Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: देश में दवाओं की बेलगाम होती कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी हो रही है अब ऐसी कंपनियों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई का मन बनाया है जो मनमाफिक कीमतों पर दवाएं बेच रही हैं । नैशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) उन कंपनियों पर नजर रखने का विचार कर रही है, जो कीमत नियंत्रण के कायदे-कानून का पालन नहीं कर रही हैं और उत्पादन तथा प्राइसिंग से जुड़े आकंड़े जमा करने या कारण बताओ नोटिस का जवाब देने से एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि ऐसी डिफॉल्टर्स कंपनियों को डिमांड नोटिस भेजा जाएगा और जुर्माने के साथ ओवरचार्ज…
नई दिल्ली: देश की टॉप 10 में से आठ का मार्केट कैप पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 1,57,270.8 करोड़ रुपये बढ़ा। बीते सप्ताह सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई जबकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 31,981 करोड़ रुपये बढ़ा। इसके अतिरिक्त एचडीएफसी बैंक का मार्किट कैप 23,503.35 करोड़ रुपये की बढ़कर 6,80,391.85 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का 23,385.05 करोड़ रुपये बढ़ कर 4,16,003.19 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण उछलकर 2,94,381.87 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,47,086.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इनके अलावा HUL का बाजार पूंजीकरण…
नई दिल्ली: बजट में IPO की घोषणा के बाद एलआईसी ने बिजनस में एक नया रेकॉर्ड स्थापित किया है। न्यू बिजनस प्रीमियम से इसकी कुल कमाई का आंकड़ा पहली बार 1.5 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। अब एलआईसी का मार्केट शेयर बढ़कर 77.61 फीसदी पर पहुंच गया। सितंबर 2019 तक LIC की टोटल इनकम में 17.79 फीसदी का उछाल आया है और यह 2 लाख 97 हजार 17 करोड़ रुपये रही है। ठीक एक साल पहले की इस अवधि में इसकी कमाई 2 लाख 52 हजार 149 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान संपत्ति में कुल 7.92 फीसदी का…
बैंक बिना वजह लोन देने से मना करे तो शिकायत करें नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार माइक्रो स्मॉल ऐंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) से कहा कि अगर बैंक बिना वजह लोन देने मना करता है तो वह इसकी शिकायत करें। बजट में एमएसएमई सेक्टर को लेकर वित्त मंत्री ने कहा था कि अगर बैंक बिना कारण के लोन देने से मना करता है तो स्पेशल सेंटर में इसकी शिकायत की जा सकती है। सरकार बहुत जल्द स्पेशल सेंटर का गठन करने जा रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर शिकायत की एक कॉपी बैंक मैनेजर को…
लखनऊ: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में आयोजित DefExpo के समापन समारोह में कहा कि यह एक्सपो ने देश के शौर्य और पराक्रम को उत्तर प्रदेश और राजधानी में देखने का दुर्लभ अवसर प्रदान किया। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने डिफेंस एक्स्पो-2020 की अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन रक्षा क्षेत्र में देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से वे लखनऊ की सेवा करते आ रहे हैं। रक्षा मंत्री होने के नाते वे यहां रक्षा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों को होते देखना…
नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना – उड़े देश का आम नागरिक के तहत देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से गौचर और चिन्यालीसौड़ तक पहली बार हेलीकॉप्टर सेवाओं का प्रचालन किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सचिव प्रदीप सिंह खारोला ने इस सेवा को झंडी दिखाई। उत्तराखंड क्षेत्र में हेलीकॉप्टर मार्गों की शुरूआत देश में पहाड़ी क्षेत्रों का हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लक्ष्य के अनुरूप है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान 2 बोली प्रक्रिया के तहत सहस्त्रधारा-गौचर-चिन्यालीसौड़ मार्ग हेरिटेज एविएशन को प्रदान किया।…
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने शनिवार को यहां ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी ‘सुजुकी जिम्नी को शोकेस किया. यह कंपनी की ऑफ-रोड कार की फोर्थ जेनरेशन की गाड़ी है. कंपनी जापान में भी इस मॉडल की बिक्री करती है. कंपनी ने बताया कि इस कार में चारों वाहनों पर ब्रेक (4×4) की सुविधा है. यह 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आथी है. सुजुकी जिम्नी को अभी 194 देश में बेचती है. सुजुकी की यह स्पेशल एसयूवी जिम्मी लैडर फ्रेम चेसिस पर आधारित है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल मोटर है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन…
