Author: Finance Khabar

नयी दिल्ली: टोरेंट फार्मास्युटिकल्स ने सोमवार को कहा कि उसे पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) सहित विभिन्न माध्यमों के जरिए 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए शेयरधारकों की अनुमति मिली है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि इक्विटी शेयर जारी करने के पक्ष में करीब 99.299 प्रतिशत वोट पड़े, जिसमें क्यूआईपी के जरिए परिवर्तनीय बॉन्ड/ऋण पत्र और/या डिपॉजिटरी रसीद या कोई अन्य माध्यम शामिल हैं। इस प्रक्रिया के जरिए अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे। कंपनी ने बताया कि डाक मतपत्र से एक विशेष प्रस्ताव के जरिए शेयरधारकों की मंजूरी ली गई।

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को कहा कि सी वेंकट नागेश्वर को बैंक के उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया, “अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग समूह के उप-प्रबंध निदेशक सी वेंकट नागेश्वर को तत्काल प्रभाव से उप प्रबंध निदेशक और सीएफओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।” बीएसई पर एसबीआई का शेयर 4.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 259.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Read More

नयी दिल्ली: इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस के शेयरों में सोमवार को 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई। कंपनी ने बताया था कि यस बैंक के पास बांड के रूप में कंपनी के 662 करोड़ रुपये हैं और उस पर बैंक का कोई सावधि ऋण बकाया नहीं है, जिसके बाद यह गिरावट हुई। बीएसई में कंपनी के शेयर 12.85 प्रतिशत गिरकर 221.70 पर आ गए। एनएसई में 13.18 प्रतिशत की गिरावट हुई और शेयर 220.95 पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, “हम बताना चाहते हैं कि यस बैंक पर अतिरिक्त टियर वन (एटी-1) बांड के रूप…

Read More

जैसे-जैसे भारत में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है, मास्क और हाथ साफ करने के लए सैनिटाइजर की मांग भी बढ़ रही है. मास्क और सैनिटाइजर की बढ़ती मांग को देखते हुए इनकी कीमतों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है. बाजार में इनकी किल्लत हो गई है और इसी किल्लत का फायदा उठाते हुए इनकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है. दिल्ली के मेडिकल स्टोर्स में मास्क और हैंड्स सैनिटाइजर खरीदने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है. बढ़ती हलचल से जहां एक ओर कई मेडिकल स्टोर में इसकी कमी देखनों को मिल रही है, तो वहीं…

Read More

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में 30 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली है. 1991 के बाद कच्चे तेल के भाव में इतनी बड़ी गिरावट आई है. सऊदी अरब और रूस में प्राइस वार छिड़ने से क्रूड में ये गिरावट देखने को मिली है. साथ ही दुनिया में तेजी पैर पसारते कोरोनो वायरस की वजह से भी डिमांड में कमी आई है. दरअसल, डिमांड कम होने के बावजूद उत्पदान में कोई कमी नहीं आई थी. तेल निर्यातक देशों के संगठन OPEC और सहयोगियों के बीच उत्पादन कटौती को लेकर बैठक हुई थी, लेकिन बैठक में कोई सहमति…

Read More

अभी तक हम किसी भी तरह की बीमा पॉलिसी के लिए बीमा एजेंट पर ही निर्भर करते रहे हैं. और अक्सर ऐसा होता है कि एजेंट अपना प्रोडेक्ट बेचने के चक्कर में हमें ऐसी पॉलिसी बेच देता है, जिसकी हमें जरूरत ही नहीं है या फिर जो हमारी जरूरतों पर फिट नहीं बैठती है. हर आदमी की इनकम और उसकी जरूरतें अलग-अलग होती हैं. इसलिए आज इंश्योरेंज बाजार में भी हर जरूरत के मुताबिक अलग-अलग बीमा प्रोडक्ट्स हैं. खास बात ये है कि अब बीमा पॉलिसी हम ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय…

Read More

टोक्यो: जापान की अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर 2019 के दौरान वार्षिक आधार पर 7.1 प्रतिशत घट गई, जो शुरुआती अनुमान से भी खराब है। इसके साथ ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका बढ़ गई है। इस संबंध में जापान के मंत्रिमंडल ने सोमवार को संशोधित आंकड़े जारी किए। इससे पहले अर्थव्यवस्था में 6.3 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया गया था। जापान में एक साल से अधिक की अवधि के दौरान पहली बार अर्थव्यवस्था में संकुचन आया है। इस दौरान निवेश और बचत सहित घरेलू मांग में 2.4 प्रतिशत की गिरावट हुई, जबकि सरकारी खर्च स्थिर बना…

