Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: जीवन बीमा कंपनियों को जल्द मेडिक्लेम बेचने की इजाजत मिल सकती है। बीमा नियामक इरडा ने एक समिति गठित की है जो इस बात का अध्ययन करेगी कि इन कंपनियों के इनडेमनिटी आधारित हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियां बेचने से क्या फर्क आएगा। अभी इरडा (हेल्थ इंश्योरेंस) रेगुलेशन 2016 जीवन बीमा कंपनियों को केवल निर्धारित बेनिफिट आधारित हेल्थ इंश्योरेंस प्रॉडक्ट बेचने की अनुमति देते हैं। इनडेमनिटी बेस्ड हेल्थ प्लान बुनियादी रूप से ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी होती है, जिसमें इंश्योर्ड व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती के समय हुए असली खर्च का भुगतान किया जाता है। यह पॉलिसी के तहत कुल इंश्योर्ड…
बीमा नियामक इरडा (IRDAI) ने सभी बीमा कंपनियों को एक लाख से पांच लाख रुपये तक की एक स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (standard health insurance policy) उपलब्ध कराने को कहा है. यह लोगों की बुनियादी चिकित्सा जरूरतों को पूरा करेगी. इस बारे में रेगुलेटर ने दिशानिर्देश जारी किए हैं. दरअसल, अलग-अलग बीमा कंपनियां विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत चिकित्सा बीमा उत्पादों की पेशकश करती हैं. प्रत्येक उत्पादों के विशिष्ट लाभ व उनकी शर्तें अलग-अलग होती हैं. इससे उपभोक्ताओं को समस्या होती है. इसे दूर करने के लिए ही बीमा नियामक ने ताजा कदम उठाया है. इरडा ने कहा कि इस उत्पाद…
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि सरकार घरेलू अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के प्रभावों को लेकर सजग है और इस पर करीबी नजर रखे हुए है। मंत्री ने यह भी कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रस्तावित विलय की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को मिलाकर चार बड़े बैंक बनाने का निर्णय किया है। सीतारमण ने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के प्रभावों पर करीबी नजर रखे है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में कोरोना वायरस बीमारी से 2,700…
मुंबई: कोरोना वायरस बीमारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव की चिंताओं के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही। कोरोना वायरस अब कुछ नए क्षेत्रों में भी फैल रहा है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष जोखिम बढ़ रहा है। वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच यहां भी सेंसेक्स 392 अंक और टूट गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 521 अंक तक नीचे चला गया था। अंत में यह 392.24 अंक या 0.97 प्रतिशत के नुकसान से 39,888.96 अंक पर बंद हुआ। इस…
नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स के निदेशक मंडल द्वारा मंजूरी प्राप्त समिति ने निजी नियोजन के आधार पर गैर- परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि समिति ने 10 लाख रुपये प्रत्येक मूल्य वाले 5,000 रेटेड, सूचीबद्ध, बिना गारंटी वाले, विमोच्य ई28- बी श्रृंखला के गैर- परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। इसमें आगे कहा गया है कि यह राशि निजी नियोजन के जरिये 250-250 करोड़ रुपये की दो किस्तों में जुटाई जाएगी।
नयी दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने कहा है कि भारत में उद्यमियों और नवोन्मेषकों के विचारों की गुणवत्ता और महत्वाकांक्षा ‘रोमांचक’ है। इससे नवोन्मेष को बढ़ावा मिल रहा है और समाज तथा अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन नवोन्मेषकों में कुछ स्कूली बच्चे भी हैं। युवा नवप्रवर्तक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत में जन्मे नडेला ने कहा कि कैसे दूसरे के लिए भावना इनमें से कुछ समाधान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विशेषरूप से शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए। नडेला ने इस कार्यक्रम में देश के…
नयी दिल्ली: जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने भारत में अपनी नयी लैंड रोवर डिफेंडर की बुकिंग शुरू कर दी है। इस मॉडल में 300 पीएस पेट्रोल पावरट्रेन लगी है। इसकी एक्स- शोरूम कीमत 69.99 लाख रुपये से शुरू होगी। यह वाहन दो श्रेणियों तीन दरवाजे के संस्करण (90) और पांच दरवाजे के ट्रिम (110) में उपलब्ध होगा। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बयान में कहा कि नयी डिफेंडर एक आधुनिक 21वीं सदी का पैकेज है। नयी डिफेंडर 90 और 110 ट्रिम दोनों में पांच संस्करणों.. बेस, एस, एसई, एचएसई और फर्स्ट एडिशन में…
