Author: Finance Khabar
मुंबई: आने वाले समय में एटीएम से पैसे निकालना महंगा हो सकता है। देश के एटीएम ऑपरेटर्स असोसिएशन ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से इंटरचेंज फी बढ़ाने की मांग की है। असोसिएशन का कहना है कि एटीएम चलाने वाली कंपनियों को कोई फायदा नहीं हो रहा है, इसलिए नकदी निकासी पर ग्राहकों को लगने वाले इंटरचेंज फी को बढ़ाने की जरूरत है। एटीएम मशीनें चलाने वाली इन कंपनियों का तर्क है कि आरबीआई के सुरक्षा मानकों के अनुपालन में इजाफा और मेंटनेंस की वजह से टेलर मशीनों को चलाने में आने वाली लागत बढ़ गई है, जबकि उनकी आमदनी बढ़ाने…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि अगले वित्त वर्ष में देश की विकास दर छह प्रतिशत रहने का अनुमान है. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतिगत दर (रेपो रेट) में कटौती का नीचे तक पहुंचने की रफ्तार आने वाले दिनों में और सुधरेगी. साथ ही अर्थव्यवस्था में ऋण उठाने की गतिविधियां भी बेहतर हुई है. मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ने और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों के कारण केंद्रीय बैंक ने इस महीने की शुरुआत में 2020 की अपनी पहली मौद्रिक समीक्षा नीति में नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया था. रिजर्व बैंक…
नई दिल्ली: दवाओं की क्वालिटी खराब पाए जाने पर अब दवाओं की मार्केटिंग करने वाली कंपनियां भी जिम्मेदार होंगी. सरकार ने ड्रग्स कॉस्मैटिक एक्ट में बदलाव कर इसे अमल में लाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अब से पहले तक केवल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की ही जवाबदेही तय थी. अगले साल मार्च से यह नियम लागू हो जाएगा. वैसी बड़ी कंपनियां जो छोटी कंपनियों से दवा बनवाकर मार्केटिंग करती थीं, अब वह भी जिम्मेदारी होंगी. नए नियम में कहा गया है कि दवा में अगर मिलावट पाई गई तो आजीवन सज़ा होगी. दवाओं को लेकर केंद्र सरकार की सबसे बड़ी…
नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग के आदेश के बावजूद कल आधी रात तक किसी कंपनी ने AGR नहीं चुकाया। भारती एयरटेल ने 20 फरवरी तक 10 हजार करोड़ की पहली किश्त देने का वादा किया है तो वोडाफोन की तरफ से अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। कंपनियों ने AGR नहीं चुकाया है। DoT आदेश के बावजूद किसी ने बकाया नहीं चुकाया। बता दें कि कल आधी रात तक AGR देने की डेडलाइन खत्म हो गई है। इस बीच Bharti Airtel ने दूरसंचार विभाग को चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा गया है कि कंपनी 20 फरवरी तक 10,000 करोड़ का…
मुंबई: वाडिया समूह द्वारा प्रवर्तित गो-एयर ने शुक्रवार को कहा कि उसने विनय दूबे को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। दुबे विमानन कंपनी के सलाहकार थे। वह पिछले साल मई में जेट एयरवेज को छोड़ कर यहां आए थे। गोएयर के निदेशक मंडल ने सीईओ के रूप में दूबे की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है और वे अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे। पिछले साल मार्च में कॉर्नेलिस व्रिजविज्क के जाने के बाद गो एयर में सीईओ का पद खाली था। दुबे डेल्टा एयर लाइन्स में वरिष्ठ उपाध्यक्ष-एशिया पैसिफिक, डेल्टा टेक्नोलॉजी एलएलसी में सीईओ, साबरे…
नई दिल्ली: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती डिमांड के चलेत दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अपने एक से बढ़कर एक स्कूटर को लॉन्च कर रही हैं। जिनमें हाल ही में देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ather Energy ने बाजार में अपनी नई Ather 450X को लांच किया है। Ather 450X की लांचिंग से लेकर ही इसकी कीमतों को लेकर संशय बना हुआ है। हालांकि कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत का खुलासा कर दिया है, और ये कीमतें 1.49 लाख रुपये से 1.59 लाख रुपये के बीच रखी गई हैं। बता दें कि, इस स्कूटर को…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग को मिला टारगेट- मार्च तक लाइए दो लाख करोड़, पोस्टिंग का भी आधार बनेगी वसूलीआयकर विभाग को मिला मार्च तक 2 लाख करोड़ रुपए टैक्स जमा कराने का निर्देश। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी कम भारतीय नागरिकों द्वारा टैक्स दिए जाने का मुद्दा उठाया था। अब इसके दो दिन बाद ही सरकार ने आयकर विभाग को मार्च तक 2 लाख करोड़ रुपए के टैक्स कलेक्शन का टारगेट दिया है। यह टारगेट एमनेस्टी स्कीम ‘विवाद से विश्वास’ के तहत दिया गया है, जिसकी समयसीमा जून 2020 रखी गई है।…
