनी चीन को छोड़ शेष विश्व की सबसे बड़ी टावर कंपनी होगी। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘दूरसंचार विभाग ने इंडस टावर्स के भारती इंफ्राटेल के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।’’…
नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को उद्योग जगत को हिदायत दी कि उन्हें वाणिज्य एवं उद्योग संगठनों को हल्के में नहीं लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि कोई समस्या खड़ी होने पर ही कारोबारी इन संगठनों का रुख करते हैं। उन्होंने एआईएमए के एक कार्यक्रम में यहां कहा, ‘‘मैंने सीआईआई, फिक्की और एसोचैम के कार्यक्रमों में कई बार ऐसा पाया है कि उनमें महज मौजूदा अध्यक्ष, कुछ पूर्व पदाधिकारी, भावी अध्यक्षगण और कुछ संभवत: जागरुक पदाधिकारी ही मौजद होते हैं।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब देश को जरूरत थी, व्यापार एवं उद्योग…
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 3.091 अरब डॉलर बढ़कर 476.092 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी का कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों का बढ़ना है। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.701 अरब डॉलर बढ़कर 473 अरब डॉलर हो गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.763 अरब डॉलर बढ़कर 441.949 अरब डॉलर हो गयीं। इस दौरान स्वर्ण भंडार 34.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.123 अरब डॉलर हो गया।…
नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में अवकाश रहा, जिसके कारण कारोबार नहीं हुआ। वहीं वैश्विक बाजार में दोनों कीमती धातुओं में भारी तेजी दर्ज की गई है। लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 12.25 डॉलर करीब 881.02 रुपये बढ़कर 1633.85 डॉलर (117506.49 रुपये) प्रति औंस पर पहुंच गया और अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 2.70 डॉलर चढ़कर 1619.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बता दें एक औंस 28.3495 ग्राम के बराबर होता है। इस दौरान चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की बढ़त लेकर 18.52 डॉलर प्रति औंस बोली गई। चीन में…
नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों, बांड पत्रों को वैश्विक सूचकांकों में जल्द से जल्द शामिल करने के प्रयास जारी हैं और केन्द्रीय बैंक ने कुछ संस्थानों के साथ इस बारे में पहले ही बातचीत शुरू कर दी है।सरकारी प्रतिभूतियों के वैश्विक सूचकांक में शामिल होने से देश में विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ेगा क्योंकि कई विदेशी कोष वैश्विक सूचकांक पर नजर रखते हैं। विदेशी कोषों के देश में आने से घरेलू पूंजी उद्योगों के लिये उपलब्ध होगी और उनकी नकदी की तंगी की शिकायत को दूर करने में मदद मिलेगी। शक्तिकांत…
नई दिल्ली: पर्सनल लोन के इस्तेमाल के आधार पर उस पर भी टैक्स बेनिफिट मिल सकता है। आमतौर पर पर्सनल लोन लेते समय एक उधार लेने वाले के लिए उस लोन का मकसद बताना जरूरी नहीं होता है क्योंकि वह असुरक्षित किस्म का लोन होता है। लेकिन, किसी ख़ास मकसद के लिए पर्सनल लोन का इस्तेमाल करने पर आपको टैक्स बेनिफिट मिल सकता है। यदि पर्सनल लोन का इस्तेमाल बिज़नस के लिए किया गया है तो उस पर दिए गए इंटरेस्ट को अपने टैक्स के बोझ को कम करने के लिए खर्च के रूप में क्लेम किया जा सकता है।…
नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अपने मीडिया और वितरण कारोबार को ‘नेटवर्क18 मीडिया एण्ड इंवेस्टमेंट’ के तहत एकजुट करने के निर्णय से कंपनी का एक साफ सुथरा ढांचा बनेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कंपनी के मनोरंजन चैनलों का सोनी के साथ विलय की संभावना भी कम लगती है। इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी ने घोषणा की थी कि वह अपने टीवी18 ब्रॉडकास्ट कारोबार का नेटवर्क18 के साथ विलय करेगी। जबकि हैथवे केबल एंड डेटाकॉम और डेन नेटवर्क के केबल एवं ब्रॉडबैंड (वितरण) कारोबार को अलग से नेटवर्क18 की एक अनुषंगी के तौर पर रखेगी। इन दोनों कंपनियों…
