सेंसक्स 160 अंक फिसला, निफ्टी 12,000 के करीब बंद
नई दिल्ली: बाजार में आज लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है। हालांकि आखिरी घंटे में बाजार में अच्छी रिकवरी आई। कारोबार के अंत में निफ्टी निचले स्तर से 100 अंक सुधरकर बंद हुआ। वहीं, सेंसक्स भी निचले स्तर से 283 अंक सुधरकर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी नीचे से 310 अंक सुधरकर बंद हुआ है। आज के कारोबार में तेल-गैस, IT शेयरों में खरीदारी रही। जबकि ऑटो, मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
निफ्टी 53 अंक गिरकर 11,992 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 161 प्वाइंट गिरकर 40,894 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 118 अंक गिरकर 30,563 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 99 अंक गिरकर 17,726 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट दिखी। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट रही।

