Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: अश्विनी लोहानी की जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव बंसल को एयर इंडिया का नया चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। बंसल 1988 बैच के नागालैंड कॉडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह पेट्रोलियम ऐंड नैचुरल गैस मंत्रालय के अडिशनल सेक्रेटरी थे। अश्विनी लोहानी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राजीव बंसल को उनकी जगह पर नियुक्त किया गया है। राजीव बंसल के सामने एयर इंडिया के विनिवेश को सही तरीके से कराने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। सरकार ने एयर इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया था। 17 मार्च बोली जमा करने की…

Read More

नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 6,438.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। साल भर पहले की समान तिमाही में कंपनी को 5,004.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 11,982.8 करोड़ रुपये से पांच प्रतिशत कम होकर 11,380.5 करोड़ रुपये पर आ गयी। कंपनी ने कहा कि इस दौरान कर्ज के एवज में किया जाने वाला भुगतान करीब 30 प्रतिशत बढ़कर 3,722.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी द्वारा मूल्य-ह्रास का प्रावधान 23 प्रतिशत बढ़कर 5,877.4…

Read More

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल ने 14.2 किलो वाले सिलिंडर 144.50 रुपये तथा 5 किलो वाले सिलिंडर 52 रुपये महंगा कर दिया। अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के सिलिंडर की कीमत 858.50 रुपये पर पहुंच गई। कीमत में अचानक से आई इतनी तेजी को लेकर सरकार की तरफ से बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि गैस की कीमत इंटरनैशनल मार्केट के हिसाब से तय होती है। सरकार हर गैस सिलिंडर पर सब्सिडी देती है। कीमत बढ़ने के बाद ऐलान किया गया कि अब 154 रुपये की जगह 291 रुपये सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी की राशि बढ़…

Read More

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुरुवार को भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया वित्त मंत्री चुना है। ब्रिटेन के Chancellor of the Exchequer साजिद जाविद के इस्तीफे के बाद सुनक को उनके पद के लिए चुना गया है। 39 साल के सुनक इसके पहले ट्रेजरी के चीफ सेक्रेटरी रह चुके हैं। खास बात यह है कि वो Infosys के फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं। ऋषि सुनक जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं और रिचमंड से सांसद हैं। उन्हें पिछले साल जुलाई में ट्रेजरी का चीफ सेक्रेटरी चुना गया था। सुनक का बिजनेस…

Read More

नई दिल्ली: सूचना के अधिकार (आरटीआई) से प्राप्त एक जानकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों, अप्रैल-दिसंबर,2019 के दौरान 18 सरकारी बैंकों में कुल 1.17 लाख करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 8,926 मामले सामने आये। प्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उन्हें सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी दी है। आरटीआई के तहत मुहैया कराये गये आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरूआती नौ महीनों में देश का शीर्ष वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) धोखाधड़ी का सबसे बड़ा शिकार बना। आलोच्य अवधि में…

Read More

नई दिल्ली: खुदरा मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के ताजा आंकड़ों के निराशाजनक रहने व चीन में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेज वृद्धि के कारण बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 106.11 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरकर 41,459.79 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में 41,709.30 अंक के उच्चतम स्तर और 41,338.31 अंक के निचले स्तर के बीच उतार-चढ़ाव रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 26.55 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 12,174.65 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई…

Read More

नई दिल्ली: सुंदरम म्‍यूचुअल फंड ने 14 फरवरी को नई स्कीम लॉन्च करने जा रही है। इस स्कीम का नाम सुंदरम बैलेंस्‍ड एडवांटेज फंड है। यह स्कीम 14 फरवरी को खुलेगा और 28 फरवरी को बंद हो जाएगा। इसके बाद यह स्कीम दोबारा 12 मार्च से सब्सक्रिप्शन और रिडेम्पशन के लिए खनल जाएगी। इकॉनिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक एनएफओ किसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की नई स्कीम होती है। इस स्कीम के माध्यम से कोई म्यूचुअल फंड कंपनी शेयरों, सरकारी बॉन्ड जैसे इंस्ट्रूमेंट में निवेश करने के लिए निवेशकों से पैसे जुटाती है। इस फंड का मिशन मल्‍टीकैप…

