Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: मौद्रिक नीति की घोषणा के एक दिन बाद SBI ने अपनी ऋण दरों में कटौती की है, जिससे घर और ऑटो ऋण सस्ते हो गए हैं लेकिन साथ ही एफडी पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की है। नई दरें 10 फरवरी 2020 से लागू हो रही हैं। एसबीआई ने लगातार नौवीं बार वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR ) में कटौती का एलान किया है। एमसीएलआर में पांच बीपीएस की कटौती की गई है। जिसके बाद यह दर सालाना 7.90 फीसदी से कम होकर 7.85 फीसदी हो गई है। इससे ग्राहकों…
नई दिल्ली: मर्सडीज़-बैंज़ ने ऑटो एक्सपो 2020 में नीश कार वी-क्लास लॉन्च कर दी है. ये लग्ज़री कार मोर्को पोलो नाम से बाज़ार में पेश की गई है और साल भर के अंदर वी-क्लास फैमिली में लॉन्च की गई कंपनी की ये तीसरी कार है. मर्सडीज़-बैंज़ वी-क्लास मार्को पोलो दो वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है जिसके मार्को पोलो होराइज़न वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 1.38 करोड़ रुपए है, वहीं मार्को पोलो की एक्सशोरूम कीमत 1.46 करोड़ रुपए रखी गई है. ये भारत में कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनी पहली लग्ज़री कैम्पर है और इस एमपीवी के साथ कई सारे आरामदायक…
मुंबई: बजट के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार चौथे दिन गुरूवार को जारी रहा. दिन के कारोबार की समाप्ति के समय सेंसेक्स में 163.37 अंकों की उछाल दर्ज की गई और सेंसेक्स 41306.03 अंकों पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 12137.95 के आकड़ों पर रहा. दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में हरे निशान के साथ कारोबार चल रहा था. सेंसेक्स सुबह 10.36 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 74.45 अंकों की तेजी के साथ 41,217.11 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 24.45 अंकों की बढ़त के साथ 12,111.55 पर…
लखनऊ: कल्याणी ग्रुप की सुरक्षा उत्पादक्षेत्र की कंपनी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड (केएसएसएल) और बल्गेरिया की आर्सेनल जॉइंट स्टॉक कंपनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। भारत में छोटे शस्त्र और गोला-बारूद के निर्माण के लिए यह स्ट्रैटेजिक साझेदारी की गयी है। एआर 7.62 गुणे 39 एमएम असॉल्ट रायफल आणि एमजी 7.62 गुणे 51 एमएम मशीन गन सीरिज के विनिर्माणकी क्षमताओं को भारत में विकसित करने के महत्वकांक्षी उद्देश्य से केएसएसएल और आर्सेनलयह दोनों कंपनियां साथ मिलकर काम करेंगी। सुरक्षा दलों की आवश्यकता के अनुसार खास प्रकारके गोला-बारूद बनाने के लिए दस सालों के प्रोग्राम में भी यह साझेदारी…
नई दिल्ली: मर्सिडीज-बेंज ने 15वें आटो एक्सपो 2020 में दुनिया के सबसे तेज सीरीज प्रोडक्शन फोर डोर कूपे और भारत में अब तक के सबसे तेज, एएमजी जीटी 63एस 4एमएटीआईसी 4 डोर कूपे को लाॅन्च किया। साथ ही, मर्सिडीज-बेंज ने बहुप्रतीक्षित एएमजी ए35 4एम लिमोसिन को प्रदर्शित किया। मर्सिडीज-बेंज ने इस खास माॅडल के प्रति पूरी तरह से नया एप्रोच अपनाया है, और स्पेशियसनेस (भरपूर जगह) के नये अहसास को इसके साथ मिश्रित कर सेडान सेगमेंट में क्रांति ला दी है। ए-क्लास लिमोसिन, मर्सिडीज-बेंज के दमदार सेडान पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा और यह वर्ष…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म में म्यूचुअल फंड्स और शेयरों की बिक्री पर हुई कमाई(कैपिटल गेन्स) आदि का ब्योरा भरना जिनको मुश्किल लगता है उनके लिए जल्द ही प्री-फिल्ड आईटीआर फॉर्म की शुरुआत की जाएगी, ताकि आप डेडलाइन तक आसानी से टैक्स फाइलिंग कर सकें। सूत्रों के मुताबिक, पहले से ही इन्वेस्टमेंट डीटेल्स भरे हुए आईटीआर फॉर्म तैयार करने का काम जल्द पूरा हो जाएगा और आने वाले कुछ महीनों में इस सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा। फाइनैंस बिल और इनकम टैक्स ऐक्ट में संशोधनों से यह संभव हो पाएगा। शेयर बाजार नियामक सेबी से भी बात…
नई दिल्ली: देश की नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय रेलवे की 500 ट्रेनों और 750 रेलवे स्टेशनों के रख-रखाव को प्राइवेट कंपनियों के हाथों में देने की तैयारी में है। इसके लिए खाका तैयार करने की बात कही जा रही है। सरकार रेलवे के बड़े पैमाने पर निजीकरण की योजना बना रही है। यहां तक की निजी कंपनियों से डिब्बे और इंजन को भी खरीदने की योजना है। कहा जा रहा है कि इस योजना को 2025 तक अमली जामा पहनाया जा सकता है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह के प्रस्तावों को नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन में शामिल किया गया…
