Author: Finance Khabar

मुंबई: कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ, जिसके साथ ही लगातार चार सत्रों की गिरावट पर ब्रेक लग गया। कोरोना वायरस के मामलों में कमी के कारण मजबूत वैश्विक संकेतों तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बीएसई का संसेक्स 428.62 अंकों (1.05%) की तेजी के साथ 41,323.00 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 137.80 अंक (1.15%) उछलकर 12,130.30 पर बंद हुआ। बीएसई पर 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो नौ कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। एनएसई पर 38 कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा…

Read More

नयी दिल्ली: भारत सबसे स्वच्छ पेट्रोल-डीजल अपनाने के लिये तैयार है और एक अप्रैल से नये उत्सर्जन मानक भारत चरण-6 के अनुकूल ईंधनों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह दावा किया है। भारत ने वाहन उत्सर्जन कम करने के लिये भारत चरण-4 से सीधे भारत चरण-6 मानक पर अमल करने का निर्णय लिया था और महज तीन साल में इसे सफलता से अमल में लाने के करीब है। इससे भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां सबसे स्वच्छ पेट्रोल-डीजल का उपयोग होता है। इंडियन ऑयल के चेयरमैन संजीव सिंह ने…

Read More

भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान के दौरान ब्रॉडबैंड सेवाएं मुहैया कराएँगे नयी दिल्ली: टाटा समूह की कंपनी नेल्को और पैनासोनिक एवियॉनिक्स कॉरपोरेशन ने भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान के दौरान ब्रॉडबैंड सेवाएं मुहैया कराने के लिये साझेदारी की बुधवार को घोषणा की। इस सेवा की शुरुआत विस्तार एयरलाइंस के साथ की जाएगी। विस्तार टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त कंपनी है। नेल्को के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.जे.नाथ ने कहा, ‘‘हम यह बताकर उत्साहित हैं कि नेल्को देश में लंबे समय से प्रतीक्षित उड़ान ब्रॉडबैंड सेवाओं की शुरुआत कर रही है। विस्तार इस सेवा से जुड़ने वाली…

Read More

नई दिल्ली: कोटक महिंद्रा बैंक ने बुधवार को बताया कि RBI ने बैंक में प्रमोटर की हिस्सेदारी कम करने की मंजूरी दे दी है। बैंक ने 19 फरवरी को रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया, “RBI ने अपने लेटर में प्रमोटर की हिस्सेदारी कम करने की मंजूरी दे दी है।” कोटक महिंद्रा बैंक ने 30 जनवरी को कहा था कि वह प्रमोटर के वोटिंग राइट्स को कम करके 15 फीसदी करना चाहता है। वह इसे 1 अप्रैल से लागू करना चाहते हैं। RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रमोटर की वोटिंग राइट्स को घटाकर मार्च तक 20 फीसदी करने…

Read More

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नोटबंदी को लेकर कहा है कि नोटबंदी का प्रभाव अर्थव्यवस्था पर अच्छा रहा है। दास ने कहा कि नोटबंदी ने अर्थव्यस्था के लिए कई मायनों में काम किया है। एक अंग्रेजी अख़बार को दिए गए एक इंटरव्यू में दास ने कहा- नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था के लिए दरअसल अच्छा ही किया है। इसका सकारात्मक प्रभाव रहा है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, पैरलल इकोनॉमी या अर्थव्यवस्था से बाहर के पैसे की अकाउंटिंग हुई है। इसका असर अभी और सामने आ रहा है, फिलहाल मैं अभी इतना ही कहना चाहूंगा। हालांकि,…

Read More

क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक स्टार्टअप में 2.2 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है। यह स्टार्टअप है इंश्योरेंस सेक्टर से, जिसे कनाडा के अरबपति बिजनसमैन प्रेम वत्स ने शुरू किया है। इसका नाम है ‘डिजिट’। इसकी जानकारी बिजनस इंटेलिजेंस प्लैटफॉर्म पेपर वीसी से मिली है। डिजिट ने हाल में 8.4 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया है। इसी फंड जुटाने के प्रॉसेस में विराट और अनुष्का ने कंपनी में इतना बड़ा निवेश किया। दोनों के योगदान की बात करें तो विराट ने 1.73 करोड़ का निवेश किया है जबकि अनुष्का ने 43…

