Close Menu
    What's Hot

    Casino Tower Rush Fast Action Casino Game Exciting Gameplay and Quick Wins

    April 23, 2026

    Three Most typical Issues With Kukimuki

    April 21, 2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»IMF ने भारत को दी राजकोषीय घाटा कम करने की सलाह
    अन्य

    IMF ने भारत को दी राजकोषीय घाटा कम करने की सलाह

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने हाल ही में पेश किए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत का मौजूदा आर्थ‍िक माहौल उनके पूर्व अनुमान से भी कमजोर है। आईएमएफ ने कहा कि भारत को जल्द ही महत्वाकांक्षी संरचनात्मक और वित्तीय सुधार करने की जरूरत है, जिससे कि मध्यावधि में राजकोष बढ़े। इसके लिए भारत को एक रणनीति के तहत काम करना होगा।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश किया था। केंद्र सरकार ने इस बजट को देश के लिए बेहतर बताते हुए निकट भविष्य में बड़े सुधार की आशा व्यक्त की थी। वहीं आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा कि भारत का मौजूदा आर्थिक माहौल हमारे पूर्वानुमान की तुलना में कमजोर है।

    राइस ने कहा, ‘भारत की अर्थव्यवस्था हमारे अनुमान की तुलना में कमजोर है। भारत को जल्द ही वित्तीय सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे कि मध्यावधि में राजकोष बढ़े। इसके लिए भारत को एक रणनीति के तहत काम करना होगा।’

    सरकार टैक्स के माध्यम से राजस्व कमाती है। साथ ही खर्च भी करती है। जब सरकार का खर्च, राजस्व से बढ़ जाता है, तो उसे बाजार से अतिरिक्त राशि उधार लेना पड़ता है। सरकार की कुल कमाई और खर्च के अंतर को राजकोषीय घाटा कहा जाता है। इसका मतलब सरकार जो राशि उधार लेगी उसे ही राजकोषीय घाटा कहेंगे।

    आईएमएफ ने जनवरी महीने में भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़त के अनुमान को काफी घटा दिया है। आईएमएफ का कहनै है कि वित्त वर्ष 2019-20 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बढ़त दर महज 4.8 फीसदी रहेगी। आईएमएफ ने कहा कि भारत और इसके जैसे अन्य उभरते देशों में सुस्ती के कारण दुनिया के ग्रोथ अनुमान को उसे घटाना पड़ा है।

    Gerry Rice IMF India
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleथोक महंगाई आठ माह के उच्चतम स्तर पर
    Next Article आर्थिक वृद्धि की गति बढ़ने के लिये बजट के अलावा कदम उठाने को तैयार सरकार: सीतारमण
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki
    April 9, 2026
    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety
    March 20, 2026
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.