Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: आईटीसी लिमिटेड ने सिगरेट के दाम 10 से 20 पर्सेंट बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने बजट में सिगरेट पर टैक्स बढ़ाए जाने के ऐलान के बाद यह कदम उठाया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी छोटे और रेगुलर साइज के सिगरेट में की गई है, जिसका कंपनी की बिक्री में सबसे अधिक हिस्सा है। देश में बिकने वाली हर चार में तीन सिगरेट आईटीसी की होती है। कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में 10 पर्सेंट दाम बढ़ाए है। वहीं 69 मिलीमीटर की लंबाई वाले रेगुलर सिगरेट्स के दाम में करीब 14-16 पर्सेंट की बढ़ोतरी की गई है। 64 मिलीमीटर…
नई दिल्ली: बाजार में दूसरे दिन भी रौनक जारी रही और निफ्टी 12200 के पार टिकने में कामयाब रहा है। ये पिछले 3 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी है। वहीं निजी बैंकों में खरीदारी की वजह से निफ्टी बैंक भी करीब 200 अंक चढ़ा है। Kotak Bk, ICICI BK, HDFC BK की तरफ से सबसे ज्यादा योगदान देखने को मिला। हालांकि मिडकैप शेयरों में सुस्ती आज भी जारी रही। मजबूत ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी आई। बाजार आज 2 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। FMCG, मेटल, ऑटो शेयरों में जोरदार तेजी रही। निफ्टी आज 24 जनवरी…
कंपनी सुदृढ़ वितरण नेटवर्क के साथ मेरठ (उत्तर प्रदेश) पर फोकस करने की इच्छुक मेरठ: लिवप्योर में हम शुद्ध जल और शुद्ध वायु प्रदान कर प्रत्येक भारतीय को स्वस्थ बनाने का प्रयास करते हैं। विगत कुछ वर्षों में हमने नवीनतम नवोन्मेष स्टाइलिज्ड उत्पादों और क्षमतावान सेवा अवसंरचना की पेशकश कर खुद को सबसे विश्वसनीय वाटर और एयर प्यूरिफाइंग ब्राण्ड के तौर पर स्थापित किया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं दुनिया स्मार्टफोन, स्मार्ट होम, स्मार्ट किचन और स्मार्ट बाथरूम्स की तरफ बढ़ रही है। कुल मिलाकर स्मार्ट रहन.सहन। इसलिये लिवप्योर ने भी स्मार्ट गेम खेलने का फैसला किया है।…
नई दिल्ली: चीन में जानलेवा कोरोना वायरस फैलने से भारत के ऑटो उद्योग पर बुरा असर पड़ने का अंदेशा है। रेटिंग एजेंसी फिच का कहना है कि चालू वर्ष में इस संकट के चलते भारत में ऑटो उत्पादन 8.3 फीसदी गिर सकता है क्योंकि इससे सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। फिच का यह भी कहना है कि अगर भारत में कोरोना वायरस फैलता है तो यहां इसका संक्रमण ज्यादा तेजी से होगा क्योंकि देश में स्वास्थ्य सेवाएं चीन की तरह सक्षम नहीं हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए चीन में ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने उत्पादन रोक दिया है…
नई दिल्ली: इस साल बजट 2020 में इकोनॉमी में रफ्तार भरने के लिए सरकार ने ग्रामीण भारत पर खर्च बढ़ाने के साथ टैक्स घटाया है और डिविडेंट डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (DDT) खत्म किया है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण की कोशिश किसानों के हाथों में ज्यादा पैसा देना है ताकि डिमांड बढ़ सके। इस बार बजट में किसानों की कल्याणकारी योजनाओं पर 1.3 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान है। इसमें ग्रामीण एंप्लॉयमेंट स्कीम NREGS के लिए 615 अरब रुपए, ग्रामीण सड़कों (PMGSY) के लिए 195 अरब रुपए और ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के लिए 275 अरब रुपए आवंटित किए हैं।…
नई दिल्ली: निलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL)में हिस्सेदारी बेचने के लिए एडवाइजर की नियुक्ति 17 फरवरी को होगी। इस बिक्री के लिए लीगल एडवाइजर औऱ एसेट वैल्यूअर नियुक्त होंगे। एडवाइजर के लिए SBI Capital Markets, Deloitte, ICICI Securities औऱ IDBI Capital Market & Securities ने आवेदन किए हैं। वहीं, मर्चेंट बैंकर के लिए Adroit Technical Services और LSI Financial Services ने आवेदन दिए हैं। लीगल एडवाइजर के लिए Link Legal India Law Services, Trilegal और L & L Partners ने आवेदन दिए है। ग़ौरतलब है कि NINL में सरकार की अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव है। NINL में…