नई दिल्ली: अगर आपका पैन कार्ड खो गया है या ख़राब हो गया है तो अब आप घर बैठे दूसरा पैन कार्ड बनवा सकते हैं. अगर आप दूसरा पैन कार्ड मंगाना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से ऑनलाइन रीप्रिंट करा सकते हैं. बता दें कि आयकर विभाग UTITSL और NSDL-TIN के जरिए पैन कार्ड जारी करता है. आपका पैन कार्ड जिस भी एजेंसी की ओर से जारी होता है आप उसके जरिए अपना पैन का रिप्रिंट करा सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले UTITSL या NSDL-TIN के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा. यहां पर आपको रिप्रिंट (“Reprint PAN…
नई दिल्ली: ऑटो एक्सपो 2020 के दूसरे दिन Piaggio ने Aprillia SXR 160 का नया अवतार पेश किया है. कंपनी इस स्कूटर को 2020 के Q3 में लॉन्च करेगी. इसकी बुकिंग अगस्त 2020 से शुरू कर दी जाएगी. कंपनी ने यह भी ऐलान किया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के डेवलपमेंट पर तेजी से काम चल रहा है. इसे बाद में लॉन्च किया जाएगा. इस स्कूटर का डिजाइन, इंजन और फुल डेवलपमेंट मेड इन इंडिया होगा. यानि सब कुछ भारत में मैन्युफैक्चर और असेंबल होगा. Piaggio Vespa Electrica को अब भारत में भी लॉन्च करेगी. इस स्कूटर को यूरोप में पहले ही…
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के सागर जिले और राजस्थान के बाड़ी में सरकारी बैंकों के खुलने का समय बदल गया है. सागर जिले में सरकारी बैंकों में अब सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बैंकिंग कामकाज होगा. पहले बैंक में दोपहर बाद 2 बजे तक ही कैश जमा होता था. अब ग्राहक शाम 5 बजे तक कैश जमा कर सकते हैं या निकाल सकते हैं. बैंकों के बंद होने का समय शाम 6 बजे किया गया है. यह आदेश स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी ने लिया है. इसका सर्कुलर सभी बैंकों को भिजवा दिया गया है. बैंकों का नई…
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की अंतिम मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो दर को 5.15 प्रतिशत पर स्थिर रखा है. लगातार दूसरी बैठक में रेपो दर में कोई बदलाव नहीं हुई है. रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों की गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि जब तक संभव है, वह नीतिगत रुख को उदार बनाये रखेगा. रिजर्व बैंक ने आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 में पांच प्रतिशत रहने के अनुमान को बनाये रखा. उसने कहा कि आर्थिक वृद्धि 2020-21 में सुधरकर छह प्रतिशत हो सकती है. उसने कहा कि आर्थिक वृद्धि दर…
नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से आ रहे आर्थिक आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि देश की इकॉनमी अब धीर-धीरे पटरी पर आ रही है और सुस्ती के बादल छंट रहे हैं। मंगलवार को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के आंकड़ों से खुशखबरी मिलने के बाद अब सेवा क्षेत्र के आंकड़ों ने भी कमाल कर दिया है।देश में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में वृद्धि जनवरी में सात साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार नए ऑर्डर मिलने, अनुकूल बाजार परिस्थितियों और कारोबारी धारणा सकारात्मक रहने की वजह से गतिविधियों में तेजी देखी गई है।…
लखनऊ: टेक्नोलॉजी सोल्यूशंस प्रदान करने वाली और फोर्जिंग में कार्यरत दुनिया की अग्रणी कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड ने यूएसए की जनरल एटॉमिक्स के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इलेक्ट्रोमैग्नेटिक और आधुनिक पावर और ऊर्जा प्रोद्योगिकियों के विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो के साथ जनरल एटॉमिक्स यह अनुसंधान, डिज़ाइन और विनिर्माण में दुनिया की अग्रणी कंपनी है। इन दोनों के बीच हुए समझौते के अनुसार पानी की सतह और पानी के नीचे के नेवल प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी ऊर्जा निर्माण, स्टोरेज, नियंत्रण और वितरण टेक्नोलॉजीज को विकसित और एकीकृत करने के अवसरों और भारतीय सुरक्षा दलों की जरूरतों के अनुसार वेपन सिस्टम प्लेटफॉर्म्स के…