Read More

मुंबई: योग गुरू बाबा रामदेव की अगुवाई वाले पतंजलि समूह ने देश भर में हवाईअड्डों पर दुकान खोलने के लिए जेएचएस स्वेन्दगार्ड रिटेल वेंचर्स के साथ भागीदारी की है। मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। जेएचएस स्वेन्दगार्ड लैबोरेटरीज की अनुषंगी जेएचएस स्वेन्दगार्ड रिटेल वेंचर्स की नई दिल्ली, रायपुर और चंडीगढ़ हवाईअड्डों पर चार दुकानें हैं। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर पांचवीं दुकान खोल रही है। यह दुकान पंतजलि समूह के साथ संयुक्त उद्यम के तहत बुधवार को खोली जाएगी। इस गठजोड़ के तहत कोलकाता, बेंगलुरू और मुंबई हवाईअड्डों पर भी दुकानें…

Read More

नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी कंपनी सिस्को ने मंगलवार को कहा कि 2023 तक इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ कर 90.7 करोड़ तक पहुंच जाएगी।वर्ष 2018 में देश में 39.8 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे थे। सिस्को की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 तक देश में इंटरनेट से जुड़े उपकरण 2.1 अरब तक पहुंच जाएंगे। इसमें से एक चौथाई मशीन से मशीन (एम2एम) माड्यूल वाले यंत्र होंगे। रिपोर्ट के अनुसार उस समय तक देश में मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या 96.6 करोड़ हो जाएगी जो कुल आबादी का 68 प्रतिशत है। 2018 में यह संख्या…

Read More

सेंसक्स 160 अंक फिसला, निफ्टी 12,000 के करीब बंद नई दिल्ली: बाजार में आज लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। हालांकि आखिरी घंटे में बाजार में अच्छी रिकवरी आई। कारोबार के अंत में निफ्टी निचले स्तर से 100 अंक सुधरकर बंद हुआ। वहीं, सेंसक्स भी निचले स्तर से 283 अंक सुधरकर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी नीचे से 310 अंक सुधरकर बंद हुआ है। आज के कारोबार में तेल-गैस, IT शेयरों में खरीदारी रही। जबकि ऑटो, मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी 53 अंक गिरकर 11,992 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 161 प्वाइंट गिरकर 40,894…

Read More

नयी दिल्ली: रेस्तरां श्रृंखला चलाने वाली कंपनी बारबीक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए सेबी को नया आवेदन पत्र सौंपा है। कंपनी की योजना इस आईपीओ से 1,000 से 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी के आवेदन दस्तावेजों के अनुसार इस आईपीओ में वह 275 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। जबकि 98,22,947 शेयरों को बिक्री पेशकश के लिए रखेगी। कंपनी आईपीओ आने से पहले नियोजन के आधार 150 करोड़ रुपये जुटाने पर भी विचार कर सकती है। आईपीओ से जुटायी राशि का उपयोग कंपनी अपने 205 करोड़ रुपये के ऋण के भुगतान और…

Read More

मुंबई: भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन एस. सी. खुंटिया ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए अब तक उन्हें कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनी संचालन की दृष्टि से एलआईसी को बाजार में सूचीबद्ध कराना अच्छा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में वैकल्पिक कर ढांचे से बीमा उद्योग के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। सरकार ने बजट में व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए एक वैकल्पिक ढांचा पेश किया है जिसमें निवेश आदि पर छूट छोड़ने वालों के…

Read More

जयपुर: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने शोध-विकास और अन्य कार्यों पर अगले पांच-सात साल में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी एक नया विनिर्माण संयंत्र भी स्थापित करेगी। कंपनी के ‘विजन 2020’ की घोषणा करते हुए हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल ने कहा कि यह साल भविष्य के परिवहन के लिए होगा। उन्होंने 2030 तक कंपनी को शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली कंपनी बनाने का भी लक्ष्य रखा। मुंजाल ने कहा, ‘‘आज हम अपनी लागत को युक्तिसंगत बनाए रखे हुए हैं। हम हमारे ‘भविष्य के परिवहन’…

Read More

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी इफीशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन लगाने को लेकर बीएसएनएल के साथ शुरूआती समझौता किया है। ईईएसएल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के 1,000 टेलीफोन एक्सचेंज परिसरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। एनर्जी इफीशिएंसी सर्विसेज लि. चार्जिंग संबंधी बुनियादी ढांचा में निवेश करने के साथ उसका परिचालन एवं रखरखाव करेगी।वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिये जगह और बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। ‘नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोग्राम’ के…

