Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया के नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के सामने दीवालियेपन के आवेदन को टालने के लिए केंद्र सरकार एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. सरकार की कोशिश समूचे टेलीकॉम सेक्टर को इस मुश्किल दौर से उबारने की है. वोडाफोन-आइडिया पहले ही साफ कर चुकी है कि उसके लिए एजीआर का 53,000 बकाया एकमुश्त चुकाना नामुमकिन है. उसने यह भुगतान 15-20 किश्तों में करने की तैयारी जरुर दिखाई है. इसी के तहत उसने 2500 करोड़ की पहली किश्त जमा कर दी है. भारती एयरटेल कंपनी 35,000 करोड़ के बकाये का भुगतान 10 साल में बिना दंड या…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की क्रेडिट कार्ड इकाई एसबीआई कार्ड्स और पेमेंट सर्विसेस को सेबी से IPO की अनुमति मिल गई है। कंपनी ने नवंबर में सेबी के पास नवंबर में इसके लिए आवेदन किया था। सेबी ने 11 फरवरी को कंपनी को इसकी इजाजत दे दी है। आवेदन के दस्तावेजों के अनुसार इस आईपीओ में एसबीआई कार्ड 130,526,798 शेयरों तक की पेशकश करेगा। इसमें 37,293,371 शेयर एसबीआई की ओर से और 93,233,427 शेयर कार्लाइन समूह की ओर से बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे। एसबीआई कार्ड्स में स्टेट बैंक की 76 प्रतिशत और…
लंदन: जाने माने कारोबारी और टाटा समूह के अवकाश प्राप्त अध्यक्ष रतन टाटा को नवाचार और परोपकार में योगदान के लिए मैनचेस्टर विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। लंदन: जाने माने कारोबारी और टाटा समूह के अवकाश प्राप्त अध्यक्ष रतन टाटा को नवाचार और परोपकार में योगदान के लिए मैनचेस्टर विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। ब्रिटेन के विश्वविद्यालय ने कहा कि हाल में कुलपति प्रोफेसर डेम नैन्सी रोथवेल की भारत यात्रा के दौरान 82 वर्षीय उद्योगपति को यह उपाधि दी गई। रोथवेल ने कहा कि रतन टाटा बेहद प्रेरणादायक हैं और…
नयी दिल्ली: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि मांग में सुधार तथा सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये संरचनात्मक सुधारों का उपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि 11 साल के न्यूनतम स्तर तक गिर गयी आर्थिक वृद्धि में अब सुधार के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। हालात में इस सुधार को लंबे समय तक बनाये रखने की जरूरत है। दास ने कहा कि चीन में कोरोना वायरस के प्रभाव पर हर नीति निर्माता को करीब से नजर रखने की जरूरत है ताकि उसके अनुसार उपयुक्त कदम उठाये जा सके। आरबीआई गर्वनर ने कहा…
नयी दिल्ली: विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2020में घरेलू हवाई मार्गों पर यात्रियों की कुल संख्या एक साल पहले ने की तुलना में 2.2 फीसदी बढ़कर 1.27 करोड़ रही। दिसंबर 2018 की तुलना में दिसंबर 2019 में घरेलू यातायात में 2.56 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दिसंबर की तुलना में जनवरी 2020 में एअर इंडिया, स्पाइसजेट, गोएयर, इंडिगो, एयरएशिया इंडिया की उड़ानों में भरी सीटों का अनुपात घटा। डीजीसीए ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘पर्यटन सीजन की समाप्ति के कारण जनवरी 2020 में दिसंबर की…
नयी दिल्ली: टाटा समूह की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लि. ने सोमवार को कहा कि उसने सरकार को समायोजित सकल आय के बकाए के निपटान के लिए 2,197 करेाड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘टाटा अेलीसर्विसेज लि. और टाटा टेलीसर्विसेल (महाराष्ट्र) लि. ने लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क के रूप में 2,197 करोड़ रुपये का भुगतान दूरसंचार विभाग को किया है।’’ इस भुगतान के साथ उसके ऊपर एजीआर के पूरे बकायों का निपटान हो गया है। बयान के अनुसार टीटीएसल और टीटीएमएल ने विभाग को भुगतान के साथ उसका ब्योरेवार आकलन भी सौंपा है।
LIC की जीवन लक्ष्य पॉलिसी काफी लोकप्रिय है। परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के साथ ही यह पॉलिसी निवेश के लिहाज से भी बेहतरीन मानी जाती है। एलआईसी ने इसमें कुछ बदलाव कर इसे एक फरवरी, 2020 से फिर से लॉन्च किया है। जिसका नंबर 933 है। प्रीमियम भुगतान में मिलती है 3 साल की छूटः यह पॉलिसी शेयर मार्केट के रिस्क से नहीं जुड़ी है। यह लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है, जिसके तहत बीमाधारक को चुने गए टर्म प्लान से 3 वर्ष कम समय तक प्रीमियम का भुगतान करना होता है। यह एक ‘विद प्रॉफिट प्लान’ है, जिसमें एलआईसी…
