Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»मोटरसाइकिल के बाजार में 20 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करना चाहती है सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया
    ऑटोमोबाइल

    मोटरसाइकिल के बाजार में 20 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल करना चाहती है सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: भारत में अपना मोटरसाइकिल कारोबार बढ़ाने के उद्देश्य से सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की योजना घरेलू बाजार में अपनी कुल बिक्री का 20 प्रतिशत मोटरसाइकिल की बिक्री से हासिल करने का है। सुजुकी अभी देश में मोटरसाइकिल के पांच मॉडल बेचती है। कंपनी की कुल घरेलू बिक्री का 10 प्रतिशत उसे मोटरसाइकिल से मिलता है। जबकि इसमें स्कूटर की बिक्री की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत है।

    सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया, सुजुकी मोटर कार्प की दोपहिया वाहन इकाई है।सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक कोइचिरो हिराओ ने कहा, ‘‘यह (मोटरसाइकिल श्रेणी) हमारे लिए चुनौती है। इस श्रेणी की बिक्री को बढ़ाने के लिए हमने पहले ही नए मॉडल पेश किए हैं और शोरूम के अंदर बाइक जोन बनाए हैं।’’

    कंपनी के बिक्री, विपणन और सर्विस उपाध्यक्ष देवाशीष हांडा ने कहा कि कंपनी जिक्सर 150 और जिक्सर 250 के नए मॉडल पेश किए हैं। इन्हें भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर ही विकसित किया गया है। यह पूछे जाने पर कंपनी अपनी कुल घरेलू बिक्री में मोटरसाइकिल श्रेणी की कितनी हिस्सेदारी का लक्ष्य लेकर चल है।

    तो हांडा ने कहा, ‘‘ यदि हम सौभाग्यशाली रहे तो कुछ सालों में हमारी योजना इसे कम से कम 20 प्रतिशत पर पहुंचाने की है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी भविष्य में नए मॉडल भी लाएगी लेकिन अभी उसकी पूरी कोशिश बिक्री बढ़ाने पर है।

    sizuki motorcycle
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleबैंकों के महाविलय की आगे बढ़ सकती है समयसीमा
    Next Article लॉटरी पर एक मार्च से लगेगा 28 प्रतिशत जीएसटी
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.