नई दिल्ली: कोटक महिंद्रा बैंक ने बुधवार को बताया कि RBI ने बैंक में प्रमोटर की हिस्सेदारी कम करने की मंजूरी दे दी है। बैंक ने 19 फरवरी को रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया, “RBI ने अपने लेटर में प्रमोटर की हिस्सेदारी कम करने की मंजूरी दे दी है।”
कोटक महिंद्रा बैंक ने 30 जनवरी को कहा था कि वह प्रमोटर के वोटिंग राइट्स को कम करके 15 फीसदी करना चाहता है। वह इसे 1 अप्रैल से लागू करना चाहते हैं। RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रमोटर की वोटिंग राइट्स को घटाकर मार्च तक 20 फीसदी करने की मंजूरी दे दी है।
बैंक ने बताया कि RBI ने सैद्धांतिक तौर पर प्रमोटर की हिस्सेदारी घटाकर पेड-अप वोटिंग इक्विटी शेयर का 26 फीसदी करने की मंजूरी दे दी है।
उदय कोटक की अगुवाई वाले कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा कि इसने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर अपना केस वापस ले लिया है। इससे पहले RBI ने परपेचुअल नॉन-कंवर्टिबल प्रीफरेंस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया।