मुंबई: टाटा पावर के मुख्य कार्यकपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा है कि हमारी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने की योजना है। इसके तहत अगले साल तक ऐसे स्टेशनों की संख्या 700 की जाएगी। कंपनी पहले ही तेजी से चार्ज करने वाले 100 स्टेशन स्थापित कर चुकी है। ये स्टेशन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे और हैदराबाद जैसे शहरों में स्थापित किये गये हैं। कंपनी की मार्च 2020 तक इसकी संख्या 300 पहुंचाने की योजना है। सिन्हा ने कहा, ‘‘हम उन जगहों को देख रहे हैं जहां इलेक्ट्रिक वाहन पेश किये गये हैं और…
नयी दिल्ली: प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दिल्ली से सटे नोएडा में अपना नया विकास केंद्र स्थापित किया है। कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी कि यह देश में इस तरह का उसका तीसरा केंद्र है जो इंजीनियरिंग और नवोन्मेष केंद्र के तौर पर काम करेगा। कंपनी ने इस केंद्र को स्थापित करने की जानकारी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला की इस माह के अंत में भारत यात्रा से कुछ समय पहले ही दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा,‘‘ यह केंद्र माइक्रोसॉफ्ट की भारत की विश्व स्तरीय इजीनियरिंग प्रतिभाा का उपयोग कर वैश्विक प्रभाव वाले समाधान विकसित…
मुंबई: तेल एवं गैस और वित्त क्षेत्र की कंपनी के शेयरों में बिकवाली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को लगातार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 कंपनियों के शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 202.05 अंक यानी 0.49 प्रतिशत घटकर 41,055.69 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 67.75 अंक यानी 0.56 प्रतिशत टूटकर 12,045.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 19 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए। जबकि 11 कंपनियों के शेयर में तेजी का रुख दिखा। सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी, सन फार्मा, एनटीपीसी, बजाज ऑटो और एचडीएफसी के शेयर गिरकर बंद हुए। टाइटन, नेस्ले, टीसीएस,…
नयी दिल्ली: जीवन बीमा निगम ने सोमवार को कहा कि उसको अपनी अनुषंगी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि. (एलआईसीएचएफएल) का किसी अन्य इकाई के साथ विलय का कोई प्रस्ताव नहीं है। एलआईसी का यह बयान कुछ रिपोर्ट में आयी खबरों के बाद आया है। इसमें यह कहा गया है कि दिग्गज बीमा कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का अपनी बैंक इकाई आईडीबीआई में विलय कर सकती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने स्पष्टीकरण में कहा, ‘‘वास्तव में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का किसी अन्य इकाई में विलय का कोई प्रस्ताव नहीं है। बाजार में जो भी अफवाह है, वह तथ्यों पर आधारित…
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को समायोजित सकल आय (एजीआर) बकाया के भुगतान मामले में आज ही 2500 करोड़ रूपए और शुक्रवार तक 1,000 करोड़ रूपए जमा करने का वोडाफोन का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके अलावा न्यायालय ने कंपनी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने से उसे राहत भी नहीं दी। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने वोडाफोन की ओर से पेश हुए अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के प्रस्ताव को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। रोहतगी ने पीठ से कहा था कि कंपनी ने एजीआर के सांविधिक बकाया राशि…
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर भारत बेहद सतर्क हो गया है। देश में दवाओं की किल्लत नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार एंटीबायोटिक्स, विटामिन्स और हॉर्मोन सहित लगभग 12 दवाओं के निर्यात पर बैन लगा सकती है। इस कदम का मकसद भारत में जरूरी दवाओं की उपलब्धता बरकरार रखना है। चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रकोप है और इसी प्रांत से भारतीय दवा उद्योग सर्वाधिक कच्चा माल या ऐक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रेडियंट (API) का आयात करता है। हालांकि, फिलहाल देश में दवाओं की कोई कमी…
