Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»बिक्री में Hyundai Venue ने Maruti Brezza को पछाड़ा
    ऑटोमोबाइल

    बिक्री में Hyundai Venue ने Maruti Brezza को पछाड़ा

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय बाजार में सब फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट तेजी से मशहूर हो रहा है। कम कीमत, लो मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज के चलते लोग इस सेग्मेंट की गाडि़यों को खासा पसंद कर रहे हैं। अब तक कॉम्पैक्ट SUV सेग्मेंट की लीडर रही Maruti Brezza को Hyundai Venue ने बीते फरवरी महीने में बिक्री के मामले में पछाड़ दिया है। दोनों वाहनों की बिक्री का अंतर काफी ज्यादा है।

    बीते फरवरी महीने में Hyundai ने अपनी Venue के कुल 10,321 यूनिट्स की बिक्री की है, वहीं इस महीने में Maruti Brezza के महज 6,866 यूनिट्स की ही बिक्री हो सकी है। मारुति ब्रेजा की बिक्री में पिछले साल के फरवरी महीने के मुकाबले तकरीबन 41 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने कुल 11,613 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    इस साल के फरवरी महीने में Hyundai Venue और Maruti Brezza की बिक्री के बीच 3,455 यूनिट्स का अंतर देखने को मिला है। हालांकि अब तक मारुति ब्रेजा केवल डीजल इंजन के साथ ही बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध थी, जबकि हुंडई वेन्यू पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा वेन्यू में कंपनी ने नए और आधुनिक ब्लू लिंक तकनीक का भी प्रयोग किया है, जो कि इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

    Hyundai
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleभारत में Huawei MediaPad M5 Lite 10 की प्रीबुकिंग शुरू
    Next Article उद्योगपति निखिल साहनी बने सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष
    Finance Khabar

    Related Posts

    GST रेट घटने से ऑटो सेक्टर में उछाल, M&M समेत दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

    September 4, 2025

    टेस्ला की भारत में इंट्री से नहीं पड़ेगा कोई फ़र्क़: CLSA

    February 21, 2025

    ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लाने की तैयारी में मारुती सुजुकी

    February 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026
    Exploring Janitor AI: Innovative Solutions in Janitorial Work)
    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.