नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार इनकम टैक्स एक्ट लाने पर विचार कर रही है। इससे टैक्स सिस्टम में अपराधीकरण खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इंफ्रा में निवेश को बढ़ावा देगी क्योंकि इंफ्रा निवेश से शॉर्ट टर्म, लॉन्ग टर्म फायदा होगा। इसके अलावा इंफ्रा क्रिएशन में सरकार पूरा सहयोग करेगी। सरकार इंफ्रा पाइपलाइन पर मिलकर काम करेगी।
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि सरकार राज्यों, निजी निवेशकों के साथ काम कर रही है। उन्होंने छूट दिए बिना टैक्स को सरल बनाने की कोशिश की है। LIC पर उन्होंने कहा कि LIC के IPO से रिटेल निवेशकों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही LIC के IPO की प्रक्रिया पारदर्शी होगी। दूसरी तरफ सरकार को-ऑपरेटिव बैंकों क्रेडिबिलिट बढ़ाने पर फोकस कर रही है। वहीं RBI रेगुलेशन से बैंकों की क्रेडिबिलिट बढ़ेगी।