Read More

टोक्यो: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 30 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है. कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट सऊदी अरब द्वारा रूस के साथ प्राइस वार शुरू करने की वजह से आई है. 1991 के बाद कच्चे की तेल की कीमतों में यह सबसे बड़ी गिरावट है. इसके अलावा कोरोनो वायरस के प्रकोप की वजह से मांग में कमी को भी कीमतों में गिरावट की एक वजह बताया जा रहा है. दरअसल तेल की मांग कम होने के बावजूद आपूर्ति पहले जैसा ही बना हुई है. ऐसे में तेल निर्यातक देशों के संगठन…

Read More

खराब ग्लोबल संकेतों के बीच Dow Futures 1250 अंक से ज्यादा फिसला है। 5 फीसदी की गिरावट के बाद थोड़े समय के लिए S&P FUTURES में ट्रेंडिग रुकी थी। इधर, एशिया में NIKKEI 6 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। SGX NIFTY में भी 325 अंकों की कमजोरी नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुए थे। हालांकि Dow निचले स्तरों से करीब 750 अंक सुधरकर बंद हुआ था। शुक्रवार के कारोबार में S&P 500 और Nasdaq करीब 2 फीसदी गिरे थे। कोरोना के मोर्चे पर हालात नहीं सुधरने से दबाव बना है। अमेरिका में एनर्जी…

Read More

वाशिंगटन: फेसबुक ने चेहरे पर लगाए जाने वाले मेडिकल मास्क संबंधी विज्ञापनों पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है ताकि इस सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल कोरोना वायरस को लेकर लोगों की चिंताओं को और बढ़ाने में न किया जा सके. कंपनी ने कहा कि इस फैसले के तहत सोशल मीडिया मंच पर विज्ञापनों पर रोक लगने के साथ साथ फेसबुक मार्केटप्लेस पर वाणिज्यिक मकसद से भी पोस्ट डालने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. फेसबुक ने कहा कि वह आगामी कुछ दिनों में प्रतिबंध लगाना शुरू करेगा. कंपनी के उत्पाद प्रबंधन निदेशक रॉब लेदर्न ने शुक्रवार देर रात…

Read More

नई दिल्ली: सीबीआई ने येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इससे पहले येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के परिवार पर ईडी ने शिकंजा कस दिया। राणा कपूर की बेटी के साथ दामाद के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया था। मुंबई एयरपोर्ट पर राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को रोक लिया गया। रोशनी कपूर लंदन जा रही थीं। इससे पहले ईडी ने यश बैंक के संस्थापक राणा कपूर को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कपूर का दोबारा मेडिकल…

Read More

देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में भारतीय बाजार में एडवेंचर मोटरसाइकिल Himalayan को BS6 कंम्प्लाइंट कर लॉन्च कर दिया है। खबर है कि कंपनी हिमालयन के 650cc वर्जन पर काम कर रही है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650cc उन लोगों के लिए एक ड्रीम मोटरसाइकिल है जो ऑफ-रोड के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कंपनी की हिमालयन एडवेंचर मोटरसाइकिल का 650cc मॉडल भारत में 2021 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कयासे लगाए जा रहे थे कि हिमालयन 650 को भारत में 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता…

Read More

नयी दिल्ली: देश के सात प्रमुख शहरों में 2020 के दौरान कार्यालय स्थलों को किराये पर लिए जाने की स्थिति में 14 प्रतिशत तक गिरावट आने की संभावना है। वैश्विक संपत्ति सलाहकार कंपनी जेएलएल के अनुसार समीक्षावधि में यह शुद्ध तौर पर 4 करोड़ वर्गफुट क्षेत्रफल रह सकता है। वर्ष 2019 में कार्यालय स्थल किराये पर उठने की वृद्धि दर 40 प्रतिशत रही और 4.65 करोड़ वर्गफुट का कार्यालय स्थल किराये पर लिया गया। वर्ष 2018 में यह मात्र 3.32 करोड़ वर्गफुट था। इसी तरह नए कार्यालय स्थल की आपूर्ति 2019 में 45 प्रतिशत बढ़कर 5.16 करोड़ वर्गफुट रही जो…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के जॉब पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक बेरोजगारों ने नौकरी की गुहार लगाई है। इसके जवाब में अब तक सरकार ने 67.99 लाख नौकरियों की सूचना पोर्टल पर दी है। इनमें से कितनी नौकरियां पंजीकृत बेरोजगारों को मिलीं, इसका आंकड़ा सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार पूर्व में लोकसभा में हुए एक सवाल के जवाब में साफ कर चुके हैं कि नेशनल करियर सर्विस(एनसीएस) पोर्टल के जरिए कितने लोगों को नौकरी मिली, इसके आंकड़े नहीं रखे। बल्कि इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड वैकेंसी और पंजीकृत बेरोजगारों से जुड़े आंकड़े…