मुंबई: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के बकाये को चुकाने के लिए कंपनियों को अब धन जुटाना होगा। वैसे यह मान लेना सबसे सुरक्षित होगा कि उन्होंने इसके लिए पहले से प्रबंध किया है। शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के कड़ा रुख अपनाने के बाद यह साफ हो गया है कि सभी दूरसंचार कंपनियों को कुल 1.47 लाख करोड़ रुपये के एजीआर बकाया का भुगतान करना होगा। इस संबंध में एक प्रश्न के जवाब में कुमार ने कहा, ‘‘यह अब दूरसंचार कंपनियों पर निर्भर करता…
नयी दिल्ली: तेल एवं प्राकृतिक गैस की कीमतों में कमी तथा उत्पादन में गिरावट के चलते सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का एकल आधार पर शुद्ध लाभ दिसंबर 2019 में समाप्त तिमाही में 49.8 प्रतिशत घटकर 4,152 करोड़ रुपये रहा। ओएनजीसी ने शुक्रवार को एक बयान में एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 8,263 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी को आलोच्य तिमाही में उत्पादित तेल पर भाव 59.73 डॉलर मिले जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही के मुकाबले 10 प्रतिशत कम है। वहीं प्राकृतिक गैस का मूल्य 4 प्रतिशत…
नयी दिल्ली: टेलीविजन और रेडियो प्रसारण सेवा से जुड़ी सन टीवी नेटवर्क का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में 7.15 प्रतिशत बढ़कर 384.69 करोड़ रुपये रहा। सन टीवी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 359.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। हालांकि कंपनी की आय आलोच्य तिमाही में 7.89 प्रतिशत घटकर 914.17 करोड़ रुपये रही। जबकि एक साल पहले 2018-19 की तीसरी तिमाही में यह 992.58 करोड़ रुपये थी।
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.701 अरब डॉलर बढ़कर 473 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड नये ऊंचाई पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.607 अरब डॉलर बढ़कर 471.3 अरब डॉलर हो गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। इस दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.938 अरब डॉलर बढ़कर 439.186 अरब डॉलर हो गयी। इस दौरान स्वर्ण भंडार 21.8 करोड़ डॉलर घटकर 28.779 अरब डॉलर रहा। आलोच्य सप्ताह…
लंदन: शराब कारोबारी विजय माल्या ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले चार साल में उसके साथ अनुचित बर्ताव किया है। किंगफिशर एयरलाइन्स के पूर्व बॉस माल्या (64) 9000 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में भारत के प्रत्यर्पण के आदेश के खिलाफ अपील कर रहा है। माल्या के वकीलों ने इस सप्ताह ब्रिटिश हाई कोर्ट में कहा कि वह विमानन उद्योग पर आई विपत्ति का शिकार रहा है और एयरलाइन, जो अब बंद हो चुकी है, के लिए कर्ज मांगने के पीछे उसका कोई छल-कपट का इरादा…
मुंबई: सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को करीब आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। दूरसंचार कंपनियों के 1.47 लाख करोड़ रुपये का राजस्व बकाए का भुगतान नहीं करने पर उच्चतम न्यायालय के सख्त रुख के चलते बैंकिंग शेयरों पर दबाव बढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 202.05 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 41,257.74 पर बंद हुआ। सूचकांक में शामिल 22 शेयर घाटे में बंद हुए। एनएसई निफ्टी 61.20 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 12,113.50 पर बंद हुआ। दिन में बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी और…
नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बजट रेंज की लोकप्रिय कार वैगनआर का सीएनजी वैरियंट लॉन्च कर दिया। वैगनआर BS6 S-CNG वेरियंट की एक्स शोरूम कीमत 5.32 लाख रुपये रखी गई है। वैगनआर का सीएनजी मॉडल सिर्फ LXI ट्रिम में ही लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का तीसरा मॉडल है जो S-CNG टेक्नॉलजी के साथ लॉन्च किया गया है। इससे पहले मारुति सुजुकी आल्टो 800 (Alto 800) और एमपीवी कैटेगरी की कार आर्टिगा (Ertiga) का भी CNG मॉडल लॉन्च कर चुकी है। यह कार कंपनी के ‘मिशन ग्रीन मिलियन’ का हिस्सा है जिसकी घोषणा कंपनी ने…
नई दिल्ली: नेशनल गैस एक्सचेंज बनाने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक PNGRB को मौजूदा नियमों के तहत ही गैस एक्सचेंज को रेगुलेट करने की कानून मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। कानून मंत्रालय ने एक्सचेंज/ट्रेडिंग हब की मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर PNGRB Act में संशोधन होंगे। लीगल एडवाइजर की रिपोर्ट के बाद PNGRB ने पेट्रोलियम मंत्रालय से संपर्क किया था। लीगल एडवाइजर DSK ने PNGRB के अधिकार पर सवाल उठाए थे। लीगल एडवाइजर के मुताबिक PNGRB के पास ट्रेडिंग हब रेगुलेशन का अधिकार नहीं है। लीगल एडवाइजर ने ये भी…
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए जरूरत पड़ने पर सरकार बजट की घोषणाओं के अलावा और भी कदम उठाने को तैयार है। संपत्ति प्रबंधन, संपत्ति परामर्श, कर सलाहकार और अन्य संबंधित सेवाओं के पेशेवरों के साथ ‘बजट और उसके बाद’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में मंत्री ने यह भी कहा कि 2020-21 का बजट ऐसा है जिसका इक्विटी, बांड और मुद्रा बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सीतारमण ने कहा, ‘‘अगर बजट के अलावा और कुछ करने की जरूरत पड़ती है, हम उसे करने को तैयार हैं।’’ परिचर्चा के…
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने हाल ही में पेश किए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत का मौजूदा आर्थिक माहौल उनके पूर्व अनुमान से भी कमजोर है। आईएमएफ ने कहा कि भारत को जल्द ही महत्वाकांक्षी संरचनात्मक और वित्तीय सुधार करने की जरूरत है, जिससे कि मध्यावधि में राजकोष बढ़े। इसके लिए भारत को एक रणनीति के तहत काम करना होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश किया था। केंद्र सरकार ने इस बजट को देश के लिए बेहतर बताते हुए निकट भविष्य में बड़े सुधार की आशा व्यक्त…
नई दिल्ली: खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई भी उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ बढ़ने का संकेत दे रही है। जनवरी में थोक महंगाई 3.1 फीसदी पर पहुंच गई जो पिछले आठ माह का उच्चतम स्तर है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक मैन्यूफैक्चर्ड उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण थोक महंगाई भड़की है। खुदरा महंगाई बढ़कर 7.59 फीसदी पर पहुंच गई थी जो पिछले साढ़े पांच साल का उच्चतम स्तर था। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई की दर िपछले साल इसी महीने में 2.76 फीसदी थी। बीते दिसंबर में थोक महंगाई 2.59…
नयी दिल्ली: जीवीके पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एकीकृत आधार पर 120.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी ने शुक्रवार को बीएसई को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 122.61 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसका एकीकृत राजस्व साल भर पहले के 1,109.28 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,156.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का शेयर बीएसई में 8.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4.36 रुपये पर चल रहा था।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बकाया भुगतान की देरी पर टेलिकॉम कंपनियों को फटकार लगाई है। एजीआर मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या सरकारी अफसर सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं। टेलिकॉम कंपनियों के MDs को नोटिस जारी कर कोर्ट में तलब किया है। MDs को कोर्ट में पेश होकर यह बताने को कहा गया है कि उनकी कंपनियों ने अब तक एजीआर बकाया की रकम क्यों नहीं जमा कराई है। एयरटेल, वोडा आइडिया और टाटा टेलिसर्विसेज आदि पर 1.47 लाख रुपये का बकाया है। वहीं कोर्ट ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम से भी कंपनियों…
