Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»मर्सिडीज-बेंज ने 15वें आटो एक्सपो में उतारे शानदार प्रोडक्ट
    ऑटोमोबाइल

    मर्सिडीज-बेंज ने 15वें आटो एक्सपो में उतारे शानदार प्रोडक्ट

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: मर्सिडीज-बेंज ने 15वें आटो एक्सपो 2020 में दुनिया के सबसे तेज सीरीज प्रोडक्शन फोर डोर कूपे और भारत में अब तक के सबसे तेज, एएमजी जीटी 63एस 4एमएटीआईसी 4 डोर कूपे को लाॅन्च किया। साथ ही, मर्सिडीज-बेंज ने बहुप्रतीक्षित एएमजी ए35 4एम लिमोसिन को प्रदर्शित किया। मर्सिडीज-बेंज ने इस खास माॅडल के प्रति पूरी तरह से नया एप्रोच अपनाया है, और स्पेशियसनेस (भरपूर जगह) के नये अहसास को इसके साथ मिश्रित कर सेडान सेगमेंट में क्रांति ला दी है। ए-क्लास लिमोसिन, मर्सिडीज-बेंज के दमदार सेडान पोर्टफोलियो को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा और यह वर्ष 2020 में भारत में उतारे जाने वाले प्रमुख प्रोडक्ट्स में से एक होगा। यह उन युवा ग्राहकों को आकर्षित करेगा, जो बहुत अधिक स्टायलिश सैलून के साथ आधुनिक टेलीमेटिक्स एवं इंफोटेनमेंट सिस्टम्स और हाई लेवल परफाॅर्मेंस एवं पैसेंजर्स व लग्गेज के लिए भरपूर जगह चाहते हैं। मर्सिडीज-बेंज ने स्पोर्टी एवं स्टायलिश लग्जरी एसयूवी, न्यू जीएलए भी प्रदर्शित की, जिसका वल्र्ड प्रीमियर दिसंबर 2019 में था। न्यू जीएलए की डिजाइन अत्याकर्षक है जो अपने वर्ग को नये सिरे से परिभाषित करता है। इसमें मैस्क्युलीन आॅफ-रोडर जीन्स और मर्सिडीज-बेंज के शुद्ध अनुभव की फिलाॅसफी संयोजित है। अब न्यू जीएलए में और अधिक दमदार पैमाने व ठवन हैं जो इसके एसयूवी स्टांस में चार चांद लगाते हैं। 15वें आॅटो एक्सपो में अत्याधुनिक जीएलई ‘हिप-हाॅप’ को भी प्रदर्शित किया गया। यह सभी तरह से उत्कृष्ट एक्टिव ड्राइविंग सहायता और अनूठे एमबक्स उपयोगकर्ता अनुभव मल्टीमीडिया सिस्टम से सुसज्जित है। यह टच एवं एआई-आधारित वाॅयस कंट्रोल से भी सुसज्जित है, जो बेजोड़ शहरी एवं आॅफ-रोड एसयूवी अनुभव प्रदान करता है। मर्सिडीज-बेंज कार्स के हेड आॅफ ओवरसीज रिजन, मैथियस ल्यूर ने कहा, ‘‘भारत मर्सिडीज-बेंज के लिए एक महत्वपूर्ण उभरता हुआ बाजार रहा है और थ्री पॉइंटेड ने ग्राहकों का शुद्ध विश्वास अर्जित किया है जो एक मौलिक रूप से मजबूत ब्रांड की पहचान है। हमारे ग्राहक हमारे द्वारा की जाने वाली हर चीज के केंद्र में होंगे और यह हमारा प्रयास होगा कि हम उन्हें नवीनतम उत्पादों और प्रौद्योगिकियों और सर्वश्रेष्ठ खुदरा व ग्राहक सेवा के अनुभवों की पेशकश करें।’’ मर्सिडीज-इंडिया के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मार्टिन श्वेंक ने कहा, ‘‘ प्रदर्शित उत्पादों की रोमांचक और अभिनव लाइन-अप हमारे ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह देश के मोटर वाहन क्षेत्र की क्षमता में हमारे विश्वास का संकेत है। एक ग्राहकोन्मुखी ब्रांड के रूप में, इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से मौजूदा व संभावित दोनों ही तरह के हमारे ग्राहकों तक पहुंच पाना हमारे लिए बेहद संतोषजनक और लाभदायक है, और इसके जरिए हम उन्हें दिखा सकेंगे कि वर्ष 2020 में उनके लिए हमारे पास क्या है। प्रदर्शित उत्पादों की रेंज वास्तव में मर्सिडीज-बेंज के भीतर की ऊर्जा को दर्शाती है क्योंकि हमारा लक्ष्य भारत में अगले वर्ष भी नंबर 1 लग्जरी कार निर्माता बने रहना है।’’

    auto expo 2020 mercedes
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleशेयर बाज़ार निवेशकों के लिए होगी प्री-फिल्ड आईटीआर फॉर्म की शुरुआत
    Next Article DefExpo 2020: कल्याणी ग्रुप और आर्सेनल जेएस कंपनी मिलकर बनाएंगे शस्त्र और गोला-बारूद
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.