Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने जानकारी दी है कि एसबीआई की क्रेडिट कार्ड यूनिट का आईपीओ इस तिमाही में ही आ सकता है। जानकारों के मुताबिक एसबीआई कार्ड्स का आईपीओ शेयर बाजार में धूम मचा सकता है। देश की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड्स ने आईपीओ के जरिए 9,600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। मार्केट के जानकारों का मानना है कि बैंकिंग क्षेत्र की भरोसेमंद कंपनी की यूनिट का आईपीओ शेयर बाजार में धमाल कर सकता है। बता दें कि नवंबर, 2019 में ही भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई कार्ड्स की 4 फीसदी…
नई दिल्ली: अरबपतियों की संपत्तियों में हर दिन इजाफा होता है। लेकिन एक महीने में 94,500 करोड़ रुपये कमा लेना आसान नहीं बात है और यह कारनामा टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क ने कर दिखाया है जेफ बेजोस की साल की शुरुआत अच्छी रही है और जनवरी में उनकी संपत्ति में 63,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जबकि टेस्ला के एलन मस्क की संपत्ति इससे कहीं अधिक बढ़ी है। ब्लूमबर्ग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को टेस्ला का शेयर 20% बढ़कर रेकॉर्ड 780 डॉलर (54,600 रुपये) पर पहुंच गया, जो 2013 के बाद सबसे बड़ी एकदिनी बढ़ोतरी है। पिछले…
नयी दिल्ली: टीवीएस मोटर कंपनी का दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 20.7 प्रतिशत घटकर 156.84 करोड़ रुपये रह गया। इस अवधि में बिक्री घटने से कंपनी का मुनाफा नीचे आया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 197.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 4,779.32 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,123.50 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल दोपहिया बिक्री…
नई दिल्ली: एजीआर बकाये को लेकर पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहीदूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,035 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। हालांकि, इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 86 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बयान में कहा गया है कि इस दौरान कंपनी की आय में वृद्धि हुई है। दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में कंपनी की आय 8.5 प्रतिशत बढ़कर 21,947 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 20,231 करोड़ रुपये थी। भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और…
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने सरकार ने पेंशनरों के घर बैठे ही लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा प्रदान की है. मतलब पेंशनर डोर स्टेप डिलिवरी के जरिए बैंक तक अपना Life Certificate भेज पाएंगे. अच्छी बात यह है कि यह सर्विस सिर्फ 60 रुपए में मिलेगी. बैंक 60 रुपए में आपका Life Certificate घर से ले जाएगा. आपको बता दें कि मोदी सरकार ने पेंशनरों की ईज ऑफ लिविंगके तहत यह फैसला किया है. सरकार ने सभी पेंशन अकाउंट ऑफिसऔर पेंशन जारी करने वाले बैंकों को आदेश दिया है कि वे पेंशनरों से उनके घर पर जाकर Life Certificate…
नई दिल्ली: अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इन्फ्रा से उनके दोनो बेटों ने इस्तीफा दे दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिलायंस इन्फ्रा से अनिल अंबानी के दोनों बेटों – जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी तक इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताते चलें कि पिछले साल ही दोनो बेटों को कंपनी में डायरेक्टर बनाया गया था. मात्र 6 महीने के भीतर दोनो बेटों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को कंपनी ने एक पत्र लिख कर…
लखनऊ: टैक्नोलाॅजी, इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग के लिहाज से अग्रणी भारतीय बहु-राष्ट्रीय समूह कल्याणी ग्रुप ने ‘डेफएक्सपो- 2020‘ में अपने स्वदेशी रूप से विकसित उत्पादों के वैश्विक अनावरण के लिए पूरी तैयारी कर ली है। भारत फोर्ज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री बाबा कल्याणी ने लखनऊ में पत्रकार वार्ता में बताया कि डेफएक्सपो में तीन नए आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उनके द्वारा अनावरण किए जाने के लिए खड़े हैं – एमएआरजी एक्सटेंडेड रेंज, जो कि 155एमएम/52 कैल अल्ट्रा-लाइट होवित्जर है, गरुड़- 105 वी 2, जो कि 105 एमएम बंदूक है, जो कि उनके अपने ‘गो एनीव्हेयर व्हीकल‘ पर लगाई गई है, और…