क्लेम फॉर श्योर योजना में एक दिन में ९९.४ प्रतिशत मृत्यु के दावे दिए गए हैं मेरठ- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ केक्लेम फॉर श्योर योजना में डेथ क्लेम एक दिन में वापस कर दिया जाएगा। व्यक्ति का निधन, विशेष रूप से, भावनात्मक, वित्तीय और वित्तीय तनाव का कारण है। योजना के लिए दावा के शुभारंभ के साथ, कंपनी ने इस अविश्वसनीय नुकसान में बीमा प्राप्त लोगों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुद्ध योजना के लिए दावा शुरू किया है। तीन साल से लगातार चल रही बीमा पालिसी पर कोई चेक नहीं लगाया जाएगा और धन वापसी की…
ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में नरेंद्र मोदी सरकार को झटका दिया है। मूडीज ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में देश की जीडीपी में कमी आ सकती है। मूडीज ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि अनुमानित जीडीपी 6.6 फीसदी से घटकर 5.4 फीसदी हो सकता है। इसके साथ ही मूडीज ने 2021 में जीडीपी बढ़त के अनुमान को भी 6.7 फीसदी से घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, कि पिछले दो वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से गिरावट आई है। 2019 में पहली तिमाही में देश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की फटकार और सरकार की सख्ती के बाद एयरटेल ने एजीआर वैधानिक बकाये में से 10000 करोड़ का भुगतान कर दिया है। बयान में कहा गया है, ” भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम और टेलीनॉर की तरफ से कुल 10,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। बता दें शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने एजीआर वैधानिक बकाये के भुगतान में देरी को लेकर शीर्ष टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी फटकार लगाया थी। फटकार के बाद शुक्रवार शाम को विभाग ने दूरसंचार कंपनियों को आधी रात तक 1.47 लाख करोड़ रुपये बकाया राशि चुकाने के निर्देश दिए। दूरसंचार विभाग…
नई दिल्ली: अंतर मंत्रालयी समूह ने देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के निजीकरण के लिए बिक्री बोली दस्तावेज को मंजूरी दे दी है। मंत्रियों के समूह की मंजूरी के बाद बोली आमंत्रित करने को लेकर नोटिस जारी किया जाएगा। अंतर-मंत्रालयी समूह (आइएमजी) में वित्त, पेट्रोलियम, विधि, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय तथा विनिवेश विभाग के प्रतिनिधि शामिल हैं। समूह ने कंपनी के लिए रुचि पत्र और प्रारंभिक सूचना ज्ञापन (पीआइएम) को मंजूरी दे दी है। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार इसे अब मंजूरी के लिए बनी वैकल्पिक व्यवस्था के समक्ष रखा जाएगा। यह…
नई दिल्ली: महिंद्रा की सबसे प्रसिद्व सवारी THAR को एक बार फिर से भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है, कि थार का प्रोडक्शन वर्जन पूरी तरह से तैयार है। अभी तक कयासे लगाए जा रहे थे कि कंपनी इसे फरवरी में आयोजित होने वाले 2020 ऑटो एक्सपो में आधिकारिक तौर पर पेश करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। और अब इस कार को कंपनी आने वाले कुछ दिनों में लॉन्च कर सकती है। 2020 महिंद्रा थार के जिस मॉडल को रोड-टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है वह इसका soft-top वेरिएंट है।…
हैदराबाद: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि फिलहाल आयकर संबंधी छूटों और रियायतों को समाप्त करने की सरकार की कोई प्लानिंग नहीं है। नए टैक्स सिस्टम को लेकर उन्होंने कहा कि इसका मकसद सिम्पल, छूट रहित और कम दरों वाले टैक्स को बढ़ावा देने का है। सीतारमण ने कहा कि सरकार ने इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। नए सिस्टम में कुछ छूट शामिल हैं और कुछ छूट खत्म की गई हैं। हमारी कोशिश है कि धीरे-धीरे सभी छूट खत्म की जाएं और टैक्सपेयर्स को कम रेट पर टैक्स पे करना पड़े। इस बजट में नए टैक्स…
दुबई: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख ने रविवार को कहा कि इस साल कोरोना वायरस से फैली महामारी वैश्विक आर्थिक वृद्धि को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन इसके बाद तेजी से आर्थिक सुधार देखने को मिल सकता है। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने दुबई में ‘ग्लोबल वीमेंस फोरम’ को बताया, “(वृद्धि दर में) गिरावट आ सकती है, हमारा अनुमान है कि यह गिरावट 0.1-0.2 प्रतिशत के आसपास होगी।” उन्होंने कहा कि इस बीमारी से पहले ही 1,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और इसका पूरा असर इस बात पर निर्भर करता है कि बीमारी…
