Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: लॉटरी पर एक मार्च से 28 प्रतिशत की दर से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगेगा। एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गयी। जीएसटी परिषद ने पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकारों द्वारा चलाये जा रहे तथा मान्यता प्राप्त लॉटरी पर 28 प्रतिशत की एक समान दर से जीएसटी लगाने का निर्णय लिया था। राजस्व विभाग ने लॉटरी की आपूर्ति पर जीएसटी दर की अधिसूचना जारी की और पहले की केंद्रीय कर (दर) अधिसूचना में संशोधन किया। इसके अनुसार, लॉटरी की आपूर्ति पर केंद्रीय कर की दर 14 प्रतिशत हो गयी है और राज्य सरकारें में भी समान…
नयी दिल्ली: भारत में अपना मोटरसाइकिल कारोबार बढ़ाने के उद्देश्य से सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की योजना घरेलू बाजार में अपनी कुल बिक्री का 20 प्रतिशत मोटरसाइकिल की बिक्री से हासिल करने का है। सुजुकी अभी देश में मोटरसाइकिल के पांच मॉडल बेचती है। कंपनी की कुल घरेलू बिक्री का 10 प्रतिशत उसे मोटरसाइकिल से मिलता है। जबकि इसमें स्कूटर की बिक्री की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया, सुजुकी मोटर कार्प की दोपहिया वाहन इकाई है।सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक कोइचिरो हिराओ ने कहा, ‘‘यह (मोटरसाइकिल श्रेणी) हमारे लिए चुनौती है। इस श्रेणी की बिक्री को बढ़ाने के…
मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों के महाविलय के लिए तय एक अप्रैल की समयसीमा तेजी से नजदीक आ रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि ये समयसीमा आगे बढ़ सकती है क्योंकि अभी कई नियामक मंजूरियां मिलनी बाकी हैं। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित महाविलय योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बावजूद शेयर आदान-प्रदान अनुपात तय करना, शेयरधारकों की सहमति और अन्य नियामक मंजूरियां मिलने में कम से कम 30-45 दिन का समय लग सकता है। अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इन बैंकों से अगले तीन से…
बर्कशायर को अलविदा कहेंगे वॉरेन बफेट नई दिल्ली: दुनियाभर में मशहूर सफल निवेशक वॉरेन बफेट ने शनिवार को बर्कशायर हैथवे से अपनी विदाई की बात कही। उन्होंने शेयरधारकों को अपना वार्षिक खत जारी किया, जिसमें लिखा- बर्कशायर हैथवे उनकी और चार्ली मुंगेर की विदाई के 100 फीसदी तैयार है। संभावना है कि उनके बाद भारत में जन्मे अजीत जैन कंपनी की कमान संभालेंगे। ओमाहा के दिग्गज निवेशक बफेट हर साल खत जारी करते हैं। बता दें कि बीते 40 सालों से वॉरेन बफेट अपने निवेशकों को वार्षिक खत लिख रहे हैं। पूरी दुनिया के निवेश जगत के दिग्गजों को इस…
नयी दिल्ली: रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने कहा है कि आरबीआई अकेले मुद्रास्फीति को नियंत्रित नहीं कर सकता क्योंकि आपूर्ति मामलों को सरकार द्वारा प्रबंधित करने की जरूरत है। ‘नई मौद्रिक नीति रूपरेखा-इसका मतलब’ शीर्षक से जारी एक पत्र में रंगराजन ने आरबीआई की मुद्रास्फीति को काबू में रखने की सीमाओं के बारे में चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति का जो लक्ष्य दिया गया है, उसका एक एक दायरा होना चाहिए और उसके समायोजन को लेकर समय सीमा होनी चाहिए तथा यह बहुत अल्प अवधि का नहीं होना चाहिए।’’ रंगराजन ने कहा, ‘‘इन सबके बावजूद मौद्रिक…
नई दिल्ली: भारतीय डाक सेवा से जुड़ा बैंक- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) अपने उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक मोबाइल बैंकिंग सुविधा देने के लिए अप्रैल से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से जुड़ने की तैयारी में है। यूपीआई एक त्वरित भुगतान प्रणाली है जिसे नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया द्वारा विकसित किया गया है। यूपीआई व्यक्ति को दो पक्षों के बैंक खातों के बीच त्वरित धन अंतरण की सुविधा प्रदान करती है। यहां स्थित प्रधान डाकघर में आईपीपीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आगामी अप्रैल से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से जुड़ जाएगा जिससे आईपीपीबी के…
