नई दिल्ली: अरोबिन्दो फार्मा को अमेरिकी दवा रेगुलेटर US FDA से करारा झटका लगा है। USFDA ने कंपनी की यूनिट फोर को मिला VAI letter यानी क्लीन चिट रद्द कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि US-FDA की जांच अभी चल रही है। गौरतलब है कि बुधवार को क्लीन चिट की खबर से ऑरो फार्मा के शेयर में 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी।
बता दें कि US-FDA ने Aurobindo Pharma की Unit IV प्लांट को दी क्लीन चिट रद्द की है। 19 नवंबर से चल रही US-FDA की जांच अभी बंद नहीं हुई है। US-FDA ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। क्लीन चिट की खबर से बुधवार को Aurobindo Pharma 20% चढ़ा था। Emkay का कहना है कि क्लीन चिट का वापस होना शेयर के लिए बेहद निगेटिव होगा।

