Close Menu
    What's Hot

    Casino Tower Rush Fast Action Casino Game Exciting Gameplay and Quick Wins

    April 23, 2026

    Three Most typical Issues With Kukimuki

    April 21, 2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»बाजार पूंजीकरण में रिलायंस को सर्वाधिक नुकसान
    अन्य

    बाजार पूंजीकरण में रिलायंस को सर्वाधिक नुकसान

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: बाजार पूंजीकरण (एम कैप) के लिहाज से शीर्ष दस घरेलू कंपनियों में से छह का एमकैप शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में 95,432.26 करोड़ रुपये घट गया। सबसे ज्यादा नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 720.67 अंक या 1.88 प्रतिशत तक गिर गया।

    शुक्रवार को यस बैंक के संकट के चलते सेंसेक्स में 894 अंक की गिरावट दर्ज की गयी थी। समीक्षावधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 37,144 करोड़ रुपये घटकर 8,05,118.67 करोड़ रुपये पर आ गया।

    शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस ही रही। एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में इस दौरान 23,435 करोड़ रुपये की कमी आयी और यह 6,22,109.94 करोड़ रुपये रहा।

    इसके अलावा बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 14,299.1 करोड़ रुपये घटकर 2,54,309.90 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का एमकैप 11,625.3 करोड़ रुपये घटकर 3,65,214.59 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 6,325.67 करोड़ रुपये घटकर 3,14,705.23 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,673.22 करोड़ रुपये घटकर 2,88,225.26 करोड़ रुपये रह गया।

    सबसे ज्यादा लाभ में इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) रही। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 43,884.14 करोड़ रुपये बढ़कर 7,94,717.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,364.34 करोड़ रुपये बढ़कर 3,14,821.60 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड का 2,534.8 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,359.77 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,447.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,12,168.86 करोड़ रुपये रहा। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Article20 मार्च को आ सकती है बजाज की यह धाँसू बाइक
    Next Article मार्च में अब तक बाजार से एफपीआई ने निकाले 13,157 करोड़ रुपये
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki
    April 9, 2026
    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety
    March 20, 2026
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.