नयी दिल्ली: केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति निर्णय में खुदरा मुद्रास्फीति के लक्ष्य की रूपरेखा के साथ उसके प्रभाव की RBI समीक्षा कर रहा है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि इस बारे में सरकार समेत संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श की योजना है। सरकार ने मुद्रास्फीति को निश्चित सीमा के दायरे में रखने के प्रयास के तहत 2016 में आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति गठित करने का फैसला किया। समिति को नीतिगत दर (रेपो दर) निर्धारित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति को 2 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ महंगाई दर…
नयी दिल्ली: डालमिया भारत समूह की कंपनी डालमिया-ओसीएल के चीन के लिआओनिंग प्रांत में स्थित संयंत्र ने पुन: परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। डालमिया-ओसीएल भारत की शीर्ष रीफ्रैक्ट्री कंपनी है। रीफ्रैक्ट्री एक उपकरण है जिसका इस्तेमाल गर्म इस्पात बनाने के क्रम में उच्च तापमान को झेलने के लिये किया जाता है। डालमिया-ओसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर नागपाल ने कहा कि कंपनी का दाशिकिआओ संयंत्र 24 जनवरी से बंद था और इसके परिचालन की पुन: शुरुआत पिछले सप्ताह हुई। यह संयंत्र पहले नववर्ष के सार्वजनिक अवकाश को लेकर बंद हुआ था। उसके…
दुनिया के 26 लोगों के पास करीब 4 अरब लोगों जितनी दौलत नई दिल्ली: फ्री मार्केट्स ने कई ऐसे इलाज इजाद हुए हैं जिनके चलते करोड़ों जिंदगियां बचाई जा रही हैं और अरबों लोगों को गरी्बी से उबारा है। लेकिन बी्ते कुछ वर्षों के दौरान जिस तरह से पूंजीवाद ने काम किया, आर्थिक असमानता ने बड़ा रूप ले लिया है। हर जगह मुनाफा बढ़ाने की होड़ है। आलम यह हो गया है कि दुनियाभर के 26 सबसे अमीर शख्स इतने अमीर हैं कि उनकी कुल दौलत 3.8 अरब गरीबों के बराबर है। आप ही सोचिए, कहां 26 और कहां 3.8…
नयी दिल्ली: बजट के बाद बनी सकारात्मक धारणा तथा रिजर्व बैंक के उदार रुख बनाये रखने से उत्साहित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी महीने में अब तक घरेलू बाजार में 23,102 करोड़ रुपये लगाये हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, तीन फरवरी से 20 फरवरी के दौरान एफपीआई ने इक्विटी में 10,750 करोड़ रुपये और बांड श्रेणी में 12,352 करोड़ रुपये लगाये हैं। इस दौरान आलोच्य अवधि में एफपीआई का कुल निवेश 23,102 करोड़ रुपये रहा। एफपीआई पिछले साल सितंबर से घरेलू बाजार में शुद्ध निवेशक बने हुए हैं। मॉर्निंगस्टार इंवेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषक प्रबंधक (शोध) हिमांशु…
48MP वाले चार कैमरे, मिलेगी 5000mAh की बैटरीt टेक्नो (tecno) ने भारत में बेहतरीन कैमरे वाले दो स्मार्टफोन Camon-15 और Camon-15 Pro को एक नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कैमन 15 की कीमत 9,999 रुपये और कैमन-15 प्रो 14,999 रुपये रखी है. मोबाइल निर्माता के अनुसार, टेक्नो कैमन स्मार्टफोन बेहतरीन कैमरा पिक्सल, अल्ट्रा नाइट लेंस के साथ प्रीमियम AI और पॉप-अप सेल्फी कैमरा का ज़माना लाएगा. एंट्री-लेवल सेगमेंट फोन में पहले पांच स्मार्टफोन ब्रांड्स में अपनी स्थिति को मजबूत करने के बाद हैंडसेट निर्माता को भारत में एक प्रमुख कैमरा केंद्रित कंपनी के रूप में मिड-रेंज…
नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia Motors ने भारतीय बाजार में पिछले साल अपने पहले वाहन के तौर पर Kia Seltos को लांच किया था। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार फीचर्स के बूते इस एसयूवी ने यहां के बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। अब कंपनी अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet को लाने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी को बीते ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था, अब कंपनी ने इसका पहला TVC वीडियो जारी किया है। इस नए वीडियो में Kia Sonet के कॉन्सेप्ट वर्जन को दिखाया गया है। इस…
जी20 बैठक में सीतारमण ने वैश्विक जोखिम निगरानी बढ़ाने पर ज़ोर दिया नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक जोखिम निगरानी बढ़ाने पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि इन जोखिमों से निपटने के लिये नीतिगत समन्वय की संभावनाएं तलाशने की जरूरत है। सीतारमण ने रियाद में जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक को संबोधित करते हुए सभी सदस्य देशों से महिलाओं, युवाओं तथा छोटे एवं मध्यम उपक्रमों को सशक्त करने पर केंद्रित प्रयास बढ़ाने का आह्वान किया। वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर बताया, ‘‘वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जी20 देशों से वैश्विक…
