Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»लिवप्योर ने किया शुद्ध जल और शुद्ध वायु प्रदान करने का वादा
    अन्य

    लिवप्योर ने किया शुद्ध जल और शुद्ध वायु प्रदान करने का वादा

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 12, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कंपनी सुदृढ़ वितरण नेटवर्क के साथ मेरठ (उत्तर प्रदेश) पर फोकस करने की इच्छुक

    मेरठ: लिवप्योर में हम शुद्ध जल और शुद्ध वायु प्रदान कर प्रत्येक भारतीय को स्वस्थ बनाने का प्रयास करते हैं। विगत कुछ वर्षों में हमने नवीनतम नवोन्मेष स्टाइलिज्ड उत्पादों और क्षमतावान सेवा अवसंरचना की पेशकश कर खुद को सबसे विश्वसनीय वाटर और एयर प्यूरिफाइंग ब्राण्ड के तौर पर स्थापित किया है।

    जैसा कि हम सभी जानते हैं दुनिया स्मार्टफोन, स्मार्ट होम, स्मार्ट किचन और स्मार्ट बाथरूम्स की तरफ बढ़ रही है। कुल मिलाकर स्मार्ट रहन.सहन। इसलिये लिवप्योर ने भी स्मार्ट गेम खेलने का फैसला किया है। और हमने भारत के पहले वास्तव में स्मार्ट एयर कंडीशनर्स और एयर कूलर्स लॉन्च किये हैं, जोकि हेका टेक्नोलॉजी से पावर्ड हैं।

    अपने व्यवसाय का विस्तार करने के विचार से इस ब्राण्ड ने आज डीलर मीट का आयोजन किया, जिसमें मेसर्स चौधरी असोसिएट्स को मेरठ (यूपी) के लिये अपना वितरक घोषित किया।

    लिवप्योर स्मार्ट कूलर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर 4500 सीएमएच की सर्वश्रेष्ठ श्रेणी वाली एयर डीलिवरी और 11 मीटर का एयर थ्रो देता है, ताकि तीव्रतम कूलिंग हो और बड़े क्षेत्रों को कवर किया जा सके। यह कमरे के तापमान और आर्द्रता पर लगातार नजर रखता है और जरूरत होने पर ही सर्कुलेशन पंप को एक्टिवेट करता हैए ताकि कूलिंग देते समय पानी का इष्टतम उपयोग हो। यह 20 प्रतिशत तक पानी बचाता है। लिवप्योर स्मार्ट कूलर इन वैरियेन्ट्स में आता है. ब्रीजियो सीरीज, ब्रियो सीरीज, सेन्सी कूल और चिल सीरीज और इसका मूल्य 12,990 रू से शुरू होता है।

    हेका से शक्ति प्राप्त करने वाला लिवप्योर स्मार्ट एसी वाई.फाई के साथ काम करता है, ताकि यूजर पैटर्न को समझ सके और बाहर के मौसम पर हर घंटे रियल टाइम इनपुट लेता है, ताकि व्यक्तिपरक रूप से आराम दे सके और कम्प्रेसर के इष्टतम उपयोग से बिजली के बिल में 40 प्रतिशत तक की बचत करता है। उपभोक्ता एक सरल और संवादपरक मोबाइल एप के माध्यम से अपने मोबाइल को रिमोट बना सकते हैं और कहीं से भी एसी तक पहुँच सकते हैं। अमेज़न एलेक्सा के साथ अनुकूल जोड़ी बनने से यूजर एसी को वॉयस कमांड से चला सकता है। लिवप्योर स्मार्ट एसी का एक अन्य बेहतरीन फीचर है जियो फेन्स आधारित ऑटोमैशनए ताकि यूजर घर पहुँचने से पहले एसी को ऑटोमैटिक तरीके से स्विच ऑन कर सके (पूर्व निर्धारित दूरी से) और दूर होने पर एसी को स्विच ऑफ कर सके। इसमें हेका की आई.डायग्नोसिस क्षमता है, जो गलती या सर्विस की जरूरत का पता लगा लेती है और सर्विस टीम को ऑटोमैटिक तरीके से अलर्ट कर देती है। यूजर पूर्वसक्रिय सर्विस के लिये मोबाइल एप के जरिये अपनी सुविधा के अनुसार सर्विस शेड्यूल भी सेट कर सकता है। यह उत्पाद भिन्न मूल्य सीमाओं में उपलब्ध है, जिनकी शुरूआत 34,990 रू में 1.5 टन 3 स्टार स्मार्ट विंडो एसी, 59,990 रू में 1.5 टन 3 स्टार स्मार्ट इनवर्टर स्प्लिट एसी और 69ए990 रूण् में 1ण्5 टन 5 स्टार स्मार्ट इनवर्टर स्प्लिट एसी के तौर पर होती है।

    दोनों उत्पादों में पेटेन्टेड ईजीएपीए TM फिल्टर है, जो एक्टिवैटेड कार्बन से बना है और पराग, धूल, धुंए, अमोनिया और ओज़ोन को हटाता है और फफूंद, बैक्टीरिया, वाइरस तथा मोल्ड को मारता भी है, जिनसे एलर्जी होती है, ताकि हवा सांस लेने के लिये स्वस्थ और शुद्ध हो। ईजीएपीए फिल्टर ऐसी हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता हैए जिसमें विषैली वायु, गंदी वायु और बीमार करने वाली वायु होती है।

    इन उत्पादों के लॉन्च पर लिवप्योर के संस्थापक एवं मेंटॉर, एसएआर ग्रुप श्री राकेश मल्होत्रा ने कहा , ” स्मार्ट एयर कूलर्स और स्मार्ट एयर कंडीशनर्स में हमारे प्रवेश का कारण यह है कि वर्तमान में बाजार में जो बिक रहा है, वह उपभोक्ताओं को कुछ भी अर्थपूर्ण पेशकश नहीं कर रहा है और हम अपनी अनूठी अप्रोच से इसमें बदलाव लाने की उम्मीद करते हैं। हम जन बाजार पर लक्ष्य् नहीं साध रहे हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, ” यह कदम संपूर्ण स्मार्ट होम समाधानों की पेशकश की कंपनी की आकांक्षा के अनुसार है। हम विवेकशील उपभोक्ताओं के लिये इस वर्ष आगे चलकर अपने स्मार्ट होम प्लेटफॉर्म में और सेवाएं तथा उपकरण जोड़ते रहेंगे।”

    लिवप्योर लगातार विकास कर रहा है और वर्तमान में इसके पास 400 सर्विस सेंटर, 800 सेवा कर्मचारी और 500 से अधिक वितरक हैं। लिवप्योर की 14000 से अधिक आउटलेट्स 22 राज्यों में फैले हुए हैं।

    livpure Truly Smart Air Conditioner
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकोरोना संकट के चलते भारत में 8.3 फीसदी गिर सकता है ऑटो उत्पादन: फिच
    Next Article बैंको में खरीदारी से बाजार में दूसरे दिन भी रौनक रही जारी
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.