नई दिल्ली: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 917 अंक की लंबी छलांग लगाकर अपने बजट पूर्व स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में स्थिरता से निवेशकों ने राहत की सांस ली है। निवेशकों की चौतरफा लिवाली से बाजार में जोरदार उछाल आया। यह चार माह में सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। बजट वाले दिन यानी शनिवार को बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज हुआ। सेंसेक्स 917.07 अंक या 2.30 प्रतिशत की छलांग के साथ…
नयी दिल्ली: बजाज ऑटो की कुल बिक्री जनवरी में 3.1 प्रतिशत गिरकर 3,94,473 वाहन रही। इससे पिछले साल कंपनी ने जनवरी में 4,07,150 वाहन की बिक्री की थी। कंपनी की घरेलू बिक्री इस दौरान 1,92,872 वाहन रही जो पिछले साल की इसी अवधि की 2,31,461 वाहन बिक्री से 16.6 प्रतिशत कम है। समीक्षावधि में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,57,796 वाहन बेचे जो पिछले साल इसी अवधि में बेचे गए 203,358 वाहनों की संख्या से 22.4 प्रतिशत कम है।
चीनी अफसरों ने कैंसल किया इंडिया ट्रिप, वेंडर्स के साथ एग्जिक्यूटिव्स की मीटिंग भी रद्द नई दिल्ली: चीन की दिग्गज कंपनियों के जो टॉप एग्जिक्यूटिव्स इसी हफ्ते शुरू होने वाले ऑटो एक्सपो के लिए इंडिया आने वाले थे, उन्होंने करॉना वायरस के चलते अपनी ट्रिप कैंसल कर दी है। इसके बावजूद देश में पहले से मौजूद कंपनियों के अफसरों के आने से हफ्ते भर चलने वाले ऑटो एक्सपो में चीन का व्यापक प्रतिनिधित्व होगा। सूत्रों ने बताया कि अंतिम समय में ट्रिप कैंसल होने के चलते कई वेंडर्स के साथ एग्जिक्यूटिव्स की मीटिंग भी रद्द हो गई है। यह सब…
नई दिल्ली: बैंक कर्ज और जमा 17 जनवरी को समाप्त पखवाड़े में क्रमश: 7.21 प्रतिशत और 9.51 प्रतिशत बढ़कर 100.05 लाख करोड़ रुपये तथा 131.26 लाख करोड़ रुपये रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में बैंक कर्ज 93.32 लाख करोड़ रुपये, जबकि जमा 119.85 लाख करोड़ रुपये था। इससे पहले मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़ा आंकड़ा आया, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की पीएमआई 55.3 दर्ज की गई है, जो आठ साल का ऊपरी स्तर है। इससे पहले, दो जनवरी, 2020 को समाप्त पखवाड़े में कर्ज 7.57 प्रतिशत बढ़कर 100.44 लाख करोड़ रुपये, जबकि जमा 9.77 प्रतिशत…
नई दिल्ली: सरकार ने सीनियर सिटीजन के लिए एक शानदार पेंशन प्लान लॉन्च किया है और इस पेंशन प्लान का नाम ‘प्रधानमंत्री वय वंदना योजना’ (PMVVY) है. हर महीने एक निश्चित पेंशन के लिए कोई भी सीनियर सिटिजन इस स्कीम को चुन सकते हैं. ‘प्रधानमंत्री वय वंदना योजना’ में मासिक पेंशन का ऑप्शन चुनने पर वरिष्ठ नागिरकों को स्कीम में 10 साल तक एक तय दर से गारंटीशुदा पेंशन मिलती है. यह स्कीम डेथ बेनिफिट की भी पेशकश करती है. इसके तहत नॉमिनी को खरीद मूल्य वापस किया जाता है. इस पर मिलने वाला एश्योर्ड रिटर्न 8 फीसद होता है.…
नई दिल्ली: दवा कंपनी जायडस कैडिला की मधुमेह के इलाज में इस्तेमाल होने वाली सैरोगलाइटेजर मैग्नेशियम दवा को भारतीय औषिधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से मंजूरी मिल गई है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया, ” जायडस कैडिला की सैरोगलाइटेजर मैग्नेशियम को टाइप-2 मधुमेह के इलाज में उपयोग के लिए डीजीसीआई से अनुमति मिल गई है। इस दवा का उपयोग मेटफॉरमिन के साथ अतिरिक्त इलाज के रूप में किया जा सकेगा। टाइप-2 मधुमेह में शरीर की रक्त कोशिका ऊर्जा के लिए रक्त में मौजूद शर्करा का कुशलता से उपयोग नहीं कर पाती हैं। इससे पहले इस दवा को भारत…
भारत की बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग कांगलोमेरेट और निजी क्षेत्र की बड़ी रक्षा कम्पनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) तथा मिसाइल सिस्टम में विश्व की अग्रणी कम्पनी एमबीडीए के संयुक्त उद्यम एलएंडटी एमबीडीए मिसाइल सिस्टम्स (एलटीएमएमएसएल) ने मिसाइल (इनर्ट’) इंटीग्रेशन फेसेलिटी स्थापित की है।घरेलू और वैश्विक बाजारों को ध्यान में रखते हुए एलटीएमएमएसएल ने मिसाइल सब सिस्टम और मिसाइल वेपन लाॅन्च सिस्टम के लिए एसेम्बली, इंटर्न इंटीग्रेशन (बिना विस्फोटक के) और टेस्टिंग फेसेलिटी स्थापित की है। यह कोयंबटूर के स्पेशल इकोनाॅमिक जोन (सेझ) में 16 हजार वर्ग मीटर में स्थापित की गई है जो तमिलनाडु डिफेंस इंडस्ट्रियल काॅरिडोर का हिस्सा है।एलटीएमएमएसएल 2017 में…
