Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: सरकार ने सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस और रीयल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आईटी क्षेत्र का विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) स्थापित करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। एसईजेड के लिए निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय मंजूरी बोर्ड (बीओए) की 26 फरवरी को हुई बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बोर्ड की अगुवाई वाणिज्य सचिव करते हैं। टीसीएस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा 19.9 हेक्टेयर में आईटी-आईटीईएस एसईजेड स्थापित करने का प्रस्ताव किया है। इस परियोजना के लिए प्रस्तावित निवेश 2,433.72 करोड़ रुपये है। बोर्ड की बैठक के ब्योरे के अनुसार विचार…
Sensex करीब 900 अंक टूटा, Nifty 290 अंक नीचे हुआ बंद मुंबई: यस बैंक संकट की आंच बाजार पर भी पड़ी और निफ्टी 11,000 के नीचे बंद हुआ। निफ्टी बैंक में गिरावट और ज्यादा रही और इंडेक्स में 1000 अंकों की हावी बिकवाली दिखी। आपको बता दें कि बैंक निफ्टी में ये पिछले 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके साथ ही बाजार 6 महीनों के निचले स्तर पर आ गिरा है। सेंसेक्स-निफ्टी आज 6 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए है। बैंक निफ्टी भी आज 5 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 894…
मुुंबई: येस बैंक संकट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा, “मैं भरोसा दिलाना चाहती हूं कि येस बैंक के हर जमाकर्ता का धन सुरक्षित है. रिजर्व बैंक ने मुझे भरोसा दिलाया है कि येस बैंक के किसी भी ग्राहक को कोई नुकसान नहीं होगा . येस बैंक के मुद्दे को रिजर्व बैंक और सरकार विस्तृत तौर पर देख रहे हैं, हमने वह रास्ता अपनाया है जो सबके हित में होगा. रिजर्व बैंक एक नियामक के तौर पर येस बैंक के मुद्दे का तेजी से समाधान करने की दिशा में काम कर रहा है, यह कदम जमाकर्ताओं,…
भारत में Volkswagen India ने अपनी ऑलस्पेस एसयूवी Tiguan को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 33.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। इस कार को कंपनी ने बीते 2020 ऑटो एक्सपो में पहली बार पेश किया था। वहीं यह कंपनी का पहला मॉडल है जिसे नए उत्सर्जन मानदंडो के अनुसार लॉन्च किया गया है। कार को भारत में (CBU) रुट के तहत लाया जाएगा, जिसके चलते इस कार की लिमिटेड यूनिट भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगी। Volkswagen Tiguan Allspace भारत में 5-सीटर टिगुआन की जगह लेगी, जो कुछ वर्षों से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं…
नयी दिल्ली: नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया ‘सही तरीके’ से चल रही है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने एयर इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए 27 जनवरी को आरंभिक सूचना जारी की थी। सरकार ने एयर इंडिया के साथ उसकी अनुषंगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस और सिंगापुर एयरलाइंस के साथ वाले संयुक्त उद्यम एआईएसएटीएस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी को भी बेचने का प्रस्ताव किया है। बृहस्पतिवार को विमानन कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईएटीए ने कोरोना वायरस की वजह से एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया के ‘मौजूदा वक्त…
नयी दिल्ली: मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को येस बैंक के ग्राहकों के हितों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बैंक के जमाकर्ताओं का धन सुरक्षित है और बैंक के पुनर्गठन के लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। रिजर्व बैंक के बृहस्पतिवार को येस बैंक पर रोक लगाने और निदेशक मंडल को तत्काल प्रभाव से भंग करने के एक दिन बाद सुब्रहमण्यम ने यह बात कही है। रिजर्व बैंक ने येस बैंक के ग्राहकों पर भी महीने में 50,000 रुपये से ज्यादा की निकासी पर रोक लगा दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…
