Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»पर्सनल लोन»EPFO नौकरीपेशा लोगों को 24 घंटे में दे सकता है खुशखबरी
    पर्सनल लोन

    EPFO नौकरीपेशा लोगों को 24 घंटे में दे सकता है खुशखबरी

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बदल सकते है EPS पेंशन से जुड़े नियम

    नई दिल्ली. नौकरी करने वालों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अगले 24 घंटे में बड़ा ऐलान कर सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईपीएफओ पेंशनर्स (EPFO Pensions) को जल्द राहत देने वाला है. एडवांस पेंशन अमाउंट लेने वाले पेंशनर्स को फिर से पेंशन की पूरी रकम मिल सकती है. अगर आसान शब्दों में कहें तो PF के साथ कटने वाली पेंशन (EPS) को अब एडवांस में लिया जा सकेगा. अभी तक ये सुविधा सरकारी कर्मचारियों के पास होती थी. लेकिन अब प्राइवेट कर्मचारियों को भी ये सुविधा मिलेगी. इस फैसले से फिलहाल 6.5 लाख लोगों को फायदा होगा. सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक श्रम मंत्रालय, कर्मचारी पेंशन स्कीम (EPS) में बदलाव से जुड़ा नोटिफिकेशन आज शाम या कल तक जारी कर सकता है.

    आपको बता दें कि आप जहां नौकरी करते हैं तो हर महीने आपकी सैलरी से PF का पैसा कटता है जो EPFO में जमा होता है. PF में आपकी सैलरी से कम से कम 12 फीसदी योगदान होता है. 12 फीसदी कंपनी की तरफ से दिया जाता है. कंपनी जो योगदान देती है उसमें 8.33 फीसदी पेंशन योजना (EPS) में जाता है और बाकी 3.67 फीसदी EPF में डाला जाता है.

    पेंशन का पैसा कब मिलता है?

    (1) PF खाते की रकम को कोई भी कर्मचारी एक तय समय के बाद निकाल सकता है. लेकिन, पेंशन की रकम निकालने के लिए नियम सख्त है, क्योंकि यह अलग-अलग स्थिति में तय होते हैं(2) अगर नौकरी 6 महीने से ज्यादा और 9 साल 6 महीने से कम है, तो फॉर्म 19 और 10c जमा करके पीएफ रकम के साथ पेंशन की रकम भी निकाली जा सकती हैं.लेकिन, इसके लिए आपको मैनुअल तरीके से ही पीएफ ऑफिस में आवेदन करना होगा.

    (3) ऑनलाइन प्रोसेस में अभी पेंशन फंड निकालने की सुविधा को शुरू नहीं किया गया है. फॉर्म भरने के बाद इन्हें एम्प्लॉयर यानी EPFO के कार्यालय में ही जमा करना होगा.

    (4) अगर आप अपना प्रोविडेंट फंड (PF) एक खाते से दूसरे खाता में ट्रांसफर करते हैं, तो आपकी चाहे जितनी भी सर्विस हिस्ट्री हो, आप पेंशन की रकम को कभी भी किसी हालत में नहीं निकाल पाएंगे.

    (5) मतलब साफ है कि आप अगर अलग-अलग जगह नौकरी करते हुए भी आपकी सर्विस हिस्ट्री 10 साल की हो जाती है तो आप पेंशन के लिए हकदार बन जाएंगे और 58 साल की उम्र होने पर आपको मासिक पेंशन के रूप में कुछ वेतन मिलने लगेगा.

    EPFO eps
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबिजली क्षेत्र को कोल इंडिया की कोयला आपूर्ति में सात प्रतिशत गिरावट
    Next Article एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसिज का पीएंडडब्ल्यू के साथ गठजोड़
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.