Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»विलयन और अर्जन»मानवरहित प्रणालियों के लिए एलएंडटी और आइडिया फोर्ज के बीच समझौता
    विलयन और अर्जन

    मानवरहित प्रणालियों के लिए एलएंडटी और आइडिया फोर्ज के बीच समझौता

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: भारत की बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग समूह और निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी रक्षा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) की भारत की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी आइडिया फोर्ज ने रक्षा संबंधी उपयोग के लिए ड्रोन और संबद्ध प्रणालियों की पेशकश के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

    दोनों कंपनियां सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के लिए हाई-टेक, एकीकृत ड्रोन समाधान पेश करने के लिए अपनी ताकत का संयोजन करेंगी। वे ड्रोन के दुर्भावनापूर्ण या अनपेक्षित उपयोग के खतरे का मुकाबला करने के लिए ड्रोन विरोधी समाधान भी पेश करेंगी।

    समझौता ज्ञापन में टैक्नोलाॅजी, प्रोडक्ट्स, डिप्लोयमेंट और गो-टू-मार्केट रणनीतियों पर सहयोग शामिल है। यह सुरक्षा, निगरानी और सुरक्षा समाधानों में मानव रहित प्रणालियों की पूरी क्षमता को अनलॉक करेगा। ड्रोन तकनीक के लगातार बढ़ते प्रयोग के साथ, एल एंड टी और आइडिया फोर्ज की भागीदारी मानवरहित प्रणालियों के परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित करेगी।

    इस समझौते पर टिप्पणी करते हुए एल एंड टी के होलटाइम डायरेक्टर और सीनियर एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट (रक्षा और स्मार्ट टेक्नोलॉजीस) श्री जे डी पाटिल ने कहा, ‘‘हम भारतीय और वैश्विक बाजारों के लिए स्वदेशी रूप से विकसित मानव रहित सिस्टम प्रदान करने के लिए पसंद के साझेदार के रूप में टीम बना रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह गठबंधन एक विविध इंजीनियरिंग समूह और एक नई तथा प्रौद्योगिकी-संचालित कंपनी के बीच एक सफल मेक इन इंडिया सहयोग को सफलतापूर्वक लागू कर पाएगा।‘‘

    आइडिया फोर्ज के सीईओ श्री अंकित मेहता ने कहा, “हम एलएंडटी के साथ साझेदारी करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि यह हमारी प्रोडक्ट आॅफरिंग्स के साथ-साथ बाजार की मांग को पूरा करने के लिए ग्लोबल ओरिएंटेशन के लिहाज से रक्षा प्रणालियों के डिजाइन और विकास में एलएंडटी के व्यापक सहयोग को लेकर आएगा। हमारा सहयोग खास मिशन को लेकर पूरी तरह से एकीकृत समाधानों को विकसित करने में मदद करने के लिए एक ऐसा प्लेटफाॅर्म बनाएगा, जिसे दुनिया भर में ग्राहक तलाश रहे हैं।‘‘

    ideaForge L&T MoU
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleDefExpo 2020: LUH के उत्पादन का रास्ता साफ, HAL को मिला क्लीयरेंस
    Next Article नये कारोबार से LIC की आय 18 प्रतिशत बढ़ी
    Finance Khabar

    Related Posts

    विप्रो वेंचर्स में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी विप्रो

    February 27, 2025

    Paytm का सरकार से समझौता, स्टार्टअप्स को देंगे मार्गदर्शन

    February 26, 2025

    जेएसडब्ल्यू समूह असम में करेगा बड़ा निवेश

    February 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.