मुंबई: विमान इंजन बनाने वाली कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) ने सभी तरह के इंजनों के रखरखाव के लिए एयर इंडिया इंजीनियरिंग सविर्सिज लिमिटेड (एआईईएसएल) के साथ समझौता किया है। सूत्रों के अनुसार दोनों कंपनियां इस संबंध में जल्द संयुक्त बयान जारी कर सकती है।पीएंडडब्ल्यू ए320 नियो विमानों के इंजन के साथ अन्य विमानों के इंजन का भी रखरखाव करेगी। ए320 नियो विमानों में पीएंडडब्ल्यू के ही इंजन लगे हैं। हालांकि, पिछले चार साल के दौरान इन विमानों के इंजन में कई तकनीकी खामियां पायी गयी हैं। इंडिगो और गोएयर के पास इन विमानों की अच्छी खासी संख्या है। पीएंडडब्ल्यू…
बदल सकते है EPS पेंशन से जुड़े नियम नई दिल्ली. नौकरी करने वालों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अगले 24 घंटे में बड़ा ऐलान कर सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईपीएफओ पेंशनर्स (EPFO Pensions) को जल्द राहत देने वाला है. एडवांस पेंशन अमाउंट लेने वाले पेंशनर्स को फिर से पेंशन की पूरी रकम मिल सकती है. अगर आसान शब्दों में कहें तो PF के साथ कटने वाली पेंशन (EPS) को अब एडवांस में लिया जा सकेगा. अभी तक ये सुविधा सरकारी कर्मचारियों के पास होती थी. लेकिन अब प्राइवेट कर्मचारियों को भी ये सुविधा मिलेगी.…
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी अवधि में 6.8 प्रतिशत घटकर 37.79 करोड़ टन रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति 40.56 करोड़ टन थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में कोल इंडिया की बिजली कंपनियों को कोयला आपूर्ति 2.9 प्रतिशत बढ़कर 4.32 करोड़ टन रही जो पिछले वित्त वर्ष की जनवरी में 4.2 करोड़ टन थी। कोल इंडिया की अनुषंगी सिंगरेनी कॉलरीज कंपनी लिमिटेड ने अप्रैल-जनवरी अवधि में 4.40 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की जो इससे…
एक्सिस बैंक, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमएफएस) और इसकी सहायक मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (मैक्स लाइफ) ने एक्सिस बैंक के मैक्स लाइफ के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश करने की संभावना का पता लगाने के लिए आज एक गोपनीय और विशिष्ट समझौते पर हस्ताक्षर किए। मैक्स लाइफ वर्तमान में भारत में सबसे बड़ा गैर-बैंक स्वामित्व वाला निजी जीवन बीमाकर्ता है। मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की वर्तमान में मैक्स लाइफ में 72.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि मित्सुई सुमितोमो इंश्योरेंस और एक्सिस बैंक में क्रमशः 25.5 फीसदी और 2.0 फीसदी हिस्सेदारी है। एक्सिस बैंक और मैक्स लाइफ के बीच लगभग एक…
हम सब जानते हैं कि वक्त बड़ी तेजी से बीत जाता है और लीजिए, एक और वित्तीय वर्ष जल्द ही समाप्त होने जा रहा है, और अधिकांश करदाता अपने खातों को क्रम में रखने के बारे में घबराहट की स्थिति में होंगे। वे अपने वित्तीय सलाहकार, या चार्टर्ड एकाउंटेंट्स से संपर्क करने की योजना बना सकते हैं, ऐसे विभिन्न तरीकों की जानकारी कर सकते हैं जो उनकी कर देयता को कम करने में मदद कर सकते हैं और इस बारे में भी विचार कर सकते हैं कि कोई व्यक्ति कैसे कर के भार को कम कर सकता है। देखा जाए…
बेंगलुरू: प्रौद्योगिकी परामर्श और डिजिटल समाधान कंपनी लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक (एलटीआई) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अपने ‘निफ्टी नेक्स्ट-50’ सूचकांक में शामिल किया है। एलटीआई ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। कंपनी जुलाई 2016 में सूचीबद्ध हुई। पिछले चार साल में कंपनी ने तेजी से वृद्धि दर्ज की है। निफ्टी नेक्स्ट-50 सूचकांक कंप्यूटर आधारित है जिसमें कंपनियों के शेयर की कीमत और बाजार में उपलब्ध शेयरों की संख्या के बीच गुणा करके मुक्त प्रवाह तरीके से कंपनियों का स्तर तय किया जाता है। एलटीआई ने कहा कि निफ्टी नेक्स्ट-50 में शामिल होना कंपनी के लिए सम्मान की…
Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 8A Dual की स्पेशल ओपन सेल सीमित समय के लिए शुरू हो गई है। इस स्पेशल ओपन सेल की जानकारी रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी गई है। 25 फरवरी 2020 तक ई-कॉमर्स साइट अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर रेडमी 8ए डुअल 24×7 बिक्री के लिए उपलब्ध है। रेडमी 8ए डुअल के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 6,499 रुपये तय की गई है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत…