मुंबई: कोरोना वायरस के फैलने से उभरी चुनौतियों से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए रिजर्व बैंक पूरी तरह से तैयार है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को आश्वस्त किया कि इस चुनौती से निपटने लिए बैंक हर जरूरी कदम उठाएगा। कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया के करीब 80 देशों तक फैल चुका है और दुनियाभर में 3,300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। दास ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए हम तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि हमारे पास इस संकट से निपटने के…
नयी दिल्ली: कारों, दोपहिया और परिवहन वाहनों पर तीसरा पक्ष बीमा प्रीमियम बढ़ सकता है। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने एक अप्रैल, 2020 से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष में प्रीमियम दरों में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रस्ताव किया है। इरडा ने वित्त वर्ष 2020-21 में 1000 सीसी से कम की कारों के लिए तीसरा पक्ष (टीपी) मोटर बीमा प्रीमियम दरों को 5.3 प्रतिशत बढ़ाकर 2,182 रुपये करने का प्रस्ताव किया है। अभी यह 2,072 रुपये है। इसी तरह 1000 सीसी से 1500 सीसी की कारों के लिए प्रीमियम को 3,221 रुपये से बढ़ाकर 3,383 रुये करने का प्रस्तव…
नयी दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्राहकों को कार ऋण उपलब्ध कराने के लिए एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेस (एचडीबीएफएस) के साथ साझेदारी की है। एचडीबीएफएस, एचडीएफसी बैंक की अनुषंगी कंपनी है। मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत एचडीबीएफएस नयी और पुरानी दोनों कारों के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसी के साथ खुदरा कर्ज के लिए मारुति सुजुकी की 26 बैंकों, सात गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और आठ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के साथ साझेदारी हो चुकी है। मारुति के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एचडीबीएफएस के साथ साझेदारी से ग्राहकों…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने नकदी संकट से जूझ रहे निजी क्षेत्र के यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग करते हुए प्रशासक नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही RBI ने गुरुवार को बैंक के जमाकर्ताओं पर निकासी की सीमा सहित इस बैंक के कारोबार पर कई तरह की पाबंदियां भी लगा दी हैं। केंद्रीय बैंक ने अगले आदेश तक बैंक के ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा 50,000 रुपये तय की है। बैंक का नियंत्रण भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में वित्तीय संस्थानों के एक समूह के हाथ में देने की तैयारी की गई है। आरबीआई ने…
नई दिल्ली: दुनियाभर में फ़ैल रहे कोरोना वायरस की भारी मार से पर्यटन उद्योग भी त्राहि-त्राहि कर रहा है. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अकेली दिल्ली में पर्यटन उद्योग को लगभग 300 करोड़ रुपये का अब तक नुकसान उठाना पड़ा है. दिल्ली ही नहीं देश में जितने भी पर्यटन स्थल है वे सब भी इसकी चपेट में आ गए है और लगातार पर्यटकों की संख्या घटती जा रही है. पर्यटन उद्योग की संस्था टीआईएफटीआई के अनुसार आगरा जो ताजमहल के लिए दुनियाभर के पर्यटकों आकर्षित करता रहा है में लगातार होटलों की बुकिंग रद्द हो रही है. अकेले जे.पी. होटल में…
नई दिल्ली: बैंकों के महाविलय के विरोध में दो बैंक संगठनों ऑल इंडिया बैंक ऐंप्लॉयी असोसिएशन (AIBEA) तथा ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स असोसिएशन (AIBOA) ने 27 मार्च को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 10 बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे पहले बैंक यूनियनों ने 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को वापस ले लिया था। इंडियन बैंक असोसिएशन के साथ सैलरी रीविजन को लेकर बातचीत नाकाम होने के बाद यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 10…
मुंबई: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने बृहस्पतिवार को अपना ज्यादातर शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह 61 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 478 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 61.13 अंक या 0.16 प्रतिशत के लाभ के साथ 38,470.61 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18 अंक या 0.16 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 11,269 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान…
