Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»इस योजना में हर महीने मिलेगी 10 हजार रुपये तक की पेंशन, निवेश की आखिरी तारीख 31 मार्च
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    इस योजना में हर महीने मिलेगी 10 हजार रुपये तक की पेंशन, निवेश की आखिरी तारीख 31 मार्च

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजना ‘प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (पीएमवीवीवाई)’ की शुरूआत की है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। अगर आप सीनियर सीटिजन की श्रेणी में आते हैं और आप हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन के तौर पर पाना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले इस स्कीम में निवेश कर लें, क्योंकि यह योजना 31 मार्च से पहले बंद होने जा रहा है।

    मोदी सरकार ने साल 2017- 18 और 2018- 19 के आम बजट में इसकी घोषणा की गई थी। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को सालाना आठ प्रतिशत का रिटर्न देती है। भारतीय जीवन बीमा निगम इस योजना का संचालन करती है। सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन योजना ‘ प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (पीएमवीवीवाई)’ के ग्राहकों के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, “इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को आधार संख्या या फिर आधार सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी देना जरूरी होगा।”

    यह अधिसूचना आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी , लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण) अधिनियम , 2016 के तहत 23 दिसंबर को जारी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति जो इस योजना का लाभ लेना चाहता है लेकिन उसके पास आधार संख्या नहीं है या फिर उसने आधार के लिए नामांकन नहीं किया है, उसे “योजना के लिए पंजीकरण से पहले आधार के लिए नामांकन या पंजीकरण करना होगा। “

    खराब बॉयोमेट्रिक्स की वजह से यदि आधार के जरिये सत्यापन नहीं हो पाता है तो ऐसे मामलों में वित्तीय सेवा विभाग अपनी कार्यान्वयन एजेंसी के माध्यम से लाभार्थियों के लिए आधार संख्या प्राप्त करने में मदद के लिए प्रावधान करेगा। इसके अलावा , जिन मामलों में बायोमेट्रिक या आधार ओटीपी या समय आधारित ओटीपी से सत्यापन संभव नहीं है उनमें आधार कार्ड देकर योजना के तहत लाभ लिया जा सकता है। आधार पर छपे क्यूआर कोड के माध्यम से इसे सत्यापित किया जा सकता है।

    नागरिक इस निवेश को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। ऑफलाइन निवेश के लिए आपको LIC ऑफिस में जाना होगा। ऑनलाइन के लिए www.licindia.in पर जाकर निवेश कर सकते हैं।

    pension PMVVY
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleविस्तारा एयरलाइन की उड़ानों पर 2000 रुपये तक कैशबैक ऑफर
    Next Article वैश्विक अर्थव्यवस्था के ताजा हालात पर चर्चा के लिये सऊदी अरब में जी20 देशों का जमावड़ा
    Finance Khabar

    Related Posts

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025

    5000 में शुरू करें FD: जब पॉकेट मनी ही सेविंग्स हो

    July 30, 2025

    SBI का करोड़ों ग्राहकों को झटका! ‘अमृत वृष्टि’ FD स्कीम पर ब्याज दरों में कटौती

    June 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.