Read More

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एलआईसी) की अलग-अलग पॉलिसी हैं जिनमें निवेश कर आपको कई फायदे मिलते हैं। एलआईसी अपने ग्राहकों को किफायती और ज्यादा फायदेमंद प्लान मुहैया करवाती है। ये प्लान हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। यूं तो एलआईसी की एक से बढ़कर एक पॉलिसी है लेकिन आज हम आपको बीमा श्री पॉलिसी के बारे में बताएंगे। इस पॉलिसी में आप 300 रुपये रोजाना के निवेश पर 58 लाख रुपये पा सकते हैं। इस पॉलिसी में आपको मृत्यु लाभ भी मिलता है।​ प्लान लेने के पांच साल के भीतर पॉलिसीधार की मौत पर गारंटीड अतिरिक्त लाभ​…

Read More

नई दिल्ली: यस बैंक संकट मामले में चीफ इकनॉमिक अडवाइजर के सुब्रमण्यम ने कहा कि वैश्विक तौर पर बैंकों का कैपिटल टू रिस्क असेट रेशियो (CRAR) 8 फीसदी के करीब होता है, जबकि भारत में बैंकों के लिए CRAR 14.3 पर्सेंट के करीब है। इस हिसाब से हमारे बैंकों के पास कैपिटल टू रिस्क असेट ग्लोबल पैमानों के हिसाब से 80 पर्सेंट ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हमारे बैंकों के लिए सेफ्टी मार्जिन बहुत बड़ा है। उनके पास कैपिटल की कमी नहीं है। बात अगर डिपॉजिटर्स के हित की करें तो इस बजट में रिस्क इंश्योरेंस को एक लाख से…

Read More

नयी दिल्ली: संकट में फंसी आईएल एंड एफएस ने पांच सड़क परियोजनाओं के लिये बोली वैधता की समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया है। इन परियोजनाओं पर कुल 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएल एंड एफएस) को पांच सड़क परियोजनाओं के लिये समयबद्ध बाध्यकारी बोलियां मिली थी। लेकिन उन बोलियों की वैधता 29 फरवरी को समाप्त हो गयी। ये पांच परियोजनाएं हैं…चेन्नई-नासरी सुरंग परियोजना (सीएनटीएल), पुणे शोलापुर सड़क विकास (पीएसआरडीसीएल), जोराबाट-शिलांग एक्सप्रेसवे लि. (जेएसईएल), हजारीबाग रांची एक्सप्रेसवे (एचआरईएल) और झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर इम्पीमेन्टेशन कंपनी (जेआईआईसीएल)। कंपनी द्वारा राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के…

Read More

भुवनेश्वर: राउरकेला इस्पात कारखाने (आरएसपी) में फरवरी में उसके दो ब्लास्ट फर्नेस से सर्वाधिक हॉट मेटल का उत्पादन हुआ। इस्पात के उत्पादन में हॉट मेटल प्रमुख कच्चा माल है। आरएसपी ने एक बयान में कहा कि आरएसपी ने ब्लास्ट फर्नेस-5 से 2,29,704 टन हॉट मेटल और ब्लास्ट फर्नेस-1 से 82,300 टन हॉट मेटल का उत्पादन हुआ। यह दोनों फर्नेस में किसी एक महीने में अबतक का सर्वाधिक उत्पादन है। कंपनी का फरवरी में कच्चे इस्पात और बिक्री योग्य इस्पात का उत्पादन भी सर्वाधिक रहा। उसने 3,06,510 टन कच्चा स्टील और 2,81,501 टन बिक्री योग्य इस्पात का उत्पादन किया। आरएसपी का…

Read More

नई दिल्ली: संकट में फंसे YES बैंक के खाताधारकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. खबर के अनुसार अब यस बैंक के खाताधारक बैंक के साथ-साथ अन्य बैंकों के ATM से भी कैस निकाल सकते हैं. इस बारे में यस बैंक ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है. अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बैंक ने लिखा, ‘अब Yes बैंक के खाताधारक अपने डेबिट कार्ड से किसी भी बैंक के ATM से निकासी कर सकते हैं’ इस ट्वीट में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और वित्त मंत्रालय को भी टैग किया गया है. बता दें, 6 मार्च…

Read More

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा के स्वामित्व वाले कंपनी इटली की डिजाइन हाउस ‘Pininfarina’ ने अपनी 9वीं वर्षगांठ के मौके पर Battista Anniversario hyper GT को पेश किया है। कंपनी ने 2019 की शुरुआत में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक हाइपर कार Battista को पेश किया था। Battista का नाम इस डिजाइन हाउस को बनाने वााले लिजेंड के नाम पर रखा गया था। फिलहाल कंपनी ने 2020 में इस डिजाइन हाउस की 9वीं सालगिरह पर हाइपर कार Battista Anniversario को पेश कर दिया है। बता दें, Battista दुनिया की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक हाइपरकार है, Battista Annversario 1900hp की पावर के…

Read More