नई दिल्ली: बाजार में घूम रही ख़बरों के अनुसार देश की नामी ट्रेक्टर कंपनी Escorts जापानी कंपनी Kubota को अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। इस बारे में Kubota से शुरुआती बातचीत हो रही है। Kubota की ट्रैक्टर और मशीनरी बाजार पर नजर है। इसको ध्यान में रखते हुए Escorts में Kubota कई चरणों में 20-25 फीसदी हिस्सा खरीद सकती है। ये सौदा मौजूदा भाव से 20-25 फीसदी प्रीमियम पर हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक ये डील 2-3 चरणों में हो सकती है। पहले माइनोरिटी स्टेक बिकेगा जो 9-10 फीसदी के आसपास हो सकता है। अगले चरणों में और हिस्सा बिकेगा। डील का भाव अभी तय नहीं है लेकिन खबरें हैं कि 1100 से 1150 रुपये के रेंज में डील हो सकती है। अनुमान है कि ये पूरी डील 4 से 4.5 हजार करोड़ रुपये के आसपास की हो सकती है। इस डील की घोषणा अगले 2-3 हफ्तों में हो सकती है। लेकिन एस्कॉर्ट की तरफ से कहा गया है कि हिस्सा बेचने की खबरें महज अफवाह है।

