Close Menu
    What's Hot

    Ліцензійна безпека Beton casino

    June 10, 2026

    Tendencias actuales en el diseño de casinos y su impacto en la experiencia del usuario

    June 10, 2026

    In-Depth Study Report on Slot Lair Casino

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»आईपीओ के लिए एलआईसी का अबतक कोई प्रस्ताव नहीं मिला: एस. सी. खुंटिया
    इंश्योरेंस

    आईपीओ के लिए एलआईसी का अबतक कोई प्रस्ताव नहीं मिला: एस. सी. खुंटिया

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन एस. सी. खुंटिया ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए अब तक उन्हें कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। लेकिन उन्होंने कहा कि कंपनी संचालन की दृष्टि से एलआईसी को बाजार में सूचीबद्ध कराना अच्छा होगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि बजट में वैकल्पिक कर ढांचे से बीमा उद्योग के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। सरकार ने बजट में व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए एक वैकल्पिक ढांचा पेश किया है जिसमें निवेश आदि पर छूट छोड़ने वालों के लिए कर की दरें कम रखने की व्यवस्था है। खुंटिया ने बीमा कंपनियों को घाटे वाले उत्पादों को खत्म करने और सिर्फ अच्छा कारोबार करने वाले उत्पादों पर ध्यान देने की भी सलाह दी।

    बजट में एलआईसी का आईपीओ लाने की घोषणा के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘एलआईसी का प्रस्ताव अब तक नहीं आया है।’’ एक्च्युरीज के एक कार्यक्रम से इतर यहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी भी कंपनी के शेयर सार्वजनिक होने पर उसमें पारदर्शी बढ़ती है और कंपनी संचालन व्यवस्था सुधरती है।’’ सूचीबद्ध होने से पहले एलआईसी के कारोबार में पुनर्गठन की जरूरत के सवाल पर खुंटिया ने कहा कि इस पर सरकार काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि हर बीमा कंपनी को सूचीबद्ध कराना एक अच्छा विचार है और इरडा अन्य इकाइयों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा। हालांकि वह इसे अनिवार्य नहीं बनाएंगे क्योंकि छोटी कंपनियों को अभी भी सूचीबद्ध कराने का स्तर पाना है। खुंटिया ने कहा कि किसी भी बीमा कंपनी को काम शुरू करने के 10 वर्ष के अंदर सूचीबद्धता की स्थिति में आ जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleशोध-विकास पर हीरो मोटो कॉर्प निवेश करेगी 10,000 करोड़ रुपये
    Next Article आईपीओ के लिए बारबीक्यू नेशन ने सेबी नया आवेदन पत्र सौंपा
    Finance Khabar

    Related Posts

    एक से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना फायदेमंद, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

    September 11, 2025

    इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी की उम्मीद, ये 5 स्टॉक रह सकते हैं फोकस में

    August 21, 2025

    पीएनबी मेटलाइफ ने नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया

    February 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Fortgeschrittene Strategien für den Casino-Erfolg So maximieren Sie Ihre Gewinne
    June 10, 2026
    Casino etikette Die ungeschriebenen regeln für erfolgreiches spielen
    June 10, 2026
    Strategii de ruletă VIP pentru jucătorii experimentați
    June 10, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.