Close Menu
    What's Hot

    Casino Tower Rush Fast Action Casino Game Exciting Gameplay and Quick Wins

    April 23, 2026

    Three Most typical Issues With Kukimuki

    April 21, 2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»क्रेडिट कार्ड»लगातार घट रही है डेबिट कार्ड यूजर्स की संख्या
    क्रेडिट कार्ड

    लगातार घट रही है डेबिट कार्ड यूजर्स की संख्या

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 26, 2020Updated:February 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में डेबिट कार्ड रखने वालों की संख्या पिछले 6 महीनों से लगातार काम होती जा रही है। रिजर्व बैंक से मिले डेटा के मुताबिक, देश में डेबिट कार्ड्स की संख्या अक्टूबर 2018 के 99.8 करोड़ से 11 पर्सेंट गिरकर अप्रैल 2019 में 88.47 करोड़ पर आ गई। यह गिरावट ऐसे समय पर आई है, जब सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए बैंकों पर प्वाइंट ऑफ सेल्स या कार्ड टर्मिनल्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है।

    बैंकर्स का अनुमान है कि सेंट्रल बैंक के आदेश पर मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड्स को चिप से बदलने की वजह से ऐसा हुआ है। एक सीनियर बैंकर ने बताया, ‘डेबिट कार्ड्स का एक बड़ा हिस्सा मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले कार्ड्स का है, जिन्हें चिप या पिन से बदलना है। हालांकि कई कार्ड्स बदले जा चुके हैं, लेकिन एक बड़ा हिस्सा तमाम कारणों से अभी तक कस्टमर्स के पास नहीं पहुंच पाया है। इसी वजह से यह गिरावट आई होगी।’

    बैंकर्स ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती पब्लिक सेक्टर के बैंकों के लिए है, जो गांव के कस्टमर्स से डील करते हैं, जिनमें डेबिट कार्ड की समझ कम है। वे कार्ड्स का रोजाना इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिस कारण उन्हें पता नहीं होगा कि उनका कार्ड बंद कर दिया गया है। इसके चलते वे नया कार्ड लेने बैंक नहीं गए होंगे। यह भी डेबिट कार्ड्स की संख्या में गिरावट की एक वजह हो सकती है। एक दूसरे टॉप बैंकर ने बताया कि एक वजह यह भी हो सकती है कि कुछ जन धन अकाउंट निष्क्रिय हो गए हों और कुछ के कार्ड एक्सपायर हो गए हों।

    भारत मुख्य तौर पर एक डेबिट कार्ड मार्केट है। डेबिट कार्ड शुरुआती और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला डिजिटल पेमेंट मोड है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस से ट्रांजैक्शन करने के लिए कस्टमर की ऑन-बोर्डिंग भी डेबिट कार्ड की मदद से होती है क्योंकि इसके पहुंच सबसे ज्यादा है।

    एक बैंकर ने बताया, ‘कस्टमर्स को एटीएम से पैसा निकालने के अलावा भी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा देना बैंकर्स और पेमेंट एग्जिक्यूटिव्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।’ अप्रैल में एटीएम पर डेबिट कार्ड 80.8 करोड़ बार स्वाइप हुए थे। यह आंकड़ा अप्रैल 2018 के 75.8 करोड़ के मुकाबले 6 पर्सेंट ज्यादा है। इसी दौरान प्वाइंट ऑफ सेल पर डेबिट कार्ड्स को 40.7 करोड़ बार स्वाइप किया गया था, जो पिछले साल के अप्रैल के 33.37 करोड़ से 22 पर्सेंट ज्यादा है। एक तरफ जहां डेबिट कार्ड्स की संख्या गिर रही है, वहीं दूसरी ओर क्रेडिट कार्ड्स की संख्या, धीमी गति से ही सही, बढ़ी है। अगस्त 2018 में क्रेडिट कार्ड्स की कुल संख्या 4.8 करोड़ थी, जो पिछले साल के अप्रैल में 3.7 करोड़ थी।

    debit card
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleतय हुआ SBI कार्ड आईपीओ का प्राइस बैंड
    Next Article स्टार्टअप्स: धीमी पड़ी नई कम्पनियाँ खुलने की रफ़्तार
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki
    April 9, 2026
    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety
    March 20, 2026
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.