नयी दिल्ली: आईसीआईसीआई समूह की तरफ से सामाजिक दायित्व के कार्य के लिए गठित निकाय आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के साथ समझौता किया है। यह समझौता किसानों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिये है। फाउंडेशन के बयान के अनुसार पिछले सप्ताह समझौते के तहत आईसीसीआई फाउंडेशन अपने ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम के तहत आईसीए के ज्ञान और शोध का उपयोग करेगा और किसानों के लिये मौजूदा प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहतर करेगा। यह कार्यक्रम 29 राज्यों के 1,000 गांवों में चलाये जा रहे हैं। बयान में कहा गया है कि इसके अलावा फाउंडेशन विभिन्न जिंसों की उत्पादकता बढ़ाने…
नयी दिल्ली: मूडीज एनालिटिक्स का मानना है कि यदि कोरोना वायरस एक महामारी का रूप लेता है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के घेरे में आ सकती है। मूडीज एनालिटिक्स के मुख्य अर्थशास्त्री मार्क जैंडी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार अब इटली और कोरिया में भी हो चुका है। ऐसे में इसके महामारी का रूप लेने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने चीन की अर्थव्यवस्था को एक बड़ा झटका दिया है। अब यह पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन चुका है। कोरोना वायरस का आधिकारिक नाम कोविड-19 है। इसकी…
नयी दिल्ली: मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने कहा है कि निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के पास पांच अरब डॉलर के सांविधिक बकाये को चुकाने की वित्तीय क्षमता है। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने इसी महीने दूरसंचार कंपनियों से कहा था कि वे उसके 24 अक्टूबर, 2019 के फैसले का अनुपालन करें। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में दूरसंचार विभाग की समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की परिभाषा को उचित ठहराया था। मूडीज ने बुधवार को कहा कि भारती एयरटेल पर एजीआर के पिछले बकाया की देनदारी 35,300 करोड़ रुपये या पांच अरब डॉलर की है। हालांकि, दूरसंचार कंपनी इसका…
नयी दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रांड रीयलमी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि सलमान खान रीयलमी 6 और रीयलमी 6 प्रो का प्रचार करेंगे। रीयलमी के उपाध्यक्ष एवं भारत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी माधव सेठ ने कहा, ‘‘सलमान खान को ब्रांड एम्बैसडर बनाने की वजह यह है कि देश में के सभी क्षेत्रों में वह काफी लोकप्रिय हैं।’’ खान ने कहा कि रीयलमी 6 श्रृंखला काफी ‘स्टाइलिश’ है। ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि यह उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में सफल रहेगी।’’ कंपनी ने कहा है कि नया रीयलमी 6…
नयी दिल्ली: फिच रेटिंग्स का मानना है कि जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी की जवाबदेही और पारदर्शिता में सुधार होगा। फिच रेटिंग्स ने इसके साथ ही बुधवार को कहा कि एलआईसी के आईपीओ से पूरे बीमा उद्योग को फायदा होगा। फिच ने कहा कि इसका लाभ संभवत: पूरे बीमा उद्योग को मिलेगा। उद्योग अधिक विदेशी पूंजी आकर्षित कर पाएगा, जिससे देश में विदेशी पूंजी का प्रवाह भी बढ़ेगा। फिच ने कहा कि उसे उम्मीद है कि एक बार एलआईसी का आईपीओ आने के बाद निजी क्षेत्र की कुछ…
यदि आप एटीएम से 2,000 रुपये का नोट निकालना चाहते हैं तो अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। देश भर के करीब 2,40,000 एटीएम से 2,000 रुपये के नोट के रैक हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब हर मशीन में 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की ट्रे ही मौजूद होगी। सूत्रों के मुताबिक एटीएम में मौजूद 4 ट्रे में से तीन में 500 रुपये के नोट रखे जाएंगे और बाकी 1 में 100 या फिर 200 रुपये के नोट मिलेंगे। बिजनस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ महीनों में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।…