नई दिल्ली: दिग्गज ऑडिट फर्मों पीडब्ल्यूसी (PwC), अर्न्स्ट ऐंड यंग (EY), केपीएमजी (KPMG) और डेलॉयट (Deloitte) की तरह भारत में भी विश्वसनीय ऑडिट फर्म बनाने की बात चल रही है, सरकार की कोशिश है कि भारत में भी इसी तरह देसी बिग-4 ऑडिट फर्म की दिशा में आगे बढ़ा जाए। कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री की तरफ से एक कंसल्टेंसी पेपर जारी किया गया है, जिसके मुताबिक भारत में भी बिग-4 के स्तर के देसी ऑडिट फर्म को विकसित करने की जरूरत है। MCA ने इस पेपर को लेकर ऑडिटर्स से उनकी सलाह मांगी है। ऑडिटर्स से पूछा गया है कि भारती…
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक , यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के विलय के बाद बनने नए बैंक के लिये केंद्र नया नाम और प्रतीक चिन्ह की घोषणा करेगा। बैंक के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नई इकाई भारतीय स्टेट बैंक के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा जिसका कुल व्यापार आकार 18 लाख करोड़ रुपये का होगा। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार विलय के बाद बनने वाली इकाई के नये नाम और प्रतीक चिन्ह की घोषणा करेगा। यह एक अप्रैल 2020 से परिचालन में आएगा।’’…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार इनकम टैक्स एक्ट लाने पर विचार कर रही है। इससे टैक्स सिस्टम में अपराधीकरण खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इंफ्रा में निवेश को बढ़ावा देगी क्योंकि इंफ्रा निवेश से शॉर्ट टर्म, लॉन्ग टर्म फायदा होगा। इसके अलावा इंफ्रा क्रिएशन में सरकार पूरा सहयोग करेगी। सरकार इंफ्रा पाइपलाइन पर मिलकर काम करेगी। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि सरकार राज्यों, निजी निवेशकों के साथ काम कर रही है। उन्होंने छूट दिए बिना टैक्स को सरल बनाने की कोशिश की है।…
नई दिल्ली: अगर आप कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो भारीतय स्टेट बैंक आपके लिए आकर्षक ऑफर लाया है. अगर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल EV खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो SBI के ऑफर के तहत आप टाटा नेक्सन खरीद सकते हैं. वहीं हाल ही में लांच हुई हुंडई औरा और टाटा अल्ट्रोज़ की बुकिंग अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ऐप SBI YONO के जरिए करते हैं तो भी आपको आकर्षक ऑफर मिलेंगे. ये गाड़ियां अगर आप SBI YONO के जरिए बुक करते हैं तो आपको आपको गाड़ी के लिए लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस…
नई दिल्ली: ब्रिटेन की एक अदालत ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को शुक्रवार को निर्देश दिया कि वह छह सप्ताह के भीतर 7 अरब 15 करोड़ 16 लाख रुपए (10 करोड़ डॉलर) जमा करें। अदालत चीन के शीर्ष बैंकों की एक अर्जी की सुनवाई कर रही थी, जिसमें अनिल अंबानी से 48 अरब 63 करोड़ 88 लाख रुपए (68 करोड़ डॉलर की वसूली की मांग की गई है। इंडस्ट्रियल एंड कर्मिशयल बैंक आफ चाइना लिमिटेड की मुंबई शाखा ने अपनी ओर से तथा चाइना डेवलपमेंट बैंक और एक्जिम बैंक आफ चाइना ने अंबानी के खिलाफ सरसरी तौर पर…
नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का नये कारोबार से पहले साल का प्रीमियम पहली बार 1.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। इससे सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी की बाजार हिस्सेदारी सुधरकर 77.61 प्रतिशत हो गयी है। एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने कहा कि निगम की कुल आय सितंबर 2019 की स्थिति के अनुसार 17.79 प्रतिशत बढ़कर 2,97,017.28 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,52,149.60 करोड़ रुपये थी। निगम की कुल संपत्ति सितंबर 2019 को 7.92 प्रतिशत बढ़कर 32,25,905.42 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी अवधि…
