Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»टाटा मोटर जल्द लांच करेगी Harrier का पेट्रोल वर्जन!
    ऑटोमोबाइल

    टाटा मोटर जल्द लांच करेगी Harrier का पेट्रोल वर्जन!

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी दमदार एसयूवी Tata Harrier के पेट्रोल वर्जन पर काम कर रही है। हैरियर के पेट्रोल वर्जन को त्यौहारी सीजन से पहले लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें टाटा के नए 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया जाएगा। बता दें, कंपनी इसमें नेक्सॉन में मिलने वाले 1.2 रेवोट्रॉन टर्बो चार-सिलेंडर युक्त इंजन का भी विकल्प दे सकती है। जो 150hp की पावर प्रदान करने में सक्षम है।

    हैरियर के मार्केट में सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी (MG Hector) एमजी हेक्टर की पिछले 6 महीने में कुल 19,060 यूनिट सेल हुई हैं, जिसमें 10,448 यूनिट का आंकड़ा पेट्रोल वर्जन का है। वहीं टाटा हैरियर हर महीने करीब 1,226 इकाइयों को ही सेल ​कर पा रही है। हाालांकि कंपनी द्वारा पेश किया गया नया डीजल-ऑटोमैटिक वैरिएंट ब्रिकी में कुछ बढ़त जरूर कर सकता है।

    नेक्सॉन यूनिट की तरह ही नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ड्राइव मोड के साथ आएगा। इसमें पैडल शिफ्टर्स के साथ ‘स्पोर्ट’ मोड मिलने की भी संभावना है। बता दें, हैरियर की प्रतिद्वंदी एमजी हेक्टर का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 143hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरी ओर eep Compass पेट्रोल में 163hp की पावर के साथ 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट का विकल्प मिलता है। वहीं महिंद्रा भी अपनी नेक्सट जेनरेशन XUV500 को लॉन्च करने जा रही है, जो पावर के मामले में सेगमेंट लीडर होगा। महिंद्रा एक्सयूवी 500 में 190hp पावर के साथ 2.0 लीटर वाला mStallion फैमिली इंजन दिया जाएगा।

    वर्तमान में हैरियर बाजार में फिलहाल 2.0 लीटर की क्षमता वाले 4 सिलिंडर युक्त टर्बो डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। वर्तमान मॉडल में यह इंजन 140BHP की पावर प्रदान करता है। वहीं बीएस6 कंम्प्लाइंट हैरियर में यह इंजन 170ps की पावर और 350nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। Tata Motors ने इस साल के शुरुआत में बीएस6 टाटा हैरियर को लॉन्च कर दिया है। 2020 Tata Harrier की शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये तय की गई है। जिसे फिलहाल कंपनी ने देशभर के डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleटीसीएस, डीएलएफ के एसईजेड प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    Next Article RBI ने यस बैंक के रिवाइवल का ड्राफ्ट पेश किया
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.