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2020 में इलेक्ट्रिक SUV FUTURO-e को पेश किया. कंपनी के मुताबिक फ्यूचरो-ई को युवाओं की पसंद को देखते हुए भारत में डिजाइन किया गया है. मारुति के हेड मार्केटिंग सेल्स शशांक श्रीवास्तव ने के मुताबिक कंपनी ने मिशन ग्रीन के तहत कुछ साल में दस लाख कार बाजार में उतारने का फैसला किया है. उनके मुताबिक फ्यूचरो-ई यूटिलिटी वाहन वर्ग डिजाइन के लिहाज से एक नई इबारत लिखेगी. यह भविष्य में वाहनों के डिजाइन की झलक पेश करेगी. साथ ही Futuro E कॉन्सेप्ट भारतीय ऑटो बाजार में Maruti के एक्सपर्टाइज को प्रदर्शित…
8,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका नई दिल्ली: चीन में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस ने अब भारत के औद्योगिक जगत को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। खासतौर पर हीरों के कारोबार के लिए मशहूर गुजरात का सूरत शहर इससे सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है। हीरा उद्योग को अगले दो महीनों में कोरोना वायरस के चलते 8,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। इसकी वजह हॉन्ग कॉन्ग में मेडिकल इमरजेंसी लागू होना है। दरअसल सूरत से निर्यात होने वाले हीरा का बड़ा हिस्सा हॉन्गकॉन्ग जाता है और वहां का मार्केट बंद…
नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने वाणिज्यिक बैंकों की तरह अब कॉपरेटिव बैंक को भी आरबीआई के दायरे में लाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद अब इन बैंकों का ऑडिट भी होगा और ऋण माफी के लिए नियमों का पालन करना होगा। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह पिछले एक सप्ताह में बैंक में जमाखाता रखने वालों को सुरक्षा प्रदान करने से जुड़ा सरकार का दूसरा फैसला है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह सरकार ने बैंकों में…
भारत की सबसे सस्ती इलैक्ट्रिक कार का दावा नई दिल्ली: महिंद्रा ने ऑटो एक्सपो 2020 के पहले दिन भारत की सबसे सस्ती इलैक्ट्रिक कार महिंद्रा eKUV100 लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए रखी गई है. जहां टाटा ने इस कार के कॉन्सेप्ट को ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया था, वहीं कंपनी ने इसके उत्पादन में काफी समय लगाया है जिससे आज की परिस्थिति के हिसाब से eKUV100 को दमदार बैटरी दी गई है. दिखने में महिंद्रा eKUV100 लगभग अपने पेट्रोल वर्ज़न जैसी ही है और हमारा अनुमान है कि कार के प्रोडक्शन मॉडल में ज़्यादा…
मुंबई: बजट के बाद बुधवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिला. दिन के कारोबार की समाप्ति के समय सेंसेक्स में 353.28 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और सेंसेक्स 41142.66 अंकों पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी ने भी 12,000 के आंकड़ों को पार कर लिया और 12089.15 के आंकड़ों पर बंद हुआ. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी में भी तेजी के साथ कारोबार चल रहा था. सुबह 9.38 बजे सेंसेक्स 168.68 अंकों यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 40,957.74 पर कारोबार कर रहा था.…
पीएम मोदी ने लखनऊ में किया ‘डिफेंस एक्सपो-2020’ का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज ‘डिफेंस एक्सपो-2020’ का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य तो है ही, आने वाले समय में ये देश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के भी सबसे बड़े हब में से भी एक होने वाला है। ऐसे में नए दशक के इस पहले डिफेंस एक्स्पो (DefExpo-2020) का यहां होना अपने आप में प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘इस बार 1,000 से ज्यादा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और दुनियाभर से 150 कंपनियां इस एक्स्पो का हिस्सा हैं।…
मोदी सरकार लाने जा रही है अनोखी GST लॉटरी योजना नई दिल्ली: मोदी सरकार ग्राहकों को सामान खरीदने पर बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते सरकार एक लॉटरी योजना लाने जा रही है। इस GST लॉटरी योजना के तहत 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का इनाम देने की पेशकश की जाएगी। ग्राहक, खरीदारी जो बिल लेंगे, उसी के जरिये वे लॉटरी जीत सकेंगे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य जॉन जोसफ ने कहा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रत्येक बिल पर ग्राहक को लॉटरी जीतने का मौका मिलेगा। इससे ग्राहक…