लखनऊ: भारत की बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग समूह और निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी रक्षा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) की भारत की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी आइडिया फोर्ज ने रक्षा संबंधी उपयोग के लिए ड्रोन और संबद्ध प्रणालियों की पेशकश के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियां सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के लिए हाई-टेक, एकीकृत ड्रोन समाधान पेश करने के लिए अपनी ताकत का संयोजन करेंगी। वे ड्रोन के दुर्भावनापूर्ण या अनपेक्षित उपयोग के खतरे का मुकाबला करने के लिए ड्रोन विरोधी समाधान भी पेश करेंगी। समझौता ज्ञापन में टैक्नोलाॅजी, प्रोडक्ट्स,…
लखनऊ: भारत और रूस ने अक्टूबर 2016 में भारत में हेलीकॉप्टरों के निर्माण के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और रूस की रक्षा क्षेत्र की दो प्रमुख कंपनियों के बीच संयुक्त उद्यम के लिए समझौता किया। इंडो-रशियन हेलीकॉप्टर्स लिमिटेड के सीईओ एन. एम. श्रीनाथ ने कहा, ‘‘अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो हेलीकॉप्टरों की पहली खेप कर्नाटक के तुमकुर से 2025 तक उपलब्ध हो जाएगी।’’ संयुक्त उद्यम के तहत 200 कामोव 226टी हेलीकॉप्टरों का निर्माण किया जाना है। भारत अपने पुराने चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों के स्थान पर कामोव हेलीकॉप्टरों को खरीद रहा है। कामोव का-226टी हेलीकॉप्टर में…
रक्षा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों के स्वदेशीकरण के लिए दोनों कंपनियों की संयुक्त पहल लखनऊ: वैश्विक स्तर की विमान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी पैरामाउंट ग्रुप और भारत के अग्रणी औद्योगिक समूह भारत फोर्ज के बीच स्ट्रैटेजिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के परिणाम स्वरुप भारतीय मार्केट्स में और अन्य देशों में निर्माण हो रहे अवसरों का लाभ उठाने के उद्देश्य से, रक्षा और एयरोस्पेस सिस्टम्स के औद्योगिकीकरण और स्वदेशीकरण में दोनों समूहों की प्रौद्योगिकियां, क्षमताएं और निपुणताओं को एकसाथ उपयोग में लाने के लिए यह उच्च स्तरीय साझेदारी की गयी है। लखनऊ में आयोजित किए गए…
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने यहां चल रहे ऑटो एक्सपो में BS6 के अनुकूल पेट्रोल इंजन वाला नया कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) इग्निस शुक्रवार को प्रदर्शित किया। कंपनी ने देशभर में फैले अपने नेक्सा शोरूम के जरिये इस वाहन को बाजार में उतारे जाने से पहले इसकी बुकिंग शुरू की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिचि आयुकावा ने कहा, ‘‘मारुति सुजुकी के नेक्सा पोर्टफोलियो में इग्निस का खास स्थान है। इसे हमेशा चलाने में आसानी तथा जगह की उपलब्धता को लेकर सराहा गया है। लोगों को एसयूवी की तरह ऊंची सीट तथा सड़क पर…
पुणे, महाराष्ट्र: मौजूदा समय में भारत के पास विश्व स्तर पर मिलेनियल्स की सर्वाधिक जनसंख्या मौजूद है। इस पीढ़ी को ट्रेंडसेटर के रूप में जाना जाता है, फिर चाहे वह फैशन का मामला हो या फाइनैंस का। वर्ष 2017 में प्रकाशित एक अध्ययन ने सूचित किया था कि 2020 तक भारत में $330 बिलियन की वार्षिक खर्च क्षमता वाले 410 मिलियन मिलेनियल्स मौजूद होंगे। खर्च करने की चढ़ती कूवत ने क्रेडिट की खपत को; खासकर अनसिक्योर्ड लोन के मामले में जबरदस्त बढ़ावा दिया है। साल की शुरुआत में जारी एक अन्य रिपोर्ट पर्सनल लोन के प्रारंभिक परिमाण में साल-दर-साल 134%…
नई दिल्ली: एसकेएफ इंडिया लिमिटेड, जो बीयरिंग, सील, लुब्रिकेशन सिस्टम और सेवाओं में भारत का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी एवं समाधान प्रदाता है, के निदेशक मंडल ने 31 दिसंबर, 2019 को समाप्त हुई तीसरी तिमाही के लिए आज अलेखा-परीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा की। प्रमुख वित्तीय जानकारियाँ नीचे दी गई हैं : • पिछले वर्ष की 7676.5 मिलियन रुपए की तुलना में इस अवधि के लिए कंपनी के संचालन से प्राप्त राजस्व 7073.4 मिलियन रुपए थे। • पिछले वर्ष के दौरान 884.5 मिलियन रुपए की तुलना में इस अवधि के लिए कर चुकाने के बाद का लाभ 511.9 मिलियन रुपए था।…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण से उद्योग जगत भी प्रभावित होने लगा है। दुनिया में सर्वाधिक उत्पादन क्षमता वाला कार कारखाना शुक्रवार को अस्थायी तौर पर बंद हो गया। दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै ने अपने विशाल उलसान संयंत्र का परिचालन रोक दिया है। चीन में कोरोनावायरस के संक्रमण से औद्योगिक उत्पादन पर असर पड़ने के कारण वाहनों के कल-पुर्जों की कमी होने लगी है। इस संयंत्र की क्षमता सालाना 14 लाख वाहन बनाने की है। यह संयंत्र समुद्री तट पर स्थित है। इससे यह आसानी से कल-पुर्जों का आयात और तैयार वाहनों का निर्यात कर पाता है।…