दुनिया में एक अरब डॉलर तक की पूंजी वाली स्टार्टअप कंपनियों के मामले में भले ही भारत तीसरे नंबर पर है, लेकिन नई फर्म खुलने की रफ्तार अब कम हो गई है। 2016 के बाद से ही नए स्टार्टअप्स के शुरू होने की संख्या में गिरावट का दौर जारी है, जबकि 2019 में नए स्टार्टअप्स का आंकड़ा सबसे कम रहा है। नए स्टार्टअप्स के मामले में 2015 का साल सबसे बेहतर था। उस साल 16,727 नए स्टार्टअप्स की शुरुआत हुई थी। इसके बाद लगातार गिरावट ही देखने को मिली है। साल 2016 में 12,860 नए स्टार्टअप्स की शुरुआत हुई, जबकि…
देश में डेबिट कार्ड रखने वालों की संख्या पिछले 6 महीनों से लगातार काम होती जा रही है। रिजर्व बैंक से मिले डेटा के मुताबिक, देश में डेबिट कार्ड्स की संख्या अक्टूबर 2018 के 99.8 करोड़ से 11 पर्सेंट गिरकर अप्रैल 2019 में 88.47 करोड़ पर आ गई। यह गिरावट ऐसे समय पर आई है, जब सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए बैंकों पर प्वाइंट ऑफ सेल्स या कार्ड टर्मिनल्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है। बैंकर्स का अनुमान है कि सेंट्रल बैंक के आदेश पर मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड्स को चिप से बदलने की वजह…
नई दिल्ली: इस दशक के सबसे बड़े पब्लिक इश्यू का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय स्टेट बैंक की सहायक कंपनी SBI कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज का आईपीओ 2 मार्च को लॉन्च हो रहा है. एसबीआई कार्ड ने अपने पब्लिक इश्यू का प्राइस बैंड भी तय कर दिया है. IPO का इश्यू प्राइस 750-755 रुपए प्रति शेयर का होगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो ये IPO भी आईआरसीटीसी की तरह ही बड़ा हिट साबित होगा. एसबीआई कार्ड की आईपीओ कमेटी ने प्राइस बैंड पर अपनी मोहर लगा दी है. एसबीआई के कर्मचारियों को इस आईपीओ पर 75…
नई दिल्ली: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2019 में करीब 12.67 लाख नई नौकरियां पैदा हुईं, जबकि इससे पिछले महीने में 14.59 लाख नौकरियां पैदा हुई थीं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने एक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान ESIC के साथ कुल 1.49 करोड़ नए कर्मचारियों/श्रमिकों के नामांकन कराए गए। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सितंबर 2017 से दिसंबर 2019 के दौरान लगभग 3.50 करोड़ नए लोग ESIC योजना में शामिल हुए। एनएसओ की रिपोर्ट ESIC, ईपीएफओ और पेंशन फंड नियामक तथा विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा संचालित…
नई दिल्ली: AGR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रभावित टेलीकॉम कंपनियों के लिए सरकार बेलआउट पैकेज देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सचिवों की कमेटी इसी हफ्ते मुलाकात करेगी। सरकार टेलीकॉम कंपनियों के लिए बेलआउट पैकेज की तैयारी कर रही है। जिसके चलते सचिवों की कमेटी इस हफ्ते बैठक करेगी। इससे AGR पर फैसले से प्रभावित कंपनियों को राहत मिलेगी। टेलीकॉम कंपनियों को राहत देने के लिए 3-4 विकल्पों पर विचार संभव है। कंपनियों को 50,000 करोड़ रुपये के USO फंड से सस्ता कर्ज मुमकिन होगा। कंपनियों से मिले 17,000 करोड़ भी इसी फंड में शामिल…
बेंगलुरु: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने मंगलवार को शहर में अपनी नई बीएस-6 डियो स्कूटी लॉन्च की, जिसकी बेंगलुरु में शोरूम कीमत 64,584 रुपये से शुरू है। एचएमएसआई ने एक विज्ञप्ति में बताया कि लॉन्च के दिन ही बीएस-6 डियो की 301 इकाइयां बिक गईं। विज्ञप्ति में एचएमएसआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) यादविंदर सिंह गुलेरिया के हवाले से कहा गया, “डियो आज दक्षिण में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली दुपहिया गाड़ी बन गई है।” दक्षिण भारत में होंडा की दुपहिया वाहन बाजार में 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
मुंबई: बजाज ऑटो ने मंगलवार को कहा कि अगले महीने लॉन्च होने वाली हस्कवरना ब्रांड के दो मोटरसाइकिल मॉडलों की आरंभिक कीमत 1.80 लाख रुपये (दिल्ली के शोरूम में) होगी। कंपनी ने बताया कि 250 सीसी के प्रीमियम बाइक मॉडलों के नाम स्वार्टपिलेन 250 और विटपिलेन 250 हैं। हस्कवरना स्वीडन का प्रमुख ब्रांड है और ये केटीएम समूह का हिस्सा है। इस समूह में बजाज ऑटो की 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारत में इन दोनों मोटरसाइकिलों का अनावरण बीते दिसंबर में किया गया था। बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा कि भारत में पिछले पांच वर्षों के…