नई दिल्ली: बजट के दिन शेयर बाजार में जो हाहाकार मचा था उसकी पूरी रिकवरी सोमवार को तो नहीं हो पाई मगर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 136.78 अंक की तेजी के साथ 39,872.31 तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.05 अंक मजबूत होकर 11,707.90 अंक पर बंद हुआ। वहीं कोरोना वायरस के चलते चीन के शेयर बाजार में पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 229.92 अंक यानी 7.72 प्रतिशत घटकर 2,746.61 अंक पर और शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स 8.41 प्रतिशत यानी 147.81 अंक गिरकर 1,609 अंक पर बंद हुआ। शनिवार को बजट से निराश…
उभरती अर्थव्यवस्थाओं में ग्रामीण खण्डों में खपत वृद्धि अनुमान है। उदाहरण के लिए, बेन एंड कंपनी – इकाॅनमिक फोरम रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण प्रति व्यक्ति खपत वर्ष 2030 तक बढ़कर 4.3 गुना होने का अनुमान है, जबकि शहरी भारत में इसमें 3.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। कई प्रौढ़ देशों के विपरीत, भारत युवा राष्ट्र बना रहेगा, जिसकी माध्यक औसत आयु वर्ष 2030 तक 31 होगी। इस युवा आबादी का अधिकांश हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों से होगा। रमेश अय्यर, वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डाइरेक्टर, महिंद्रा फाइनेंस, के अनुसार, आज, ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रमुख रूप से अनियमित है, जो असंरचनात्मक नकद प्रवाह के…
नई दिल्ली: मौजूदा वित्त वर्ष में आर्थिक सुस्ती के संकट से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह एक अच्छी खबर है। जनवरी के महीने में देश में मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी 8 साल के उच्चतम स्तर पर रही है। कमजोर आर्थिक ग्रोथ के बीच यह आंकड़े भविष्य में सुधार का संकेत हो सकते हैं। आंकड़ों के मुताबिक सेल में इजाफा हुआ है और इसके चलते मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने बीते 7 सालों में सबसे ज्यादा हायरिंग जनवरी के महीने में की है। बीते 11 सालों में सबसे कमजोर ग्रोथ की स्थिति से काबू पाने की दिशा में यह आंकड़े अहम साबित हो…
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia Motors ने अपनी जनवरी सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिनमें किआ मोटर्स ने जनवरी 2020 के महीने में अब तक सबसे ज्यादा यूनिट 15,450 सेल की हैं। हालांकि इसमें कुछ यूनिट Carnival की भी शामिल हैं। ये आंकड़ा पिछले माह की तुलना में करीब 232.6 प्रतिशत ज्यादा है। किआ माटर्स ने भारत में सेल्स में दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां Renault, Tata, Honda, Toyota, Ford को पीछे छोड़ दिया है। Seltos की लांचिंग के समय इंट्रोडक्टरी प्राइस 9.69 लाख रुपये रखी गई थी। जिन्हें 1 जनवरी 2020 से 35,000 हजार रुपये…
नई दिल्ली: पड़ोसी देश चीन इन दिनों न सिर्फ कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है बल्कि आर्थिक लिहाज से भी यह उसका बुरा दौर कहा जा सकता है। बीते करीब 30 साल की सबसे कमजोर आर्थिक दौर से गुजर रहे चीन में अब औद्योगिक कंपनियों के मुनाफे में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कंपनियों को 2019 में 4 साल में सबसे कम मुनाफा हुआ है। जानकारों के मुताबिक अमेरिकी से ट्रेड वॉर के चलते चीनी फैक्ट्रियों को करारा झटका लगा है। सोमवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक मुनाफा 897 अरब डॉलर के…
नई दिल्ली: एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहलाने वाले भारत को मंदी के दौर से बाहर निकालने में शायद ही नए बजट से कोई मदद मिल पाएगी। अर्थव्यवस्था के जानकारों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट 2020 को लेकर यह राय दी है। आर्थिक जानकारों ने कहा कि सरकार ने अपने खर्च में मामूली इजाफा ही किया है, इसके अलावा इनकम टैक्स की कम कटौती भी बहुत ज्यादा उत्साह बढ़ाने वाली नहीं है यही नहीं जानकारों ने कहा कि सरकार को 2020-21 में अपने वित्तीय घाटे के लक्ष्य को भी तय करने में…
