Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»फिजिटलाइजेशन – ग्रामीण वित्तीय समावेशन का हल
    प्रेस विज्ञप्ति

    फिजिटलाइजेशन – ग्रामीण वित्तीय समावेशन का हल

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उभरती अर्थव्यवस्थाओं में ग्रामीण खण्डों में खपत वृद्धि अनुमान है। उदाहरण के लिए, बेन एंड कंपनी – इकाॅनमिक फोरम रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण प्रति व्यक्ति खपत वर्ष 2030 तक बढ़कर 4.3 गुना होने का अनुमान है, जबकि शहरी भारत में इसमें 3.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। कई प्रौढ़ देशों के विपरीत, भारत युवा राष्ट्र बना रहेगा, जिसकी माध्यक औसत आयु वर्ष 2030 तक 31 होगी। इस युवा आबादी का अधिकांश हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों से होगा। रमेश अय्यर, वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डाइरेक्टर, महिंद्रा फाइनेंस, के अनुसार, आज, ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रमुख रूप से अनियमित है, जो असंरचनात्मक नकद प्रवाह के साथ व्यापक रूप से नकदोन्मुख है। ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश कामकाजी जनसंख्या ‘‘अर्न एंड पे’’ (कमाओ और खर्च करो) सेगमेंट की है। वो व्यापक रूप से सुव्यवस्थित रोजगार अवसरों से बाहर हैं और उनका नकद प्रवाह पूर्वानुमेय है। उन्हें उनकी कमाई नकद रूप में मिलती है और इसलिए, वो नकद रूप से खर्च करना और अपनी देनदारियां चुकाना चाहते हैं। यही नहीं, पर्याप्त बैंकिंग सुविधाओं के न होने के चलते, ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश ट्रांजेक्शन नकद पैसे में किये जाते हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर चीजें धीरे-धीरे बदल रही हैं। एक समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रमुख रूप से कृषि-आधारित हुआ करती थी, लेकिन आज यह अधिक विविधतापूर्ण हो रही है, और पारिवारिक आय में गैर-कृषि क्षेत्र का योगदान लगभग दो-तिहाई है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्र के भारतीय अब भारत के शहरी क्षेत्र के लोगों से कटे हुए नहीं हैं, जैसा कि पहले था और इसका श्रेय इंटरनेट के बढ़ते उपयोग को जाता है। मोबाइल-फस्र्ट ग्रामीण भारतीयों की एक समग्र पीढ़ी है, जिन्होंने लंबी छलांग लगाते हुए मोबाइल फोन के जरिए तकनीकों का उपयोग महत्वपूर्ण रूप से शुरू कर दिया है। युवा, संचारी सुविधाओं के व्यापक उपलब्धता, शिक्षा एवं आय सृजन के अनेकानेक अवसरों की मौजूदगी के सम्मिलित प्रभाव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की आकांक्षाएं बढ़ी हैं व बढ़ रही हैं। भौतिक एवं डिजिटल कनेक्टिविटी बाधाओं के बावजूद, यह प्रभाव उपभोग के नये विकल्पों के रूप में देखने को मिल रहा है। जहां भौगोलिक स्थिति, पेशा और आकांक्षाओं के आधार पर खर्च एवं वित्तीय आवश्यकताओं में भिन्नता है, वहीं कुछ साम्यताएं भी हैं, जैसे असंरचित नकद प्रवाह के चलते पैदा होने वाली बाधाएं जिनसे उनके लिए ऋण उपलब्धता सीमित हो गयी है, डिजिटल ट्रांजेक्शंस में स्वाभाविक रूप से विश्वास की कमी, डिजिटल एवं वित्तीय असाक्षरता और आमने-सामने घटित होने वाले स्पर्शजन्य अनुभव के प्रति अत्यधिक झुकाव।भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक अभी भी पैसों के लेन-देन के मामलों में डिजिटल साधनों को पूरी तरह से अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। अभी तक वो इसे लेकर सहज नहीं हैं और वो चाहते हैं कि उनके लगभग सभी ट्रांजेक्शन उनके सामने प्रत्यक्ष रूप से घटित होते हुए दिखें। तकनीक के साथ लोगों की बढ़ती सहजता के साथ ही यह संभव हो सकेगा, लेकिन अच्छी बात यह है कि प्रयास लगातार जारी है। इसलिए, ग्रामीण पारिस्थितिकी-तंत्र का फिजिटलाइजेशन ग्रामीण समावेशन को गति देने के लिए संभावित रूप से आवश्यक समाधान है।

    economic firum mahindra finance ramesh ayyar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग 8 साल के उच्चतम स्तर पर
    Next Article दिन भर उतार चढ़ाव के बाद मज़बूत बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.