Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»टेलीकॉम»Oppo ने भारत में लांच किया नया स्मार्टफोन Reno 3 Pro
    टेलीकॉम

    Oppo ने भारत में लांच किया नया स्मार्टफोन Reno 3 Pro

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो की ओर से Oppo Reno 3 Pro भारत में लॉन्च कर दिया गया है। रेनॉ सीरीज के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सबसे खास फीचर सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए मिलने वाला 44 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। सेल्फी के लिए 44एमपी सेंसर के अलावा 2 एमपी का डेप्थ सेंसर भी फोन में दिया गया है। कंपनी ने इस डिवाइस को प्रीमियम कैटिगरी में लॉन्च किया है और खास इनोवेशंस के साथ इस मॉडल को लेकर आई है।

    Oppo Reno 3 Pro की कीमतओप्पो ने इस स्मार्टफोन की कीमत के 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए 29,990 रुपये रखी है। वहीं, 12 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरियंट की कीमत 32,990 रुपये रखी गई है। फोन को ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकेगा। भारत में इस डिवाइस को ऑरोरल ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और स्काई वाइट कलर ऑप्शंस में उतारा गया है। फोन की सेल 6 मार्च से शुरू होगी और इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं।

    ओप्पो के नए फोन में 6.4 इंच का सुपर AMOELD डिस्प्ले दिया गया है और इसका वजन 175 ग्राम है। स्मार्टफोन में ड्यूल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट में दिया गया है। बैक पैनल पर मिलने वाला क्वॉड रियर कैमरा मॉड्यूल भी अपर लेफ्ट कॉर्नर में दिया गया है और सेंसर वर्टिकल दिए गए हैं। साथ ही इसके कैमरा में विडियो बोकेह मोड भी दिया गया है, जो विडियो में भी बैकग्राउंड ब्लर कर देता है।इसमें अल्ट्रा स्टेडी विडियो 2.0 फीचर दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन की मदद से स्टेबल विडियो शूट किए जा सकेंगे। फोन MediaTek Helio P95 प्रोसेसर पावर्ड है, जिसे 2.2GHz पर क्लॉक किया गया है और इसमें APU 2.0 बेहतर फटॉग्रफी के लिए मिलता है। फोन में डार्क मोड, मल्टी यूजर मोड और थ्री फिंगर स्क्रीनशॉट्स फीचर भी दिए गए हैं।

    डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के अलावा 13 मेगापिक्सल का टेलिफोटो शूटर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5x हाइब्रिड जूम और 20x डिजिटल जूम को सपॉर्ट करता है। सेल्फी के लिए 44 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर फोन में मिलेगा। साथ ही यह स्मार्टफोन ‘अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड’ भी ऑफर करेगा, जिसकी मद से कम रोशनी में मल्टिपल शॉट्स लेकर बेहतर फोटो क्लिक की जा सकेगी। Oppo Reno 3 Pro में 30W Super VOOC फास्ट चार्ज टेक सपॉर्ट के साथ 4025mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से 20 मिनट में 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज की जा सकेगी।

    oppo reno 3 pro
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफिच ने घटाया भारत के आर्थिक वृद्धि का अनुमान
    Next Article दिल्ली में कोरोना की खबर से दलाल स्ट्रीट में मची अफरातफरी मची
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.