Close Menu
    What's Hot

    In-Depth Study Report on Slot Lair Casino

    June 10, 2026

    Fortgeschrittene Strategien für den Casino-Erfolg So maximieren Sie Ihre Gewinne

    June 10, 2026

    Casino etikette Die ungeschriebenen regeln für erfolgreiches spielen

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»बीमा एजेंट को अब कमीशन देने की ज़रुरत नहीं
    इंश्योरेंस

    बीमा एजेंट को अब कमीशन देने की ज़रुरत नहीं

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अभी तक हम किसी भी तरह की बीमा पॉलिसी के लिए बीमा एजेंट पर ही निर्भर करते रहे हैं. और अक्सर ऐसा होता है कि एजेंट अपना प्रोडेक्ट बेचने के चक्कर में हमें ऐसी पॉलिसी बेच देता है, जिसकी हमें जरूरत ही नहीं है या फिर जो हमारी जरूरतों पर फिट नहीं बैठती है. हर आदमी की इनकम और उसकी जरूरतें अलग-अलग होती हैं. इसलिए आज इंश्योरेंज बाजार में भी हर जरूरत के मुताबिक अलग-अलग बीमा प्रोडक्ट्स हैं.

    खास बात ये है कि अब बीमा पॉलिसी हम ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की तमाम पॉलिसियां ऑनलाइन उपलब्ध हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इन पॉलिसियों को इतने विस्तार से समझाया गया है कि आप आसानी से गणना करके अपनी जरूरत के हिसाब से कोई प्लान चुन सकते हैं.

    भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने पिछले साल एक नया टर्म प्लान (Term Insurance Plan) लॉन्च किया था. LIC Tech Term (एलआईसी टेक टर्म) नाम का यह प्लान ऑनलाइन भी उपलब्ध है. टेक टर्म एक नॉन लिंक्ड, गैर-मुनाफे वाली ऑनलाइन टर्म एश्योरेंस पॉलिसी है, जोकि बीमा लेने वाले परिवारों में किसी की अचानक मौत होने पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है. इस नए टर्म इंश्योरेंस के तहत पहले साल में एक्सीटेंड, सुसाइड या किसी भी कारण से होने वाली मौत पर कवर दिया जाएगा.

    LIC Tech Term प्लान

    • एलआईसी का टेक टर्म प्लान ऑनलाइन प्लान है.
    • एलआईसी टेक टर्म पूरी तरह से एक टर्म इंश्योरेंस है.
    • पॉलिसी की अवधि के दौरान अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को उसका भुगतान मिलेगा.
    • टर्म इंश्योरेंस की मैच्योरिटी पर पॉलिसी होल्डर अगर जीवित रहता है तो उसे कुछ नहीं दिया जाएगा.
    • प्रीमियम रेट इस बात पर भी निर्भर करता है कि पॉलिसीधारक स्मोकर है या नॉन-स्मोकर है.

    कौन ले सकता है यह प्लान

    • एलआईसी टेक टर्म पर मिनिमम एश्योर्ड रकम 50 लाख रुपये की होगी.
    • अधिकतम टर्म प्लान की कोई लिमिट नहीं है.
    • इनकम प्रूफ के आधार पर टर्म प्लान की लिमिट बढ़ाई जा सकती है.
    • 18 से 65 साल तक कोई भी व्यक्ति इस प्लान को ले सकता है.
    • एलआईसी टेक टर्म पॉलिसी के तहत अधिक उम्र 80 साल ही होगी.
    • इस प्लान में आप छमाही, सालाना या सिंगल प्रीमियम का ऑप्शन चुन सकते हैं.
    • टर्म इंश्योरेंस के लिए मिनिमम टाइम 10 साल और अधिकतम 50 साल का होगा.

    प्रीमियम की गणना ऐसे करें

    आप 30 साल के हैं और अगले 30 साल के लिए यह प्लान लेना चाहते हैं और 50 लाख रुपये सम एश्योर्ड रकम का विकल्प चुनता है तो इसके ​लिए सालाना प्रीमियम 9,912 रुपये होगा. इसमें जीएसटी भी शामिल होगा. अगर एश्योर्ड रकम 1 करोड़ रुपये का है तो सालाना प्रीमियम 17,445 रुपये का होगा.

    ऐसे खरीदें प्लान

    LIC टेक टर्म प्लान खरीदने के लिए आपको भारतीय ​जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको सभी जरूरी जानकारी देनी होगी, पेमेंट करना होगा और अपने पते पर पॉलिसी डॉक्युमेंट्स रीसिव होने तक इंतजार करना होगा. आप प्रीमियम का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, AMEX कार्ड, UPI, IMPS या किसी e-Wallet के जरिए कर सकते हैं. अगर आप किसी क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपके प्रीमियम के आधार पर आपको अतिरिक्त सुविधा शुल्क देना होगा.

    Insurance
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleजापान में मंदी की आशंका गहराई
    Next Article 6 रुपए/लीटर सस्ता हो सकता है पेट्रोल
    Finance Khabar

    Related Posts

    एक से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना फायदेमंद, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

    September 11, 2025

    इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी की उम्मीद, ये 5 स्टॉक रह सकते हैं फोकस में

    August 21, 2025

    पीएनबी मेटलाइफ ने नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया

    February 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Strategii de ruletă VIP pentru jucătorii experimentați
    June 10, 2026
    Обзор рынка виртуальных игровых заведений в Польше
    June 10, 2026
    Welche Steroide sind am sichersten für Bodybuilding-Anfänger?
    June 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.