Read More

दो पहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी अपने बाइक्स को BS6 मानकों के अनुसार अपग्रेड कर रही है। हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में एक स्पलेंडर प्लस भी जल्द ही नए BS6 इंजन के साथ आएगी। हालांकि नई बाइक के आने के पहले ही इसकी तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक तस्वीरों को देखने से लगता है कि कंपनी इस बाइक को बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है। हालांकि इससे पहले कंपनी अपनी बाइक आईस्मार्ट (iSmart) को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर चुकी है। कम्यूटर सेगमेंट में आने वाली स्पलेंडर अपने बजट रेंज…

Read More

नई दिल्ली: बाजार में घूम रही ख़बरों के अनुसार देश की नामी ट्रेक्टर कंपनी Escorts जापानी कंपनी Kubota को अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। इस बारे में Kubota से शुरुआती बातचीत हो रही है। Kubota की ट्रैक्टर और मशीनरी बाजार पर नजर है। इसको ध्यान में रखते हुए Escorts में Kubota कई चरणों में 20-25 फीसदी हिस्सा खरीद सकती है। ये सौदा मौजूदा भाव से 20-25 फीसदी प्रीमियम पर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक ये डील 2-3 चरणों में हो सकती है। पहले माइनोरिटी स्टेक बिकेगा जो 9-10 फीसदी के आसपास हो सकता है। अगले चरणों में और हिस्सा…

Read More

नई दिल्ली: सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के सेगमेंट में जल्द ही एक और नई एसयूवी शामिल होने वाली है। आने वाली नई कार जापानी कंपनी निसान (Nissan) की तरफ से पेश की जाएगी। निसान ने अपनी इस एसयूवी का एक टीजर भी जारी किया है। कंपनी के टीजर में कार की एलईडी टेललाइट देखी जा सकती है। निसान की इस नई एसयूवी का ऑफिशल नाम आने तक फिलहला इसे Nissan EM2 कोडनेम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की फिलॉसफी पर बनाई गई है। इस हिसाब से देखें तो संभावना है…

Read More

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आने वाले हैं। हालांकि इससे पहले अमेरिका ने सोमवार को भारत को उन विकासशील देशों की सूची से हटा दिया है, जिन्हें अमेरिकी की काउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD) से छूट हासिल है। यह छूट देने के लिए यह देखा जाता है कि ये देश अनुचित सब्सिडी एक्सपोर्ट के जरिए अमेरिकी इंडस्ट्री को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव (USTR) ने भारत के अलावा ब्राजील, इंडोनेशिया, हॉन्गकॉन्ग, साउथ अफ्रीका और अर्जेंटीना को भी लिस्ट से बाहर किया है। इन सभी देशों को स्पेशल तरजीह दी जाती…

Read More

नयी दिल्ली: इलाहाबाद बैंक ने विभिन्न परिपक्वता अवधि के लिये सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की है। संशोधित दरें 14 फरवरी से प्रभावी होंगी। बैंक ने बीएसई से कहा कि उसकी संपत्ति उत्तरदायित्व प्रबंधन समिति ने मौजूदा एमसीएलआर की समीक्षा की और सभी परिपक्वता अवधि के ऋणों के लिये इसमें 0.05 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया। बैंक ने कहा कि एक साल की परिपक्वता अवधि वाले ऋण का एमसीएलआर अब 8.30 प्रतिशत से कम होकर 8.25 प्रतिशत पर आ गया है। इसी तरह एक दिन, तीन तहीने और छह महीने का एमसीएलआर…

Read More

कोलकाता: चीन में करॉना वायरस से बने मौके का फायदा उठाकर भारत निर्यात के मामले में चीन को मात दे सकता है। देश के चीफ इकनॉमिक अडवाइजर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन का कहना है कि चीन में इस वायरस का प्रकोप, भारत के लिए निर्यात बढ़ाने का अवसर हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, चीन कई तरह के कॉम्पोनेंट्स और पार्ट्स का आयात करता है और उन्हें असेंबल कर निर्यात करता है।वह बोले, ‘भारत भी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के मामले में इसी पैटर्न पर काम करता है। ऐसे में, इस लिहाज से देखा जाए तो भारत के लिए यह एक अच्छा मौका हो…

Read More

नई दिल्ली: विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के चलते देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) दिसंबर, 2019 में 0.3 प्रतिशत घट गया। एक साल पहले दिसंबर, 2018 में औद्योगिक उत्पादन 2.5 प्रतिशत बढ़ा था। पिछले साल अगस्त, सितंबर और अक्टूबर लगातार तीन माह गिरावट में रहने के बाद नवंबर में औद्योगिक उत्पादन 1.8 प्रतिशत बढ़ा था। अगस्त 2019 में इसमें 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जबकि सितंबर में 4.6 प्रतिशत और अक्टूबर में 4 प्रतिशत नीचे आया था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 1.2 प्रतिशत घट गया। एक…