Read More

हांगकांग: हांगकांग शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एचएसबीसी) ने मंगलवार को अपने कारोबार का तर्कसंगत पुनर्गठन करने की घोषणा की। इसके तहत 35,000 लोगों की छंटनी किया जाना शाामिल है। इसकी प्रमुख वजह कंपनी का लाभ लगातार तीन साल से घटना है। बैंक का कहना है कि वह अपने बैंक के यूरोप और अमेरिका के कारोबार का दायरा भी घटाएगा। अमेरिका-चीन के बीच छिड़े व्यापार युद्ध, ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर आने और चीन में कोरोना वायरस फैलने की समस्या को देखते हुए बैंक कई तरह की अनिश्चिताओं का सामना कर रहा है। ऐसे में वह अपनी परिचालन लागत में कटौती…

Read More

नई दिल्ली: पहली अक्टूबर 2019 से शुरू हुए चालू पेराई सीजन 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में 15 फरवरी तक देश में चीनी के उत्पादन में 22.67 फीसदी की गिरावट कुल उत्पादन 169.85 लाख टन का ही हुआ है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में चीनी के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि उत्तर प्रदेश में बढ़ा है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार 15 फरवरी तक चीनी का उत्पादन 169.85 लाख टन का ही हुआ है जबकि पिछले साल इस समय तक 219.66 लाख टन का उत्पादन हो चुका था। इस समय देशभर में 449 चीनी मिलों में पेराई चल रही…

Read More

हीरो की महंगी बाइकों में से एक करिज्मा ZMR की बिक्री न होने की वजह से कंपनी इस बाइक को भी बंद कर रही है। बड़ी और लोकप्रिय बाइक निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक एक्सट्रीम (Xtreme) का प्रॉडक्शन बंद कर दिया है। इसके साथ ही यह बात भी सामने आने लगी है कि हीरो ने भारत में 150cc सेगमेंट वाली बाइक्स से किनारा कर लिया है। कंपनी के इस फैसले के पीछे बाइक की कम डिमांड को बताया जा रहा है। कंपनी ने नवंबर 2019 में इस बाइक की 1,237 यूनिट्स डीलरशिप्स को सप्लाई किया था। Xtreme…

Read More

देश की बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो (Hero) मोटोकॉर्प ने पैशन प्रो का BS6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। Passion Pro 2020 हीरो कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक में से एक है। पैशन प्रो के साथ ही कंपनी ने ग्लैमर का भी नया अपडेटेड BS6 मॉडल्स लॉन्च किया है। नई पैशन प्रो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 64,990 रुपये से शुरू है। पैशन प्रो के फ्रंट डिस्क अलॉय वाले वेरिएंट की कीमत 67,190 रुपए रखी गई है। BS6 ग्लैमर के ड्रम वेरियंट को दिल्ली में 68,900 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।…

Read More

वाशिंगटन: ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बोजेस ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए 10 अरब डॉलर का कोष बनाने की प्रतिबद्धता जतायी है। बोजेस की कंपनी अमेजन पर अक्सर पर्यावरण की अनदेखी करने का आरोप लगता है। बेजोस ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘बेजोस अर्थ फंड’ उन सभी वैज्ञानिकों, कार्यकर्ताओं और गैर-सरकारी संगठनों के उन सभी कामों के लिए मदद उपलब्ध कराएगा जिनमें प्रकृति और विश्व की सुरक्षा की वास्तविक संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी धरती के लिए जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती है। उल्लेखनीय…

Read More

सैन फ्रांसिस्को: चीन में कोरोना वायरस फैलने की वजह से एपल के आईफोन की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसके चलते एपल जनवरी-मार्च तिमाही के लिए अपनी लक्षित आय हासिल नहीं कर सकेगी। आईफोन बनाने वाली वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एपल ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘हालात हमारी उम्मीद से काफी धीमी गति से सामान्य होते दिख रहे हैं। ऐसे में हमें जनवरी-मार्च तिमाही में लक्षित आय नहीं होने की आशंका है।’’ कंपनी ने इस तिमाही में अपनी आय 63 अरब से 67 अरब डॉलर के बीच रहने का लक्ष्य रखा था। कंपनी के बयान के अनुसार, कोरोना वायरस के प्रकोप…

Read More

नई दिल्ली: देश में बीते 4 दशकों में पहली बार उपभोक्ता खर्च में गिरावट देखने को मिली है। करीब एक महीने पहले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की रिपोर्ट में यह बात कही गई थी। तब राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के चेयरमैन बिमल कुमार रॉय ने इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने की बात कही थी। हालांकि अब संस्थान ने रिपोर्ट को रिलीज न करने का फैसला लिया है। रॉय ने रिपोर्ट जारी न किए जाने के सवाल पर कहा, ‘मैंने कोशिश की थी। सर्वे को रिलीज करने प्रस्ताव दिया था, लेकिन मुझे समर्थन ही नहीं मिला। मैंने चेयरमैन के तौर पर यह प्रस्ताव…

Read More