Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»20 मार्च को आ सकती है बजाज की यह धाँसू बाइक
    ऑटोमोबाइल

    20 मार्च को आ सकती है बजाज की यह धाँसू बाइक

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाइक निर्माता कंपनी बजाज ने डोमिनार 250 का टीजर हाल ही में जारी किया है। यह बाइक मार्च 2020 में पेश की जा सकती है। उसी दौरान इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू की जा सकती है। इस बाइक के लॉन्च होने की तारीख 20 मार्च बताई जा रही है।

    बजाज डोमिनार 250 के डिजाइन को डोमिनार 400 जैसा ही रखा गया है लेकिन इसमें अलग स्विंग आर्म लगाया गया है। बाइक के नए अलॉय व्हील व दोनों पहियों पर छोटे टायर लगाए गए है जिससे इसकी लागत में कमी की जा सके और कीमत प्रतिस्पर्धी हो।

    बजाज डोमिनार 250 में रेड कलर का भी विकल्प दिए जाने की संभावना है जो कि डोमिनार 400 में उपलब्ध नहीं है। डोमिनार 250 के एलईडी हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सस्पेंसन को ठीक डोमिनार 400 जैसा ही रखा गया है।

    बजाज डोमिनार 250 में केटीएम ड्यूक्स से लिया गया 250 सीसी इंजन लगाया जाएगा। हालांकि इसके पॉवर को कम और माइलेज को अधिक रखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह एक बेहतरीन टूरिंग बाइक साबित होगी।

    डोमिनार 250 में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिए जाएंगे। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे, लेकिन इस बात की अभी पुख्ता जानकारी नहीं है कि यह सिंगल चैनल या डुअल चैनल एबीएस के साथ आएगी।

    बजाज डोमिनार 250 की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत 1.5 लाख से 1.6 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। भारतीय बाजार में इस बाइक की टक्कर यामाहा एफजेड25, सुजुकी जिक्सर 250 से होगी।

    bajaj dominor 250
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleयस बैंक के संस्थापक राणा कपूर गिरफ्तार
    Next Article बाजार पूंजीकरण में रिलायंस को सर्वाधिक नुकसान
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.