Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»क्यों 31 मार्च के पहले खरीदे टर्म प्लान ?
    इंश्योरेंस

    क्यों 31 मार्च के पहले खरीदे टर्म प्लान ?

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जीवन बीमा एक ऐसा वित्तीय समाधान है जो किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उत्पन्न जोखिमों को कम करने के लिए जीवन सुरक्षा के रूप में वित्तीय अनिश्चितताओं को दूर कर सकता है। टर्म इंश्योरेंस दरअसल एक महत्वपूर्ण जीवन बीमा योजना है, जो विशेष रूप से वित्तीय जिम्मेदारियों, ऋण और अधूरे सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में सहायक है। यह न केवल किसी परिवार की भविष्य की वित्तीय जरूरतों के लिए धन प्रदान करता है, बल्कि यह किसी परिवार को ऋण का भुगतान करने में भी मदद करता है। टर्म प्लान होने से यह सुनिश्चित होता है कि आपके परिवार की दिन-प्रतिदिन की जरूरतें, आपके परिजनों के सपने और शिक्षा, विवाह आदि जैसे लक्ष्य पूरे होंगे, यदि दुर्भाग्य से आप मौजूद नहीं हैं तो भी। टर्म प्लान आज के समय में सबसे सस्ता और किफायती जीवन बीमा हैं। आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस के चीफ एक्चुरियल ऑफिसर अनिल कुमार सिंह कहते हैं, ‘‘टर्म प्लान के साथ किसी की भविष्य की वित्तीय जरूरतों की रक्षा करना निश्चित रूप से लंबे समय के लिए अच्छा है। लोगों के जीवन में बढ़ती अनिश्चितताओं के मद्देनजर, टर्म इंश्योरेंस प्लान के साथ जीवन बीमा कवर होना ही चाहिए। अपने परिवार के सदस्यों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिहाज से यह सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है।‘‘

    टर्म प्लान के मुख्य लाभ इस प्रकार हैंः- 1) कम प्रीमियम पर उच्च जीवन कवर 2) आयकर लाभ 3) खरीदना आसान है । टर्म प्लान किसे खरीदना चाहिए? परिवार और/या ऋण के लिए वित्तीय जिम्मेदारियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर कमाने वाले किसी भी व्यक्ति के पास टर्म प्लान होना चाहिए। सही कवर की योजना कैसे बनाएं? शिक्षा, विवाह आदि जैसे लक्ष्यों को पूरा करने और किसी भी ऋण का भुगतान करने के लिए परिवार को मासिक खर्च के रूप में कितनी राशि की जरूरत है- इसका मूल्यांकन करना समझदारी है। किसी भी शख्स को अपनी वार्षिक आय, जीवन शैली और पैसे के भविष्य के मूल्य के आधार पर आकलन करना चाहिए। कितना टर्म प्लान खरीदें? किसी व्यक्ति के पास उसकी वार्षिक आय का कम से कम 7-10 गुना बीमा कवर होना चाहिए। इस प्रकार, एक की बीमा जरूरतों का जायजा लेने और टर्म प्लान के माध्यम से इस अंतर को जल्द ही दूर करने में ही समझदारी है। यदि किसी के पास अभी तक कोई टर्म पॉलिसी नहीं है और वह ऐसी एक पाॅलिसी खरीदने की योजना बना रहा है, तो यह एकदम सही समय है। 31 मार्च, 2020 तक मौजूदा और सस्ती दरों पर टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
    Next Article माइक्रोसॉफ्ट के निदेशक मंडल से हटे बिल गेट्स
    Finance Khabar

    Related Posts

    एक से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना फायदेमंद, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

    September 11, 2025

    इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी की उम्मीद, ये 5 स्टॉक रह सकते हैं फोकस में

    August 21, 2025

    पीएनबी मेटलाइफ ने नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया

    February 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026
    Exploring Janitor AI: Innovative Solutions in Janitorial Work)
    September 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.