Close Menu
    What's Hot

    Dies erzahlen nachfolgende Zocker unter einsatz von nachfolgende Apps: Nutzerbewertungen im Drama Store ferner App Browse

    June 10, 2026

    Respons kannst nicht mehr da Auffuhren auserwählen , unser bei sixty-four verschiedenen Spieleanbietern sicher

    June 10, 2026

    Les Tendances du Jeu en Ligne en 2026 : Quelles Sont vos Options ?

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»चार दशकों में पहली बार नहीं जारी होगी उपभोक्ता खर्च में गिरावट बताने वाली रिपोर्ट
    अन्य

    चार दशकों में पहली बार नहीं जारी होगी उपभोक्ता खर्च में गिरावट बताने वाली रिपोर्ट

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश में बीते 4 दशकों में पहली बार उपभोक्ता खर्च में गिरावट देखने को मिली है। करीब एक महीने पहले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की रिपोर्ट में यह बात कही गई थी। तब राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के चेयरमैन बिमल कुमार रॉय ने इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने की बात कही थी। हालांकि अब संस्थान ने रिपोर्ट को रिलीज न करने का फैसला लिया है।

    रॉय ने रिपोर्ट जारी न किए जाने के सवाल पर कहा, ‘मैंने कोशिश की थी। सर्वे को रिलीज करने प्रस्ताव दिया था, लेकिन मुझे समर्थन ही नहीं मिला। मैंने चेयरमैन के तौर पर यह प्रस्ताव रखा था, लेकिन यह आगे नहीं बढ़ा। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता।’

    एक सूत्र के हवाले से बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मीटिंग में चीफ स्टैटिसियन प्रवीण श्रीवास्तव ने डेटा को रिलीज करने का विरोध किया। हालांकि एक सदस्य ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि डेटा को रिलीज किया जाना चाहिए। सदस्यों के बीच जारी किए गए मीटिंग के मिनट्स में सदस्यों की राय को शामिल नहीं किया गया है।

    राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग ने अब वित्त वर्ष 2021 और 2022 में नई तकनीक के साथ रिपोर्ट तैयार किए जाने का आदेश दिया है। सरकार ने पिछले महीने ही पूर्व चीफ स्टैटिसियन प्रणब के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था, जिसे उपभोक्ता खर्च पर एक नया सर्वे करने का आदेश दिया गया।

    एक्सपर्ट्स की मानें तो उपभोक्ता खर्च में कमी का अर्थ यह है कि देश में गरीबी के अनुपात में दशकों बाद इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के मीटिंग के मिनट्स में कहा गया है, ‘यह सिफारिश की जाती है कि इस सर्वे के नतीजों को मौजूदा स्वरूप में जारी न किया जाए और न ही इसे देश की समग्र-अर्थव्यवस्था के संकेतक के तौर पर देखा जाए।’

    consumer NSO
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleवोडाफोन-आइडिया को बचाने में जुटी मोदी सरकार
    Next Article कोरोना वायरस की वजह से एपल आईफोन की आपूर्ति बाधित
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Selbige Vulkan Las vegas Spiele Casino � Vor- weiters Nachteile
    June 10, 2026
    Updaten Die leser nachfolgende Flugel, damit durch die bank nachfolgende aktualisierten Quoten anzuzeigen
    June 10, 2026
    Unser Feuer speiender berg Las vegas Spiele Spielsalon � Vor- oder Nachteile
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.