Close Menu
    What's Hot

    Understanding AI NSFW: Implications and Use Cases

    July 17, 2026

    A Comprehensive Guide to AI NSFW: Implications and Perspectives

    July 15, 2026

    Discovering Your AI Girlfriend Experience

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»Royal Enfield की Himalayan अब पहले से होगी ज्यादा दमदार
    ऑटोमोबाइल

    Royal Enfield की Himalayan अब पहले से होगी ज्यादा दमदार

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में भारतीय बाजार में एडवेंचर मोटरसाइकिल Himalayan को BS6 कंम्प्लाइंट कर लॉन्च कर दिया है। खबर है कि कंपनी हिमालयन के 650cc वर्जन पर काम कर रही है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650cc उन लोगों के लिए एक ड्रीम मोटरसाइकिल है जो ऑफ-रोड के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कंपनी की हिमालयन एडवेंचर मोटरसाइकिल का 650cc मॉडल भारत में 2021 के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

    इससे पहले कयासे लगाए जा रहे थे कि हिमालयन 650 को भारत में 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी इन दिनों Classic और Thunderbird/Meteor सीरीज के नेक्सट जेनरेशन पर काम कर रही है। जिसके चलते हिमालयन 650 की लांचिंग में देरी कर सकती है। वहीं हिमालयन 650cc के टेस्ट म्यूल को कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है।

    रॉयल एनफील्ड के सीईओ सिद्धार्थ लाल पहले ही हिमालयन के 650cc वर्जन के संकेत दे चुके हैं, कि इसमें इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 वाला इंजन दिया जाएगा। यह 648cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन है, जो 7250 rpm पर 47HP की पावर और 5250rpm पर 52Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ कंपनी 6-स्पीड गियरबॉक्स का विकल्प देती है।

    नए हिमालयन में वर्तमान मॉडल की तुलना में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 3 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। बता दें, हाल ही में भारतीय बाजार में Royal Enfield ने Himalayan को BS6 कंम्प्लाइंट कर लॉन्च कर दिया है, नए BS6 हिमालयन की कीमत 1.87 लाख रुपये से 1.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) तक तय की गई है।

    नए अपडेटेड हिमालयन में BS6 कंम्ल्पाइंट इंजन-एंड-एग्जॉस्ट का सेटअप दिया गया है। जिसमें 411cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन जहां पहले 24.5hp की पावर देता था वहीं अब यह 24.3hp की पावर देगा। इसके अलावा इसके टॉर्क को 32Nm समान ही रखा गया है।

    royal enfield
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकिराये के बिजनेस में 14 प्रतिशत तक गिरावट आने की संभावना: जेएलएल इंडिया
    Next Article राणा कपूर के खिलाफ सीबीआई, ED का कसा शिकंजा, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    July 14, 2026
    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    July 14, 2026
    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    July 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.