नयी दिल्ली: सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाले बैंकों के गठजोड़ की येस बैंक में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदने की योजना को मंजूरी दे दी है। उच्चपदस्थ सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि इसकी घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। निजी क्षेत्र का येस बैंक डूबे कर्ज की समस्या से जूझ रहा है। बैंक नयी पूंजी जुटाना चाहता है, लेकिन उसकी इस योजना में दिक्कतें आ रही हैं। मौजूदा संकट के वजह से बैंक ने दिसंबर, 2019 की तिमाही नतीजों की घोषणा टाल दी है। गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) की वजह से बैंक…
जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda ने भारतीय बाजार में अपने व्हीकल लाइन-अप को अपडेट करते हुए नई 2020 Honda Africa Twin एडवेंचर स्पोर्ट बाइक को लांच किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस बाइक की शुरुआती कीमत 15.35 लाख रुपये तय की गई है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 16.10 लाख रुपये तय की गई है। इस नई अपडेटेड बाइक में कंपनी ने BS6 मानक वाले इंजन का प्रयोग किया है। कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है और बताया जा रहा है कि इसकी डिलीवरी आगामी मई…
नई दिल्ली: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ओयो करीब 5,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है, सबसे ज्यादा लोगों की छंटनी चीन में होगी, जहां कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते बिजनस धराशायी हो गया है। इस छंटनी के बाद ओयो में कर्मचारियों की संख्या घटकर 25,000 पर आ जाएगी। इस भारतीय स्टार्टअप में जापान की सॉफ्टबैंक ग्रुप का भारी निवेश है। कंपनी अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए चीन, अमेरिका और अपने लोकल मार्केट भारत में कर्मचारियों की संख्या घटाएगी। ओयो ने 2013 में अपनी शुरुआत के बाद तेजी से विस्तार किया है और करीब 10 अरब डॉलर के…
जापानी वाहन निर्माता कंपनी Honda भारतीय बाजार में अपने व्हीकल लाइन अप को अपडेट करते हुए नई Honda WR-V के फेसलिफ्ट अवतार को पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इस क्रॉसओवर का एक टीजर भी जारी किया है, जिसमें ये एसयूवी काफी बदली हुई नजर आ रही है। नई Honda WR-V में कंपनी न केवल कॉस्मेटिक बदलाव कर रही है बल्कि इसमें नए मानकों के अनुरूप BS6 इंजन का भी प्रयोग किया जा रहा है। Honda ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय सिडान कार City को नए इंजन के साथ अपडेट कर बाजार में…
दुनिया भर में इन दिनों Coronavirus एक बड़ा खतरा बना हुआ है, जिसकी चपेट में आकर अब तक 3,000 लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं 10,000 लोग इस संक्रमण से ग्रस्त हैं। चीनी कार निर्माता कंपनी Geely ने हाल ही में चीनी ऑटो बाजार के लिए एक ऐसी कार( Icon) को लॉन्च किया है, जो इस वायरस को अंदर बैठे लोगों के करीब भी नहीं आने देगी। चीनी कार निर्माता द्वारा लॉन्च की गई कार Icon का शुद्धिकरण सिस्टम N95 प्रमाणित है, जो वायरस और बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों को केबिन में प्रवेश करने से रोक सकती है। यह 0.3…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने चालू वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर घटाकर 8.5 फीसदी करने का फैसला किया है। ईपीएफओ की शीर्ष निर्णायक संस्था केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक के बाद केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने जानकारी दी। बीते वित्त वर्ष 2018-19 में ईपीएफओ ने अपने करीब छह करोड़ सदस्यों को 8.65 फीसदी ब्याज दिया था। सीबीटी की बैठक में ईपीएफओ की आय पर विचार करने के बाद ब्याज दर का फैसला किया गया। ईपीएफओ सदस्यों के जमा पैसे पर मिलने वाली आय से ब्याज का भुगतान करता है। गंगवार ने बैठक के बाद…
मुंबई: इंश्योरेंस कंपनियों में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की मांग तेजी से बढ़ी है। खतरनाक कोरोना वायरस फैलने के कारण ऐसा हुआ है। चीन से फैले इस वायरस की चपेट में अब तक 80,000 से अधिक लोग आ चुके हैं। जयपुर में बुधवार को इससे जुड़े 22 नए मामले सामने आए। गुड़गांव में भी एक नया मामला सामने आया। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या 29 पहुंच गई। कुछ बीमा कंपनियों का कहना है कि नई पॉलिसीज की पूछताछ 30-40 पर्सेंट बढ़ी है। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के…