Read More

नई दिल्ली: फास्टैग के लिए अब आपको अपने पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे क्योंकि सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक पथकर संग्रह बढ़ाने के इरादे से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 29 फरवरी तक फास्टैग मुफ्त देने का निर्णय किया है। बयान के अनुसार सरकार ने देश में 527 से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग आधारित टोल कलेक्शन व्यवस्था चालू की है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘एनएच पथकर प्लाजा पर फास्टैग के जरिए डिजिटल तरीके से संग्रह बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने फास्टैग की 100 रुपये की लागत को नहीं लेने का फैसला किया है। यह 15 फरवरी…

Read More

ग्रेटर नोएडा: देश की प्रमुख वाहन प्रदर्शनी आटो एक्सपो बुधवार को यहां संपन्न हुई। आठ दिन तक चले इस वाहन मेले में कंपनियों ने 70 से अधिक नए उत्पाद पेश किये। वाहन प्रदर्शनी को देखने के लिये कुल 6.08 लाख लोग पहुंचे। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने बयान में कहा है कि आटो एक्सपो के इस संस्करण में 108 प्रदर्शकों ने कुल 352 नये भविष्य के वाहन प्रदर्शित किए। इसमें आठ वैश्विक प्रदर्शक भी रहे। एक्सपो के दौरान 70 नए उत्पादों को पेश किया गया अथवा उनका अनावरण किया गया। पर्यावरणनुकूल वाहन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसी…

Read More

नयी दिल्ली: दि ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी लिमिटेड (GE) ने बुधवार को बताया कि 31 दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत मुनाफा 10.7 प्रतिशत बढ़कर 330.71 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बीएसई को एक नियामकीय सूचना में कहा कि देश की इस सबसे बड़े निजी जलपोत वाहक कंपनी को साल भर पहले इसी अवधि में 298.63 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा हुआ था। सूचना में बताया गया है कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 1,077.35 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 971.17 करोड़ रुपये रही थी।

Read More

नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी लोकप्रिय सेडान कार सिटी (City) का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल अप्रैल में लॉन्च करने वाली है। होंडा ने हाल ही में नई सिटी कार का टीजर जारी किया है। इस टीजर तस्वीर से नई होंडा सिटी की डिजाइन से जुड़ी कुछ जानकारी भी सामने आई हैं। नेक्स्ट-जेनरेशन होंडा सिटी नंवबर 2019 में थाईलैंड में पेश की गई थी। यह कार होंडा सिटी के 5वें जेनरेशन मॉडल की है। टीजर की तस्वीर से साफ हुआ कि कार का इंडियन मॉडल दिखने में काफी हद तक थाईलैंड में लॉन्च किए गए मॉडल की तरह ही दिखता…

Read More

नई दिल्ली: वैलंटाइन डे के मौके पर एयरलाइंस कंपनियों में ऑफर की वॉर शुरू हो गयी है और यात्रियों के लिए आकर्षक पेशकश की घोषणाएं की जा रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस के बाद अब एयर एशिया इंडिया ने भी चार दिन के स्पेशल वैलंटाइन्स डे सेल की घोषणा की है। इसके तहत टिकटों की कीमत महज 1,014 (सभी कर समाहित) से शुरू हो रही है। इस ऑफर के तहत टिकटों की बिक्री 14 फरवरी तक होगी। ऑफर के दौरान बुक किए गए टिकट पर आप 30 सितंबर, 2020 तक यात्रा कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत एयरलाइन 1.4 लाख…

Read More

नयी दिल्ली: खाने-पीने का सामान महंगा होने से जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7.59 प्रतिशत पर पहुंच गयी।सरकारी आंकड़ों के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2019 में 7.35 प्रतिशत रही थी। वहीं पिछले साल जनवरी महीने में यह 1.97 प्रतिशत रही थी। खुदरा मुद्रास्फीति में यदि खाद्य मुद्रास्फीति की बात की जाये तो जनवरी 2020 में यह 13.63 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले जनवरी 2019 में इसमें 2.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, यह दिसंबर 2019 के 14.19 प्रतिशत के मुकाबले कम हुई है। रिजर्व बैंक ने इस महीने मौद्रिक नीति समीक्षा में…

Read More