नयी दिल्ली: पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 29,487 करोड़ रुपये कम हो गया। भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में इस दौरान सबसे अधिक गिरावट आयी। बृहस्पतिवार को समाप्त सप्ताह में टीसीएस , एचडीएफसी , हिंदुस्तान यूनिलीवर्स , एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आयी। हालांकि इंफोसिस , बजाज फाइनेंस , कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण इस दौरान बढ़ गया। इस दौरान भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 10,692.9 करोड़ रुपये कम होकर 2,97,600.65 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इलाहाबाद बैंक में इंडियन बैंक का विलय करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। अब ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। यदि आपका एटीएम इस बैंक में तो एक मार्च 2020 से 2000 रुपये के नोट नहीं निकलेंगे। हालांकि 200 रुपये के नोट बढ़ जाएगा। फिलहाल एक ही बैंक ने ऐसा करने का फैसला लिया है। इंडियन बैंक ने फैसला किया है कि वह अपने एटीएम में 2,000 रुपये के नोट नहीं डालेगी। इस संबंध में बैंक ने अपने सभी ब्रांच को जानकारी दे दिया है। इंडियन बैंक ने यह फैसला अपने ग्राहकों की सुविधा को…
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश का सोनभद्र इन दिनों सोने को लेकर चर्चा में है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) ने शनिवार को खदान में 3000 हजार टन नहीं, बल्कि सिर्फ 160 किलो सोना होने का दावा किया है। जीएसआई के निदेशक डॉ. जीएस तिवारी ने बताया कि सोनभद्र की खदान में 3000 टन सोना होने की बात जीएसआई नहीं मानता। सोनभद्र में 52806. 25 टन स्वर्ण अयस्क होने की बात कही गई है न कि शुद्ध सोना। सोनभद्र में मिले स्वर्ण अयस्क से प्रति टन सिर्फ 3. 03 ग्राम ही सोना निकलेगा। पूरे खदान से 160 किलो सोना ही निकलेगा। तिवारी…
मुंबई: महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने शनिवार को कहा कि भारतीय लोग अकेले के इस्तेमाल के लिये भी बड़ी बड़ी कारों को तरजीह देते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की यह सोच टाटा नैनो की ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ असफलता का यह एक प्रमुख कारण है। गोयनका ने आईआईटी कानपुर के पूर्व विद्यार्थियों के एक कार्यक्रम में यहां कहा कि वाहन उद्योग का प्रदूषण में खासा योगदान है और इसे कम करने के लिये हरसंभव तरीके अपनाये जाने चाहिये। टाटा मोटर्स ने लखटकिया कार के रूप में प्रसिद्ध नैनो का उत्पादन बंद कर दिया है। कई विशेषज्ञों का मानना…
ब्यूनस आयर्स: मंदी से जूझ रहे अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था 2019 में 2.1 प्रतिशत संकुचित हो गयी। देश के सांख्यिकी संस्थान ने शुक्रवार को जारी रपट में यह जानकारी दी। संस्थान ने कहा कि दिसंबर 2019 माह में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक साल पहले की तुलना 0.3 प्रतिशत की गिरा। अर्जेंटीना 2018 के मध्य से ही मंदी की चपेट में है। गरीबी और बेरोजगारी लगातार बढ़ते जा रही है। पिछले साल मुद्रास्फीति (सामान्य महंगाई की वृद्धि दर) 50 प्रतिशत के ऊपर थी।
नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2 मार्च को भारत में ओप्पो रेनो 3 प्रो लॉन्च करेगी। कंपनी ने ओप्पो रेनो 3 सीरीज दिसंबर 2019 में चीन में लॉन्च की थी। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 3 और ओप्पो रेनो 3 प्रो लॉन्च किए थे। ये दोनों स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। भारत रेनो 3 प्रो 4G LTE वर्जन होगा लॉन्च भारत में इस फोन का 4G LTE वर्जन लॉन्च किया जाएगा जबकि चीन में यह फोन 5G कनेक्टिविटी के…
रियाद: जी20 देशों के वित्त मंत्री और इनके केंद्रीय बैंकों के गवर्नर वैश्विक अर्थव्यवस्था के ताजा हालात तथा कोरोनावायरस संक्रमण से उत्पन्न जोखिमों पर दो दिन की चर्चा के लिये शनिवार को यहां एकत्रित हुए। आयोजकों ने बताया कि इस दो दिन की चर्चा में जी20 के ‘‘वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर वैश्विक अर्थव्यवस्था के परिदृश्य तथा वृद्धि की राह के खतरों से बचाव तथा वृद्धि के प्रोत्साहन के लिए संभावित नीतिगत उपायों पर चर्चा करेंगे।’’ आयोजकों ने कहा, ‘‘इनके अलावा वे अर्थव्यवस्थाओं के डिजिटलीकरण से दौर में कराधान की चुनौतियों पर भी चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन की…
