Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»बैंक»एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने बैंकिंग केन्द्रों में शुरू की आधार समर्थित भुगतान प्रणाली
    बैंक

    एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने बैंकिंग केन्द्रों में शुरू की आधार समर्थित भुगतान प्रणाली

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एयरटेल पेमेंट बैंक ने देश भर में अपने 2,50,000 से अधिक बैंकिंग केन्द्रों में आधार समर्थित भुगतान प्रणाली ( एईपीएस ) शुरू की है। एईपीएस के जरिये एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों के साथ-साथ किसी भी अन्य बैंक के ग्राहक जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं, वे भी एयरटेल पेमेंट्स बैंक के निश्चित बैंकिंग केन्द्रों पर वित्तीय हस्तांतरण कर सकते हैं । एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक किसी भी एईपीएस समर्थित बैंक पर वित्तीय हस्तांतरण कर सकते हैं ।

    एईपीएस ग्राहकों को माइक्रो-एटीएम पर अपने आधार नंबर या वर्चुअल आईडी के जरिये अपने आधार से जड़े बैंक खाते से वित्तीय हस्तांतरण करने की सुविधा प्रदान करता है । हस्तांतरण की पुष्टि तभी की जायेगी जबकि ग्राहक का आधार नंबर और ऊँगली का निशान रिकॉर्ड के मुताबिक होगा। एईपीएस के जरिये एयरटेल पेमेंट्स बैंक अपने खाताधारकों के साथ अन्य बैंकों के ग्राहकों को विभिन्न किस्म की सुविधाओं की पेशकश कर सकेगा। ग्राहक एयरटेल पेमेंट्स बैंक के 2,50,000 से अधिक एईपीएस समर्थित बैंकिंग केन्द्रों पर पैसे निकाल सकेंगे, खाते में बची राशि जांच सकेंगे और मिनी स्टेटमेंट निकाल पाएंगे। इसी तरह एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक ये सेवाएं किसी भी एईपीएस समर्थित बैंक से ले सकेंगे ।

    एईपीएस एयरटेल पेमेंट बैंक में बैंकिंग प्रक्रिया की सुरक्षा बढ़ाएगा क्योंकि ग्राहक अपने बैंकिंग प्रक्रिया बिना किसी को अपने बैंक खाते या डेबिट कार्ड का ब्योरा दिए सिर्फ अपने आधार नंबर के जरिये हस्तांतरण कर सकेंगे ।

    एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री गणेश अनंतनारायणन ने कहा, हमें एईपीएस से जुड़कर खुशी हो रही है जिसके जरिये हम किसी भी बैंक के ग्राहकों को सेवा प्रदान करने की सुविधा मिलेगी। एईपीएस मंच सभी को अपने आधार नंबर के जरिये सुरक्षित बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करने का आसान माध्यम प्रदान करता है। एईपीएस शुरू करना एयरटेल पेमेंट्स बैंक की भारत सरकार के वित्तीय समावेश के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में योगदान से जुड़ी एक और पहल है ।

    airtel payment bank
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत में अपना वर्क फोर्स बढ़ाएगी फ्रांस की प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनी
    Next Article तीसरी तिमाही में एयर एशिया इंडिया को 123.35 करोड़ रुपये का घाटा
    Finance Khabar

    Related Posts

    SBI ने बदले IMPS चार्ज, 25,000 रुपये से ऊपर के ट्रांसफर पर लगेगी फीस

    August 14, 2025

    ICICI बैंक ने घटाई मिनिमम बैलेंस लिमिट, अब सिर्फ ₹15,000 रखने होंगे

    August 14, 2025

    क्रेडिट स्कोर की जानकारी अब और तेज़ चाहिए! RBI के डिप्टी गवर्नर ने दिया सुझाव

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.