Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»साबुन निर्माताओं ने उत्पादन बढ़ाया, कीमतें घटाई
    प्रेस विज्ञप्ति

    साबुन निर्माताओं ने उत्पादन बढ़ाया, कीमतें घटाई

    Finance KhabarBy Finance KhabarMarch 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर और पतंजलि जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लोगों की मदद के लिये साबून तथा स्वच्छता के अन्य उत्पादों की कीमतें घटाने और इनका उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की।

    हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई में 100 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जाहिर की। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंदुस्तान यूनिलीवर सार्वजनिक हित में लाइफबॉय सैनिटाइजर, लाइफबॉय लिक्विड हैंडवाश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर की कीमतें 15 प्रतिशत घटा रही है। हम घटी कीमतों वाले इन उत्पादों का उत्पादन तत्काल प्रभाव से शुरू करने जा रहे हैं और अगले कुछ सप्ताह में ये बाजार में उपलब्ध होंगे।’’

    कंपनी ने कहा कि वह समाज के जरूरतमंद वर्ग को अगले कुछ माह में दो करोड़ लाइफबॉय साबून का वितरण करेगी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा, ‘‘इस तरह के संकट में कंपनियों को बड़ी भूमिका निभानी होती है। हम सरकारों और अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हम साथ मिलकर इस वैश्विक संकट से पार पा सकें।’’ योगगुरू रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने भी एलोवीरा तथा हल्दी-चंदन साबुनों के दाम में 12.5 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की।

    कंपनी के प्रवक्ता एस.के.तिजारावाला ने कहा, ‘‘स्वामी रामदेव ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोरोना वायरस से युद्ध में उनकी मदद करने के लिये कीमतें घटाने का निर्णय लिया है।’’ गोदरेज ने कहा कि उसने कच्ची सामग्रियों के दाम में हुई वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डालने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि इस समय लोगों द्वारा घबराहट में सामानों विशेषकर व्यक्तिगत रख-रखाव तथा साफ-सफाई से जुड़े सामानों की अनावश्यक खरीद करने की खबरें आ रही हैं। ग्रोफर्स और बिगबास्केट समेत कई ऑनलाइन विक्रेताओं तथा वालमार्ट और मेट्रो कैश एंड कैरी जैसे ऑफलाइन विक्रेताओं ने भी इस तरह के उत्पादों में अचानक वृद्धि की पुष्टि की है।

    soap
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleओला-उबर ने बंद की ‘शेयर’, ‘पूल’ सेवाएं
    Next Article SBI देगा कोरोना स्पेशल लोन!
    Finance Khabar

    Related Posts

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.