नई दिल्ली: फार्मा कंपनी Suven Life Sciences हाल में डीमर्ज हुए CRAMS कारोबार को बेच सकती है। बाजार में चल रही अनुसार इस बिक्री के लिए Barclays को नियुक्त किया गया है। हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बता दें कि कंपनी कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में है। कंपनी के प्रोमोटर रिसर्च पर खास फोकस करना चाहते हैं। इस लिए CRAMS कारोबार को बेचने का निर्णय लिया गया है। कंपनी एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए भी आवेदन दे चुकी है। CRAMS कारोबार के वैल्युएशन भी काफी अच्छे हैं। इस डील पर Barclays ने कुछ भी कहने से इनकार…
नयी दिल्ली: एबीबी इंडिया ने बुधवार को बीएसई को बताया कि उसे चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स से 191 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कंपनी को इन ठेकों के तहत उसे चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स को कर्षण उपकरणों तथा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स को औद्योगिक ड्राइव की आपूर्ति करनी है। कंपनी ने कहा कि इन्हें बेंगलूरु के नेलामंगला संयंत्र में बनाया जाएगा। उसने कहा कि मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स को 68 करोड़ रुपये के औद्योगिक ड्राइव तथा चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स को 123 करोड़ रुपये के कर्षण उपकरणों की आपूर्ति की जाएगी। कंपनी का शेयर बीएसई में 0.60…
नई दिल्ली: मेट्रो शहरों में बिना सब्सिडी वाली 14 किलो इंडेन गैस की कीमतें बढ़ी हैं। कीमतों में बढ़ोतरी आज (12 फरवली) से लागू होगा। दिल्ली में गैर-सब्सिडी इंडेन गैस सिलेंडर का दाम (144.50 रुपये बढ़कर) 858.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में (149 रुपए के साथ) 896.00 रुपये हो गया है। मुंबई में गैर-सब्सिडी इंडेन गैस सिलेंडर का दाम (145 रुपये बढ़कर) 829.50 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में (147 रुपये बढ़कर) 881 रुपये हो गया है। गैर-सब्सिडी इंडेन गैस सिलेंडर की कीमत में 1 जनवरी, 2020 के बाद से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अर्थव्यवस्था के संकट में होने के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है| लोकसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री ने कहा कि इसका अर्थव्यवस्था का प्रबंधन ‘कुशल डाक्टरों’ के हाथ में है तथा सरकार द्वारा उठाए गए स्पष्ट कदमों के कारण अर्थव्यवस्था में आरंभिक सुधार दिखाई दे रहे हैं। लोकसभा में 2020-2021 के केंद्रीय बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार वित्तीय अनुशासन की राह पर मजबूती से चलते हुए अर्थव्यस्था की गाड़ी के सभी इंजनों की गति बढ़ाने के प्रबंध…
नई दिल्ली: निजी विमान सेवा इंडिगो ने मंगलवार को चार दिन की विशेष वैलेंटाइन सेल की घोषणा की। इसके तहत ग्राहक 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर देश के भीतर हवाई सफर कर सकेंगे। कंपनी ने बयान में कहा कि इंडिगो 11 से 14 फरवरी तक चलने वाली इस सेल में रियायती दरों पर दस लाख सीटों की पेशकश कर रही है। इस पेशकश के तहत , टिकट बुक करने पर एक मार्च से 30 सितंबर तक यात्रा की जा सकती है। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा , ” हमें आज से 14 फरवरी तक चलने…
मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी नई एसयूवी नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने ऑटो एक्सपो में अपनी नई Creta को पेश किया था। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी के कुछ डिलरशिप अनाधिकारिक तौर पर इस SUV की बुकिंग ले रहे हैं। ऑटोकार में छपी रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए डिलरशिप द्वारा 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की राशि ली जा रही है। बता दें कि, कंपनी ने अपनी नई Hyundai…
ब्रांड आइडिया ने बेहतर रोजगार, उद्यमिता अवसरों के स्मार्ट समाधान के रूप में ‘नेटवर्किंग’ को पेश किया
मेरठ: ऐतिहासिक रूप से, ब्रांड आइडिया ने सामाजिक परिवर्तन के लिए मोबाइल टेलीफोनी की फिर से कल्पना की है। वर्षों से यादगार ब्रांड कैंपेन्स में से कुछ के माध्यम से उठाए गए मुद्दे/काॅज शहरी दर्शकों के लिए प्रासंगिक, समकालीन और भरोसेमंद रहे हैं, और अभी तक जनता द्वारा सराहना की जाती रही है। एम दौर था, जब ‘व्हाट ऐन आइडिया सरजी!’ ने भारत की भौगोलिक स्थितियों के साथ-साथ राष्ट्र की कल्पना समाहित कर लिया, दैनिक बातचीत का हिस्सा बन गया। यह लोकप्रिय श्रृंखला अब दर्शकों के बीच फिर से ब्रांड जुड़ाव और आत्मीयता को पैदा करने के लिए वापस आ…
मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच मंगलवार को दिल्ली शेयर बाजार का सेंसेक्स 237 अंक चढ़ गया। करॉना वायरस को लेकर चिंता के बावजूद वैश्विक बाजारों में मजबूती का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 236.52 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,216.14 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 41,444.34 अंक का उच्चस्तर भी छुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सेंसेक्स में उछाल आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.40 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के…
हम सब जानते हैं कि वक्त बड़ी तेजी से बीत जाता है और लीजिए, एक और वित्तीय वर्ष जल्द ही समाप्त होने जा रहा है, और अधिकांश करदाता अपने खातों को क्रम में रखने के बारे में घबराहट की स्थिति में होंगे। वे अपने वित्तीय सलाहकार, या चार्टर्ड एकाउंटेंट्स से संपर्क करने की योजना बना सकते हैं, ऐसे विभिन्न तरीकों की जानकारी कर सकते हैं जो उनकी कर देयता को कम करने में मदद कर सकते हैं और इस बारे में भी विचार कर सकते हैं कि कोई व्यक्ति कैसे कर के भार को कम कर सकता है। देखा जाए…
नयी दिल्ली: सरकार ने राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एनआईएफएम), फरीदाबाद का नाम बदलकर अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एजेएनआईएफएम) रखने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक , साल 1993 में व्यय विभाग के तहत एक पंजीकृत संस्था के रूप में इसकी स्थापना की गई थी। एनआईएफएम संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा भर्ती वित्त एवं लेखा सेवाओं के अधिकारियों के साथ भारतीय लागत लेखा सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षित करता है। बयान में कहा गया , ” दिवंगत अरुण जेटली के दृष्टिकोण और योगदान के साथ इस संस्थान के सपने और आकांक्षाओं के बीच तालमेल कायम…
नई दिल्ली: महज ढाई साल में इस कंपनी के शेयर ने 290% का रिटर्न दिया और देश की आठवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई। सुपरमार्केट चेन डीमार्ट के नाम से कारोबार करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 1.50 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसने नेस्ले और बजाज फिनसर्व जैसी दिग्गज कंपनियों को पछाड़ दिया है। यह कंपनी 21 मार्च, 2017 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी और उस वक्त इसका एम कैप 39,988 करोड़ रुपये था। तब से लेकर अबतक इसके शेयर में 290% की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है। बीते पांच फरवरी…
नयी दिल्ली: गैर-बैंकिंग वित्त क्षेत्र की कंपनी सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3.8 प्रतिशत बढ़कर 252.90 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 243.64 करोड़ रुपये था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी एकीकृत आय 1,338.29 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,224.57 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बयान में कहा कि उसकी शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) उसके शुद्ध ऋण का 2.09 प्रतिशत रही। सुंदरम फाइनेंस के निदेशक मंडल ने…
नयी दिल्ली: बीईएमएल लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 90.8 प्रतिशत घटकर 4.24 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 46.20 करोड़ रुपये था। बीईएमएल लिमिटेड को पहले भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड के तौर पर जाना जाता था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी एकीकृत आय 699.15 करोड़ रुपये पर आ गयी। वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 926.05 करोड़ रुपये था। बीईएमएल में सरकार की 54 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि बची…
नयी दिल्ली: लक्जरी मोटरसाइकिल बनाने वाली इटली की कंपनी डुकाती ने विपुल चंद्र को अपने भारतीय परिचालन का प्रमुख और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी ने एक बयान कि चंद्र सेर्गी कैनोवस का स्थान लेंगे। कैनोवस कंपनी के अंतरराष्ट्रीय परिचालन में नयी भूमिका संभालेंगे। इससे पहले चंद्र डुकाटी इंडिया के बिक्री निदेशक थे। वह अशोक लेलैंड, टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो में भी काम कर चुके हैं।
