Close Menu
    What's Hot

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की

    September 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»क्रेडिट स्कोर की जानकारी अब और तेज़ चाहिए! RBI के डिप्टी गवर्नर ने दिया सुझाव
    फीचर न्यूज

    क्रेडिट स्कोर की जानकारी अब और तेज़ चाहिए! RBI के डिप्टी गवर्नर ने दिया सुझाव

    Finance KhabarBy Finance KhabarJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    RBI Deputy Governor
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फाइनेंस डेस्क – RBI के डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव ने सलाह दी है कि अब क्रेडिट की जानकारी सिर्फ हर दो हफ्ते में नहीं, बल्कि रियल टाइम यानी तुरंत मिलनी चाहिए। इससे बैंकों और लोन देने वाली कंपनियों को पता चल सकेगा कि कौन कब लोन चुका रहा है या नहीं चुका रहा — और ग्राहक को भी बेहतर अनुभव मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि अभी जो सिस्टम है, उसमें लोन की जानकारी हर 15 दिन में अपडेट होती है। लेकिन अगर ये जानकारी तुरंत मिलने लगे, तो बैंक लोन देने से पहले ज्यादा अच्छे से जांच कर पाएंगे और किसी का लोन रिकॉर्ड साफ है या नहीं, ये भी तुरंत पता चलेगा।

    राव ने बताया कि इसके लिए टेक्नोलॉजी और प्रोसेस में बदलाव करने की जरूरत होगी। लेकिन फायदा इससे बड़ा होगा — पारदर्शिता, भरोसा और काम करने की रफ्तार सब कुछ सुधर जाएगा।

    अभी देश में चार बड़ी क्रेडिट एजेंसियां ये काम कर रही हैं – CIBIL, Equifax, Experian और CRIF High Mark। ये एजेंसियां लोन और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करती हैं और बैंक-एनबीएफसी जैसी संस्थाओं को देती हैं। इन्हीं के आधार पर लोन मिलता है या नहीं।

    राव ने एक और ज़रूरी बात कही — उन्होंने कहा कि हर ग्राहक की यूनिक पहचान होनी चाहिए, जिससे हर जगह एक ही जानकारी दिखे। अभी अलग-अलग जगह अलग पहचान पत्र की वजह से गड़बड़ी हो सकती है।

    उन्होंने बताया कि भारत में घरेलू लोन भी बढ़े हैं। GDP के मुकाबले ये 43% तक पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात ये है कि ये उधार लेने वालों की संख्या बढ़ने से हुआ है, न कि लोगों के सिर चढ़े भारी लोन से।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleआज भारतीय शेयर बाजार में क्या होगा? समझिए पूरी तस्वीर
    Next Article ये 4 म्यूचुअल फंड कंपनियों के शेयर दे सकते हैं 24% तक का मुनाफा
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार दौरा: पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास और सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.